Advertisment

Tere Ishq Mein: कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'तेरे इश्क में'

ओटीटी: Tere Ishq Mein: धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं. ऐसे में जानिए तेरे इश्क में कब रिलीज हुई.

New Update
Tere Ishq Mein
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Tere Ishq Mein: धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) को दर्शकों से थिएटर्स में शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद अब यह फिल्म डिजिटल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है. जो दर्शक किसी कारणवश सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ नहीं उठा पाए, उनके लिए अब ओटीटी पर इसे देखने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है. ऐसे में फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि तेरे इश्क में  ओटीटी पर कब और कहां रिलीज (Tere Ishq Mein OTT Release Date) हुई. 

Advertisment

Tere Ishk Mein Movie Dhanush: क्या 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड?

कब और कहां देखें तेरे इश्क में? (When and where to watch Tere Ishq Mein?)

फिल्म 'तेरे इश्क में' 23 जनवरी, 2026 से OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो चुकी है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भारतीय भाषाओं में डब वर्जन में भी उपलब्ध है, जिससे देशभर के दर्शक इसका आनंद ले सकते हैं.

क्या है फिल्म 'तेरे इश्क में' की कहानी? (Tere Ishq Mein Plot)

यह फिल्म एक तूफानी रोमांटिक ड्रामा है जो शंकर नाम के एक गुस्सैल युवक (धनुष) की कहानी कहती है.कॉलेज के दिनों में उसे मुक्ति (कृति सेनन) से प्यार हो जाता है और उनकी प्रेम कहानी शुरू होती है.हालांकि, जीवन एक अप्रत्याशित मोड़ लेता है जब मुक्ति अपना मन बदल लेती है और किसी और से शादी करने का फैसला करती है.यह फिल्म प्यार, टूटन, गुस्से और जुनून की एक जटिल भावनात्मक यात्रा दिखाती है.

Maatrubhumi: बैटल ऑफ गलवान के सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीजर आउट

तेरे इश्क में कास्ट (Tere Ishq Mein Cast)

फिल्म में एक मजबूत सहायक कलाकारों की टीम भी है:

धनुष - शंकर गुरुक्कल की भूमिका में

कृति सेनन - मुक्ति बहनीवाल की भूमिका में

प्रकाश राज - राघव (शंकर के पिता) की भूमिका में

तोता रॉय चौधरी - यशवंत बहनीवाल (मुक्ति के पिता) की भूमिका में

मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब - मुरारी की भूमिका में

सुशील दहिया - इंस्पेक्टर की भूमिका में

प्रियांशु पैन्युली - वेद की भूमिका में

विनीत कुमार सिंह - वी. शेखावत की भूमिका में

तेरे इश्क में का कितना बजट हैं? (What is the budget of Tere Ishk Mein?)

तेरे इश्क में का 85 करोड़ का बजट हैं.

तेरे इश्क में का कितना कलेक्शन  किया हैं? (How much has Tere Ishk Mein collected?)

तेरे इश्क में ने 148.5 करोड़ का कलेक्शन  किया हैं.

Border 2: 'बॉर्डर 2' के मॉर्निंग शोज क्यों हुए कैंसिल?

डेवलपमेंट और कास्टिंग

जनवरी 2025 में सोनम कपूर की जगह कृति सनोन को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया. फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने मिलकर लिखे थे. फिल्म को रांझणा का स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है. धनुष और सनोन को ऑफिशियली लीड कास्ट के तौर पर कन्फर्म किया गया था. तेरे इश्क में की घोषणा सबसे पहले जून 2023 में की गई थी, लेकिन धनुष के शेड्यूल में दिक्कतों के कारण एक प्रोमो शूट को छोड़कर अक्टूबर 2024 तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई.

कब शुरु हुई फिल्म की शूटिंग हुई? (Tere Ishk Mein Shooting Location)

जून 2023 में रांझणा की 10वीं सालगिरह के मौके पर शूट किए गए प्रमोशनल वीडियो के रिलीज़ के बाद, अक्टूबर 2024 में तेरे इश्क में की शूटिंग शुरु हुई. फिल्म की शूटिंग दिल्ली और बनारस में हुई, जिसमें कृति सनोन फरवरी 2025 में शेड्यूल में शामिल हुईं. शूटिंग जुलाई 2025 में पूरी हुई. कुछ सीन श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में शूट किए गए. अप्रैल 2025 में, फिल्म का लेह शेड्यूल पूरा हुआ. शूटिंग का आखिरी हिस्सा मुंबई में पूरा हुआ. क्लाइमेक्स सीन एक हफ़्ते में शूट किया गया, जिसने एक्ट्रेस कृति सेनन को इमोशनली थका दिया. 

तेरे इश्क में का म्यूजिक


फिल्म तेरे इश्क में का साउंडट्रैक एआर रहमान द्वारा रचित था और गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए थे. ऑडियो अधिकार टी-सीरीज़ द्वारा खरीदे गए थे. फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'तेरे इश्क में' के अलावा "उसी केहना", "ओ कधले" हैं.

Dhurandhar 2: आदित्य धर ने धुरंधर 2 के टीजर को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्र.1: तेरे इश्क में फिल्म किस बारे में है? (What is Tere Ishq Mein about?)

यह धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें गहरा प्यार, टकराव और भावनाओं से भरी कहानी दिखाई गई है.

प्र.2: फिल्म के मुख्य कलाकार कौन हैं? (Who are the lead actors in the film?)

फिल्म में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं.

प्र.3: तेरे इश्क में का निर्देशन किसने किया है? (Who directed Tere Ishk Mein?)

इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है.

Q4. ‘तेरे इश्क़ में’ को थिएटर्स में कैसा रिस्पॉन्स मिला? (What kind of response did 'Tere Ishq Mein' get in theatres?)

A3. फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Q5. क्या ‘तेरे इश्क़ में’ ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है? (Is Tere Ishq Mein going to release on OTT?)

A4. हां, थिएटर रिलीज़ के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होने चुकी है.

Tags : Tere Ishk Mein Box Office Collection | Tere Ishk Mein Release Date | dhanush movies | kriti sanon movies 

Advertisment
Latest Stories