/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/maxresdefault-2026-02-05-12-57-09.jpg)
हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) का नाम शुमार है, जिन्होंने समय के साथ खुद को बदलते दौर के अनुसार ढालते हुए इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों से जुड़ने के बाद साल 2001 में बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में कदम रखने वाले तुषार कपूर ने अब सिनेमा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक, उन्होंने हर जॉनर में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया है. ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज़ी (Golmaal Franchise) से लेकर ‘ख़ाकी’ (Khakee) और ‘शोर इन द सिटी’ (Shor in the City) जैसी अलग अंदाज़ की फिल्मों तक, उनका करियर विविधताओं से भरा रहा है. 2026 तुषार कपूर के करियर का एक अहम साल माना जा रहा है. इस साल उनकी बड़ी फिल्में जैसे ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle), ‘जनादेश’ (Janadesh) और बहुप्रतीक्षित ‘गोलमाल 5’ रिलीज़ के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं, 25 साल पूरे करने के बाद तुषार कपूर ने अपने करियर, संघर्ष, सफलता और आने वाले कल को लेकर क्या कुछ कहा...
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2024/11/tusshar-kapoor-birthday-2024-11-2ba52c0aa66b6d7ac2b133f14cdff49d-16x9-398239.jpg)
इंडस्ट्री में आपके 25 साल पूरे हो चुके हैं. समय इतनी जल्दी कैसे निकल गया?
ईमानदारी से कहूं तो मुझे खुद समझ नहीं आता कि ये 25 साल कब निकल गए. ऐसा लगता है जैसे अभी-अभी 2024 चल रहा था और अचानक 2025 भी खत्म हो गया. शायद इसलिए क्योंकि मैंने लगातार काम किया है. जब आप खुश होते हैं और काम में बिज़ी रहते हैं, तो समय उड़कर निकल जाता है. लेकिन अगर आप बोर हों, तो एक-एक दिन भारी लगता है. मेरे साथ उल्टा हुआ—काम, खुशी और व्यस्तता के चलते साल पलक झपकते निकल गए.
इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदला है. इन 25 सालों की जर्नी को आप कैसे देखते हैं?
मैंने इंडस्ट्री के कई दौर देखे हैं—टेलीविज़न का बूम, सैटेलाइट का दौर, फिर इंटरनेट और अब ओटीटी. 2010 का समय अलग था, 2015 के बाद चीज़ें बदलीं, और पैंडेमिक के बाद तो सब कुछ अनप्रिडिक्टेबल हो गया. पहले एक सेफ्टी होती थी—ओपनिंग, बिज़नेस का अंदाज़ा रहता था. अब कुछ भी तय नहीं है. सब ईश्वर के हाथ में है. मेहनत करते रहो, कब क्या चल जाएगा—कोई नहीं जानता.
/mayapuri/media/post_attachments/content/2025/aug/tussharkapoorimg67801755411286-746385.jpg)
इतने सालों में कोई ऐसी खास याद, जिसे आप हमेशा संजोकर रखना चाहेंगे?
मेरे लिए जो भी फिल्में और किरदार रहे, वही मेरी सबसे कीमती यादें हैं. उस वक्त लगता था कि शूटिंग कब खत्म होगी, लेकिन आज पीछे मुड़कर देखता हूं तो वही पल सबसे खुशहाल लगते हैं. अब जब मैं अपनी पुरानी फिल्में टीवी या ओटीटी पर देखता हूं, तो जो गलतियां पहले दिखती थीं, अब नहीं दिखतीं. अब समझ आता है कि चाहे फिल्म चली हो या नहीं, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.
/bollyy/media/post_attachments/dde3f914-c24.jpg)
आपने कहा कि अब आप अपने काम को ज़्यादा एंजॉय कर रहे हैं? इसके बारे में और बताए।
हां, बिल्कुल. अब मुझे एहसास हुआ है कि मैं वर्कहॉलिक हूं. मुझे स्ट्रेस में काम करना पसंद है. जब काम नहीं होता, तब मैं बेचैन हो जाता हूं. अब इस उम्र में मुझे काम का असली रस महसूस हो रहा है. यही वजह है कि मैं इसे अपना 2.0 फेज़ मानता हूं. इस साल से मैं पहले से भी ज़्यादा काम करना चाहता हूं.
आज के दौर में इंडस्ट्री में एंट्री आसान हुई है या मुश्किल?
अब भी मुश्किल है, लेकिन मायने बदल गए हैं. पहले सुविधाएं कम थीं, लेकिन कंपटीशन भी कम था. आज सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, ओटीटी जैसे कई रास्ते हैं. आप होस्ट बन सकते हैं, कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं, एक्टर बन सकते हैं. लेकिन कंपटीशन बहुत ज़्यादा है. स्टार बनना आज भी आसान नहीं है.
/bollyy/media/post_attachments/9bd61c76-2b3.jpg)
2026 आपके लिए बेहद खास होने वाला है. आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताइए.
2026 में मेरी बड़ी फिल्में रिलीज़ होंगी—
‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) – एक मेगा मल्टीस्टार फिल्म, जो 26 जून 2026 को रिलीज़ होगी. ‘जनादेश’ – प्रकाश झा (Prakash Jha) के साथ मेरी पहली पॉलिटिकल थ्रिलर, जिसमें मैं एक MLA का किरदार निभा रहा हूं. इसके अलावा ‘गोलमाल 5’ – मेरे करियर की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी में वापसी है - ये सभी फिल्में मेरे लिए माइलस्टोन हैं.
आपका प्रकाश झा जैसे निर्देशक के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
बेहद शानदार. वह बहुत स्ट्रिक्ट, ऑर्गनाइज़्ड और डिसिप्लिन्ड डायरेक्टर हैं. समय के पाबंद हैं, वर्कशॉप्स करवाते हैं, सब कुछ पहले से प्लान होता है. उनके साथ काम करना किसी भी एक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है. ‘जनादेश’ मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है.
/mayapuri/media/post_attachments/49cd8bdb-223.png)
शूटिंग और बिज़ी शेड्यूल के बीच फैमिली को समय कैसे देते हैं?
मैं खुद को लकी मानता हूं क्योंकि ज्यादातर शूटिंग मुंबई में होती है. शाम तक घर लौट आता हूं और आधा घंटा भी फैमिली के साथ बिताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. अगर इंसान सॉर्टेड हो, तो कई चीज़ें एक साथ मैनेज हो जाती हैं.
आखिर में अपने फैंस के लिए क्या मैसेज देना चाहेंगे?
2026 मेरे लिए बहुत अहम साल है. आपने 2001 से 2025 तक जो प्यार दिया है, वही प्यार 2026 से फिर शुरू कर दीजिए. 25 साल हो गए हैं और मैं अगले 2500 साल तक आपको एंटरटेन करने की कोशिश करूंगा.
25 years in Bollywood | Tusshar Kapoor career journey | bollywood actor | golmaal 5 | welcome to the jungle movie 2024 | Janadesh film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)