Advertisment

‘The 50’ की  Contestant Dimpal Singh  ने कहा, धोखे से दिल दुखा लेकिन अनुभव यादगार रहा

“द 50” शो से बाहर हुईं डिंपल सिंह ने इंटरव्यू में अपने सफर, भरोसे और धोखे, टास्क, झगड़ों और आगे की योजनाओं पर खुलकर बात करते हुए दर्शकों के समर्थन के लिए आभार जताया।

New Update
‘द 50’ की कंटेस्टेंट डिंपल सिंह ने कहा, धोखे से दिल दुखा लेकिन अनुभव यादगार रहा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

“द 50” शो की प्रतियोगी डिंपल  सिंह (Dimpal Singh) हाल ही में शो से बाहर हो गई. बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने अनुभव, धोखे, प्रतियोगियों की रणनीतियाँ, शो के टास्क,  झगड़े और अपने भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की. डिंपल ने साझा किया कि कैसे उन्होंने भरोसा किया और किस तरह धोखे का सामना किया.  उन्होंने अपने अनुभव को सीखने का अवसर बताया और दर्शकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.  आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा... 

Advertisment

 “द 50” शो से बाहर होने का अनुभव कैसा रहा?

अनुभव यादगार रहा. धोखे से दिल दुखा, क्योंकि मैं खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी.  कुछ लोग जो इसके लायक नहीं थे, वे सुरक्षित रहे और जो सच में लायक थे, वे खतरे में थे.  शिव ठाकरे ने वादा निभाया, जिससे थोड़ी राहत मिली.  इस मंच पर खेलना हर किसी की ख्वाहिश होती है. 

Five Reasons Dimpal Singh is a Must-Watch in The 50 - Bolly Orbit

क्या पहली बार रियलिटी शो में आने के कारण आपको कुछ सीख मिली?

हाँ, मैंने सीखा कि किसी पर अनजाने में भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है. भविष्य में मैं और सतर्क रहूँगी. 

बाहर होने पर कैसा महसूस हुआ?

लोगों के दुःख जताने ने मुझे खुशी दी. अगर दर्शक मेरे लिए भावनाएँ रखते हैं, तो मैं इसे सफलता मानती हूँ. 

Five reasons why Dimpal Singh is a must-watch in The 50

शिव ठाकरे के बारे में आप क्या कहेंगी?

 कुछ लोगों ने गलत बातें फैलाईं. मैं शिव ठाकरे से कहना चाहूँगी कि बिना हिम्मत के किसी पर टिप्पणी न करें. 

Also Read:Himesh Reshammiya के 5 Romantic गाने जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देंगे

Shiv Thakare Biography, Age, Girlfriend, Family, Career, Net Worth

घर के सबसे दिलचस्प और कम दिलचस्प प्रतिभागी कौन थे?

 मैक्सटन (Maxton) ने ज्यादा योगदान नहीं दिया, इसलिए वह कम दिलचस्प रहे.  वहीं, एल्विश का  नाम लेना हमेशा ध्यान खींचता है, क्योंकि वह शो का एक बड़ा नाम है. 

सबसे अच्छा खेल कौन खेल रहा था?

करण पटेल (Karan Patel), दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal), रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit), फैजुअल और अर्चना गौतम (Archana Gautam) बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे थे. 

610A8640

क्या आपको लगता है कि यह अनुभव पछतावे वाला था या सीखने वाला?

 थोड़ा पछतावा है, क्योंकि बड़ा मंच मिला और किसी के धोखे की वजह से बाहर होना पड़ा.  लेकिन यह अनुभव मुझे भविष्य के लिए मजबूत बनाता है. 

करण पटेल (Karan Patel) के बारे में आपकी क्या राय है?

 करण बहुत संवेदनशील और मददगार हैं. जब मेरी पीठ में चोट लगी थी, उन्होंने तुरंत सहायता की.  उनकी तारीफ इसलिए कर रही हूँ क्योंकि उन्होंने वास्तव में समर्थन दिया. 

The 50: Karan Patel is all set to return post his rib injury on the show

शो में झगड़े और डर की स्थिति के बारे में क्या विचार है?

डरना गलत है जो लोग झगड़े और नाटक करते हैं, वे नकली हैं.  ऐसे लोगों से दूरी बनाना चाहिए. 

आपकी राय में टॉप 3 प्रतियोगी कौन हैं?

करण पटेल (Karan Patel), प्रिंस (Prince), और फैजु. 

अपने फैंस को क्या संदेश देना चाहेंगी?

 पूरे भारत के लोगों से यही कहना चाहूँगी कि सच का साथ दें. झूठ बहुत हैं, लेकिन सच हमेशा अकेला होता है. भगवान आपके साथ होंगे.

Also Read:O’ Romeo का एडवांस बुकिंग पोस्टर हुआ लॉन्च, Shahid और Tripti Dimri का दिखा जादू

The 50 Show Announcement | The 50 Show Inside House Video | Reality Show India | Contestant eviction | Exclusive Interview not present in content

Advertisment
Latest Stories