Advertisment

Tanya Mittal : एकता कपूर के घर पहुंचीं तान्या मित्तल, गिफ्ट्स के साथ मिला काम का ऑफर?

ताजा खबर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘Bigg Boss 19’ से सुर्खियों में आईं Tanya Mittal का सपना आखिरकार सच हो गया. शो के दौरान ही टीवी की क्वीन.......

New Update
एकता कपूर के घर पहुंचीं तान्या मित्तल, गिफ्ट्स के साथ मिला काम का ऑफर.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘Bigg Boss 19’ से सुर्खियों में आईं Tanya Mittal का सपना आखिरकार सच हो गया. शो के दौरान ही टीवी की क्वीन Ekta Kapoor ने उन्हें अपने एक प्रोजेक्ट का ऑफर दिया था. तब से तान्या उस दिन का इंतजार कर रही थीं, जब वह एकता के साथ काम शुरू करेंगी. अब वह खास पल आ गया है.

Advertisment

Read More: यामी गौतम ने दिया ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू, कहा- “बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी”

एकता कपूर से खास मुलाकात

हाल ही में तान्या मित्तल, एकता कपूर से उनके घर पर मिलीं. उन्होंने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच प्यारी बातचीत देखने को मिली. वीडियो में तान्या कहती नजर आईं, “किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, पर आज मैं किसके साथ खड़ी हूं?” इस पर एकता कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने तो शो के अंदर ही तान्या को रोल ऑफर कर दिया था, बस उन्हें यहां तक आने में थोड़ा वक्त लगा.जब तान्या ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “तो आप मुझे काम दे रहे हो?” तो एकता ने साफ शब्दों में कहा कि उनके पास तान्या के लिए लिखित ऑफर है और वह उनके साथ काम करने का इंतजार कर रही हैं.

‘मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना?’

वीडियो में तान्या ने उत्साह से पूछा, “मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना?” इस पर एकता ने हंसते हुए कहा, “हां बिल्कुल.” उन्होंने तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्यारी और ईमानदार इंसान हैं और उनके साथ लंबा फैमिली असोसिएशन चाहती हैं.तान्या अपने साथ बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति और कई गिफ्ट्स लेकर पहुंची थीं. एकता कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तान्या को पता है कि उन्हें क्या पसंद है.

भावुक पोस्ट से जताया आभार

तान्या मित्तल ने एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने एकता कपूर को “सपनों को हकीकत में बदलने वाली शक्ति” बताया. उन्होंने लिखा कि एकता सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं, जिन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.

Read More: बाफ्टा इंटरव्यू पर मचे बवाल के बाद आलिया का बयान, कहा- ‘लोगों ने गलत समझा’

ऐसे मिली पॉपुलैरिटी

ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर पहले से एक्टिव थीं, लेकिन ‘बिग बॉस 19’ में आने के बाद उनकी पहचान पूरे देश में बन गई. शो में उन्होंने अपने घर और फैक्ट्री को लेकर बड़े दावे किए, जिसके कारण उन्हें ट्रोल भी किया गया. हालांकि, इस विवाद ने भी उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.शो खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन शूट किए और अब वह एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस Balaji Telefilms के साथ काम करने जा रही हैं.

नेट वर्थ और कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या मित्तल की नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह इंस्टाग्राम रील्स और ब्रांड पार्टनरशिप से अच्छी-खासी कमाई करती हैं. ‘बिग बॉस 19’ में उन्हें प्रति हफ्ते 3 से 6 लाख रुपये तक फीस मिली थी.

Read More:शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: नेपाल से हुई थी फंडिंग, क्राइम ब्रांच की जांच तेज

FAQ

1. Tanya Mittal को एकता कपूर से ऑफर कब मिला?

तान्या मित्तल को ‘Bigg Boss 19’ के दौरान ही Ekta Kapoor ने अपने शो का ऑफर दिया था. उस समय से वह इस मौके का इंतजार कर रही थीं.

2. तान्या और एकता कपूर की हालिया मुलाकात क्यों चर्चा में है?

हाल ही में तान्या, एकता कपूर के घर उनसे मिलने पहुंचीं और वहां का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में एकता ने तान्या के लिए लिखित ऑफर होने की बात कही और साथ काम करने की पुष्टि की.

3. क्या तान्या मित्तल अब हीरोइन बनने जा रही हैं?

वीडियो में तान्या ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह हीरोइन बनेंगी. इस पर एकता कपूर ने सकारात्मक जवाब दिया और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई. हालांकि प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

4. तान्या मित्तल ने एकता कपूर को क्या गिफ्ट दिए?

तान्या अपने साथ बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति और कई खास गिफ्ट्स लेकर गई थीं. एकता ने इन गिफ्ट्स के लिए उनका धन्यवाद किया.

5. तान्या मित्तल को पॉपुलैरिटी कैसे मिली?

तान्या मित्तल को सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस 19’ में भाग लेने के बाद मिली. शो के दौरान उनके बयानों और विवादों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया.

Read More: अमिताभ बच्चन ने ‘लॉयल मेन’ वाला क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल, फैंस ने लिए मजे

tanya mittal family | tanya mittal business | tanya mittal education | Tanya Mittal First Exclusive Interview 

Advertisment
Latest Stories