/mayapuri/media/media_files/2025/12/29/jagriti-ek-nayi-subah-2025-12-29-13-44-32.jpg)
ज़ी टीवी का शो ‘जागृति - एक नई सुबह’ अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ की ओर बढ़ रहा है। शो के सबसे असरदार और दमदार किरदारों में से एक, कालीकांत, अब अपने लंबे और चर्चित सफर के अंत तक पहुंचने वाला है। पूरी कहानी के दौरान कालीकांत एक ऐसे किरदार के रूप में उभरा, जिसकी मौजूदगी हर ट्रैक से गहराई से जुड़ी रही। अब जब कहानी में इस किरदार की विदाई होने जा रही है, तो इस किरदार को निभा रहे एक्टर आर्य बब्बर उस रोल के अंत पर अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं, जो उनके लिए क्रिएटिव तौर पर भी खास रहा और निजी तौर पर भी। (Jagriti Ek Nayi Subah upcoming emotional twist)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNTk4MzlkY2UtYzc0Mi00MTUyLTkwYmItOWExNDJlYzlkNjk3XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-904649.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/29/jagriti-ek-nayi-subah-2025-12-29-13-14-31.jpeg)
आर्य बब्बर कहते हैं, “मुझे लगता है कि मैं कालीकांत और ‘जागृति - एक नई सुबह’ से जुड़ी हर चीज को मिस करने वाला हूं। कालीकांत और यह शो एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़े हुए थे, दोनों साथ-साथ चलते थे। जिस तरह से लेखन और क्रिएटिव टीम ने इस शो पर काम किया, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। एक टीम के तौर पर ‘जागृति - एक नई सुबह’ और खासकर कालीकांत को गढ़ने में जो मेहनत लगी, वो रंग लाई। उन्होंने कालीकांत को एक बड़े स्तर का किरदार बनाया और एक एक्टर के तौर पर मुझे उसे निभाने में बहुत मज़ा आया। साथ ही, एक कलाकार होने के नाते मैं ये भी समझता हूं कि हर किरदार की एक शुरुआत होती है, एक बीच का सफर होता है और एक अंत भी। मैं दर्शकों के लिए कालीकांत के क्लोज़र को लेकर वाकई उत्साहित हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि जब दर्शक उसका अंजाम देखेंगे, तो उन्हें संतुष्टि मिलेगी। कालीकांत जैसे विलेन का अंत होना ही था और बाकी किरदारों की तरह उसे भी एक सही क्लोज़र मिलना ज़रूरी था। यही एहसास इस विदाई को मुश्किल होने के बावजूद मायने देता है।” (Zee TV Jagriti major storyline turn)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYTk2ODY2MGEtMDI4My00MzUzLWI5NzMtNGE4NDgyZDRhMTNhXkEyXkFqcGdeQXRyYW5zY29kZS13b3JrZmxvdw@@._V1_-722391.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/12/29/jagriti-ek-nayi-subah-2025-12-29-13-14-47.jpeg)
![]()
कालीकांत को खास बनाने वाली बात सिर्फ उसका खौफ नहीं थी, बल्कि वो गहराई भी थी, जिसके साथ इस किरदार को पर्दे पर उतारा गया। आर्य बब्बर बताते हैं कि उन्होंने इस किरदार को किस तरह इंसानी नज़रिए से देखनेे की कोशिश की।
वो कहते हैं, “कालीकांत के लिए एक सच्ची और ईमानदार आवाज़ ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती थी। मैंने उसे कभी एक आम विलेन की तरह नहीं देखा। मैंने हमेशा उसे एक इंसान की तरह निभाया। वो सच में मानता है कि वो जो भी कर रहा है, सही कर रहा है। जैसे रावण जैसे किरदारों को देखा जाता है, जो खुद को कभी विलेन नहीं मानते, मैंने कालीकांत को भी उसी नज़र से देखा। मेरी सोच और परफॉर्मेंस इसी भरोसे से निकली कि वो एक इंसानी किरदार है। उसके जज़्बात, उसके रिश्ते, उसकी पत्नियों के साथ उसका रोमांस, उसका बोलने का अंदाज़, ये सब मिलकर उसे गढ़ते हैं। इसके साथ ही कालीकांत में एक हल्का-सा व्यंग्य और छिपा हुआ हास्य भी है, भले ही वो एक निगेटिव किरदार हो। इन सभी पहलुओं को बैलेंस करना चुनौती भरा भी था और बेहद मज़ेदार भी।”
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/04/jagriti-ek-nayi-subah-sagar-parekh-on-aarya-babbar-his-energy-is-unmatched-on-set-766588.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/img/2025/02/jagriti-leap-d-jpg-1739428046376_1739428048533-1200x675-783115.jpg)
जैसे-जैसे ‘जागृति - एक नई सुबह’ की कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ रही है, कालीकांत का अंत उन दर्शकों के लिए एक दमेदार और संतोषजनक क्लोजर लेकर आने वाला है, जो उसके सफर को शुरुआत से देख रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कालीकांत के इस अंत से सूरज और जागृति की ज़िंदगी में क्या बदलाव आते हैं। (Arya Babbar emotional statement on character)
Also Read:Salman Khan के इस बर्थडे पर जश्न के बीच जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी उनकी नाइट बाइक राइड
आने वाली कहानी से जुड़े हर नए मोड़ को जानने के लिए देखते रहिए ‘जागृति - एक नई सुबह’, रोज़ रात 10.30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।
FAQ
Q1. ज़ी टीवी का शो ‘जागृति - एक नई सुबह’ किस मोड़ पर पहुंच गया है?
A1. शो अब एक बेहद जज़्बाती और अहम मोड़ पर पहुंच गया है, जहाँ कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
Q2. कालीकांत का किरदार क्यों चर्चा में है?
A2. कालीकांत शो का सबसे असरदार और दमदार किरदार रहा है, और अब उसकी कहानी अपने अंत की ओर बढ़ रही है, इसी वजह से यह चर्चा में है।
Q3. कालीकांत का किरदार किसने निभाया है?
A3. कालीकांत का किरदार एक्टर आर्य बब्बर ने निभाया है।
Q4. आर्य बब्बर ने कालीकांत के अंत पर क्या कहा?
A4. आर्य बब्बर ने बताया कि यह किरदार उनके लिए क्रिएटिव और निजी दोनों तौर पर बेहद खास रहा, इसलिए इसका अंत भावनात्मक है।
Q5. क्या कालीकांत की विदाई कहानी के लिए अहम है?
A5. हाँ, कालीकांत की विदाई कहानी में एक बड़ा मोड़ लाएगी और आगे के ट्रैक्स की दिशा तय करेगी।
Also Read:होटल द प्लैटिनम अंधेरी में CELLARZ लाउंज 'एन' बार की शानदार शुरुआत, कई सितारे मौजूद।
Jagriti Ek Nayi Subah Latest episode | zee tv show | TV Serial | Indian television | Zee TV serial not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/12/26/cover-2673-2025-12-26-20-56-24.png)