Advertisment

अभिनेता, संपादक, फिल्म- एनालीसिस्ट Tanveer Zaidi बताते हैं अपनी 'वेलेंटाइन-ड्रीमगर्ल' की बातें

तनवीर जैदी ने वैलेंटाइन पर अपनी मोहब्बत और रिश्तों को लेकर दिलचस्प बातचीत साझा की। एक्टर, मेकर और फिल्म एनालिस्ट तनवीर ने अपने पुराने प्रपोजल और लव स्टोरीज़ पर खुलकर बात की।

New Update
अभिनेता, संपादक, फिल्म- एनालीसिस्ट Tanveer Zaidi बताते हैं अपनी 'वेलेंटाइन-ड्रीमगर्ल' की बातें.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

तनवीर ज़ैदी अभिनेता और निर्माता के रूप में कई रोमांटिक प्रोजेक्ट्स किए हैं। वह बॉलीवुड- थिंकर हैं, फिल्म एनालीसिस्ट हैं और एक जानेमाने यू ट्यूबर हैं। बहुत से सितारों को उन्होंने इंटरव्यू किया है। एक मुलाकात में उनसे  उनकी 'वेलेंटाइन' की बातचीत निकल पड़ती है-

Advertisment

Screenshot_2026-02-13-07-33-37-62_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

Tanveer Zaidi - Wikipedia

"आपका जीवन कोरा कागज़ रहा है या उसपर कोई न भूलने वाली मोहब्बत की दास्तान भी लिखी है?" उनसे सवाल था।
"दास्तान तो कई रही हैं, ईश्वर ने ठीक ठाक शक्ल सूरत दी थी तो बचपन से ही लड़कियों में लोकप्रिय रहा हूं। विश्वास कीजिए जो भी लड़की दोस्ती की हद से आगे बढ़ी, अपवाद को छोड़ मैंने लगभग सभी प्रपोजल्स को सीधा रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में वो लड़कियां या तो सॉरी बोलकर दोस्त बने रहना स्वीकार लेती थीं या फिर दूर हो जाती थीं। "
मैंने बात आगे बढ़ाई और पूछा,

IMG-20230204-WA0008

"क्या कभी किसी ज़िद्दी लड़की से आप नहीं टकराए ?" 

"कई बार ज़िद्दी लड़कियों से भी पाला पड़ा, कुछ ने तो पूर्व नियोजित तरीके से ट्रैप करना चाहा लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली, एक आध बार मैं भी लड़खड़ाया किंतु गिरने से पहले मैने खुदको संभाल लिया। " वह हंसते हैं।
" ऐसा क्यों ?"

"भाई, दरअसल, बचपन से ही एक विशेष किस्म की लड़की की आकृति मेरे मन- मस्तिष्क के किसी कोने में दर्ज थी, आप कह सकते हैं बचपन से उसी एक लड़की की तलाश थी...। " तनवीर ज़ैदी ने बातचीत को और रोचक बना दिया ।

Screenshot_2026-02-13-07-31-23-40_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6 (1)

मैंने पूछा, " तो क्या वो ड्रीम गर्ल मिली या भुला दिया उसे ?"

तनवीर ज़ैदी ने बताया, " सच कहूं, भुला दिया था उसे । टीन एज से ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहने के कारण प्रपोजल्स मिलते रहे लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया । 

सातवीं आठवीं कक्षा के दौरान एक पारिवारिक मित्र (मेरी मम्मी की एक सहेली की बेटी ) से यूंही दोस्ती हो गई और कब वो दोस्ती प्यार में परिवर्तित हो गई पता ही नहीं चला, हालांकि उस समय रंगमंच, मॉडलिंग, क्षेत्रीय फिल्मों से जुड़े होने की वजह से तब मेरी तीन चार लड़कियों से घनिष्ठ मित्रता थी  ।" वह मुस्कराते हुए अपनी प्यार की परत खोलते जाते हैं। " हमारी  ये दोस्ती जो प्यार में परिवर्तित हो गई थी, उसी दौरान  मुझे एहसास हुआ कि यह तो वही लड़की है जिसकी मेरे मन मस्तिष्क पर छवि अंकित थी, धीरे धीरे प्यार में और गहराई बढ़ती गई, यह सिलसिला सात वर्षो तक चला, एक बात बताऊं इन सात वर्षो तक हम दोनों कहीं बाहर नहीं मिले, डेट पर नहीं गए और विश्वास कीजिए हम हमेशा मर्यादा में रहे । चूंकि हम पारिवारिक मित्र थे तो बस एक दूसरे के घर आते जाते थे । हां, एक बार मैं अपनी मम्मी और उनके साथ एक फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' देखने जरूर गया था। फिर कुछ वर्षो बाद कॉलेज डेज में ही हमारी अरेंज मैरिज हो गई। इसे आप लव एंड अरेंज मैरिज भी कह सकते हैं।" 

Screenshot_2026-02-13-07-31-44-19_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6 (1)

Also Read:Triptii Dimri ने O Romeo में सॉफ्ट गर्ल की इमेज छोड़ी, एक्शन सीन करके अपनी जगह बनाई

तनवीर ज़ैदी बोलते ही जा रहे थे और मैं सुनता जा रहा था । 

वो आगे बोलते हैं, " अब तो आप समझ ही गए होंगे कि रूबी नाज़ ज़ैदी, मेरी पत्नी ही मेरी वेलेंटाइन हैं। ( रूबी ज़ैदी एक जानीमानी शिक्षाविद और लेखिका हैं ) हमारे तीन प्यारी औलादें हैं । शादी के बाद मेरा बॉलीवुड की  फिल्मों में अभिनय आरंभ हुआ, वैसे क्षेत्रीय वा टीवी की फिल्में मैंने पहले भी की थीं। किंतु शादी के बाद फिल्में और टीवी प्रोजेक्ट्स के दौरान बहुत लड़कियों का साथ रहा । सभी 13 फिल्मों और दो दर्जन टीवी सिरीज़ वा शोज़ में मेरे साथ मेरी कई नायिकाएं थीं। कुछ एक- दो के साथ अच्छी दोस्ती भी हुई लेकिन मेरी वेलेंटाइन रूबी का असर मुझपर ऐसा रहा है कि मैं हमेशा लौटकर उन्हीं के पास आया।"
अंत में तनवीर ज़ैदी कहते हैं,  "वेलेंटाइन वीक के अवसर 'मायापुरी' के द्वारा मैं रूबी से कहना चाहता हूं कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो मुझे उनका साथ मिला, मैं आभारी हूं रूबी का और चलते चलते एक और राज़ से पर्दा उठा दूं शादी के बाद रूबी ने मुझे बताया कि उनके मन मस्तिष्क पर भी एक ड्रीम ब्वॉय की इमेज अंकित थी जो कि मेरी थी।" वह ठहाका लगाते हैं-  happy velentine day !!"

Also Read:Valentine's Day सिर्फ गुलाब, चॉकलेट, एंड स्वीट नथिंग्स का नाम नहीं है, इसमें वे फ़िल्में भी है जिनसे पहली बार प्यार को समझा गया

FAQ

Q1. तनवीर ज़ैदी कौन हैं?

Tanveer Zaidi एक अभिनेता, निर्माता, फिल्म एनालिस्ट और लोकप्रिय यू-ट्यूबर हैं, जो कई सितारों के इंटरव्यू कर चुके हैं।

Q2. वेलेंटाइन पर उन्होंने क्या खास साझा किया?

उन्होंने अपने जीवन की मोहब्बतों और प्रपोजल्स को लेकर दिलचस्प किस्से साझा किए।

Q3. क्या तनवीर ज़ैदी ने अपने प्रपोजल्स स्वीकार किए थे?

उनके अनुसार, ज्यादातर प्रपोजल्स को उन्होंने विनम्रता से ठुकरा दिया और दोस्ती बनाए रखने की कोशिश की।

Q4. क्या वे बचपन से लोकप्रिय थे?

उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अच्छी शक्ल-सूरत के कारण वे बचपन से ही लड़कियों में लोकप्रिय रहे।

Q5. इस बातचीत की खासियत क्या रही?

बातचीत में उनके निजी अनुभव, ईमानदारी और हल्के-फुल्के अंदाज़ ने इसे दिलचस्प बना दिया।

Also Read:Valentine Special: हिंदी  सिनेमा की रियल लाइफ लव स्टोरीज़, जो आज भी दिलों को धड़काती हैं

Also Read: Deepika Padukone बनीं देश की नंबर 1 अभिनेत्री, लगातार कई सालों से जनता की पहली पसंद

Valentine Special | Celebrity proposal stories | Actor producer personal life not present in content

Advertisment
Latest Stories