/mayapuri/media/media_files/2026/02/28/xzc-2026-02-28-17-32-45.jpeg)
सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा फ़ैज़ बालोच (Faiz Baloch) अब रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) से बाहर हो गए हैं। शो में उनकी मजबूत शुरुआत और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें दर्शकों के बीच जल्दी ही पहचान दिलाई। शो से बाहर आने के बाद फ़ैज़ ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शो में उनके अनुभव कैसे रहे, खेल के दौरान उनकी रणनीति क्या थी और साथी खिलाड़ियों के साथ उनका रिश्ता कैसा था। आइए जानते हैं फ़ैज़ बालोच ने क्या कहा…… (Faiz Baloch The 50)
/mayapuri/media/post_attachments/00ec456a-57d.png)
जब आपको ‘द 50’ शो का ऑफर मिला, तब शो को लेकर आपकी उम्मीदें क्या थीं?
मेरी उम्मीद थी कि मैं अंत तक रहूँ और जीतूँ। लेकिन अब जब मैं बाहर हो गया हूँ, मैं अपने भाइयों का समर्थन करूँगा। शो को लेकर मेरा अनुभव यह है कि मुझे नहीं पता था कि यह इतना अच्छा शो है। यह हिट शो है और जिस तरह मेकर्स ने इसके स्टंट्स प्लान किए हैं, वह अद्भुत है। एक नए शो के लिए हिट होना बड़ी बात है।
आपने दिखाया कि अगर आप आगे जाते, तो कुछ खिलाड़ियों को मुश्किल हो सकती थी। आप इसप्र क्या कहेंगे?
देखिए, असल में मैं बहुत मजबूत हूँ। डिसलोकेशन के बावजूद भी मैंने अच्छा खेल दिखाया और जल्दी कर दिया। इसीलिए मुझे टार्गेट किया गया, ताकि आगे जाकर उनके लिए मुश्किल न हो। बस इसलिए मुझे टार्गेट करके बाहर कर दिया गया। (The 50 reality show India)
/mayapuri/media/post_attachments/dc5faafd-8c1.png)
आपका शो देखने के बाद ऐसा लगता है कि अगर आपने खेल में थोड़ा और दिमाग लगाया होता तो आप और आगे बढ़ सकते थे। इसपर आपकी क्या राय है?
गर मैं प्लानिंग और प्लॉटिंग करता, तो मैं जरूर आगे बढ़ता। लेकिन मेरी तरह से अगर ऊपर जाना है तो सीधे अपने दम पर जाता हूँ। प्लानिंग और प्लॉटिंग का मतलब होता है किसी को नीचा दिखाकर ऊपर जाना और मेरी आदत ऐसी नहीं है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZGM5Mjk0YzgtM2RjZS00MmVjLTgxYmItOGVjZmZlZjUyYjlkXkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UX190_CR0,2,190,281_-892999.jpg)
Also Read: Ramadan Celebration: Ravi Kishan और Boman Irani ने Salim Khan के लिए मांगी दुआ
शो में कुछ खिलाड़ी एक-दूसरे से जलन महसूस कर रहे थे। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं?
देखो, इन्फ्लुएंसर्स को इसलिए ज्यादा अटेंशन मिल रहा है क्योंकि हमारी पहुँच ज्यादा लोगों तक है। लोग आपको जानते हैं, लेकिन हमसे ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए हमें आगे लाने के लिए कॉल किया जाता है और हमारे वीडियो सामने दिखाए जाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग जलन महसूस करते हैं। (social media influencer reality show)
आपके एलिमिनेशन पर आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?
मैंने यह आखिरी दिन महसूस किया, क्योंकि मैं तीन दिन से डेंजर जॉन में जा रहा था। मैंने अपनी अलायंस से कहा कि मैं नहीं जाना चाहता। अगर मैं जाऊँगा तो वापस नहीं आऊँगा। मैंने सब देखा। मुझे सिर्फ एक वोट चाहिए था, और वो मुझे नहीं मिल और इसलिए मैं महल से बाहर हो गया।
/mayapuri/media/post_attachments/img/2026/02/faiz-baloch-the-50-d-2-jpg-1770031570378_1770031570571-1200x675-658275.jpg)
सोशल मीडिया पर आपकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर पहुँच पाऊँगा। यह एक शानदार अनुभव है। मैं पहले डिलीवरी बॉय था। अपने समय में वीडियो बनाता और जिंदगी के संघर्षों को संभालता। अब इतने लोग मुझे जानते हैं, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी माँ ने मुझे हर चीज़ दी, और मैं उसे और आगे हर चीज़ दूँगा। (Faiz Baloch strategy show)
Also Read:Dimpal Singh ने कहा, "अगर आप दोस्त हैं, तो नेशनल टेलीविज़न पर पर्सनल बातें न करें।"
आपको क्या लगता है ‘द 50’ शो का विजेता कौन होगा?
मुझे लगता है फैसल शेख (Faisal Shaikh) शो का विजेता होगा।
आप अपने फैंस के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे?
धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए। ऐसे ही समर्थन और प्यार देते रहिए, हम आपको एंटरटेन करते रहेंगे। बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहिए।
Also Read: Tanya Mittal : एकता कपूर के घर पहुंचीं तान्या मित्तल, गिफ्ट्स के साथ मिला काम का ऑफर?
Also Read:फैशन वर्ल्ड में छिड़ी बहस कि क्या Priyanka Chopra ने कॉपी किया Urvashi Rautela का कान्स क्लच?
Faiz Baloch high intensity task | FAIZ BALOCH RECENTLY EVICTED THE 50 CONTESTANT INTERVIEW | Faiz Baloch Interview | The 50 Reality Show Contestant Faiz Baloch Interview After Elimination | The 50 Reality Show Contestant Faiz Baloch Interview After Elimination | The 50 Reality Show not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)