/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/zxc-2026-02-12-11-51-45.jpeg)
वैलेंटाइन सिर्फ गुलाब, चॉकलेट, एंड स्वीट नथिंग्स का नाम नहीं है।
वैलेंटाइन हर प्रकार के प्यार का नाम है, इसमें उन फ़िल्मों की यादें भी है, जिनके साथ हम में से कितने प्रेमियों ने पहली बार प्यार को समझा।
कभी चोरी छुपे, कभी आंसू बहाते हुए, कभी मुस्कुराते हुए।
यह उन्ही फिल्मों की एक प्रेम यात्रा है।इसे पढ़िए, कुछ इस तरह से जैसे वेलेंटाइन की रात कोई पुरानी डायरी खुल रही हो।
फिल्म प्यासा 1957
कहानी एक ऐसे कवि विजय की है, जो इस दुनिया में सबसे अलग है। वह लिखता है, महसूस करता है, लेकिन दुनिया उसे समझ नहीं पाती।
उसके जीवन में गुलाबो आती है, जो बिना शर्त उसे अपनाती है।
यह प्रेम दिखावा नहीं करता, बस साथ खड़ा रहता है। यह फिल्म प्रेम के साथ इंसान की तन्हाई को भी दिखाती है।
निर्माता निर्देशक गुरु दत्त।
कलाकार गुरु दत्त, वहीदा रहमान, माला सिन्हा।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYmNiMjczYzItNmE4OS00ZDc3LTk4NjUtYmFkMGRhMjJiODJhXkEyXkFqcGc@._V1_-682987.jpg)
मधुमती 1958
यह कहानी,एक जन्म की प्रेम कहानी नहीं है। यह उस प्रेम की कहानी है जो मृत्यु के बाद भी साथ नहीं छोड़ती । नया जन्म ले चुके नायक को एक मकान में आकर लगता है कि उसने इस जगह, इस परिवेश को पहले भी जिया है।
धीरे धीरे एक अधूरी प्रेम कहानी सामने आती है। एक दुखद प्रेम का अंत यहाँ याद बनकर लौटता है।
निर्देशक बिमल रॉय। निर्माता बी एन सिरकार। कलाकार दिलीप कुमार, वैजयंतीमाला।
यह फिल्म प्रेम के जन्म जन्मांतर की तड़प की कहानी है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTU2MzkxOTg1NF5BMl5BanBnXkFtZTcwNzQ3NzMyMQ@@._V1_-937815.jpg)
मुग़ल ए आज़म 1960
शहज़ादा सलीम और उनके महल की कनीज़ अनारकली का प्रेम सत्ता से टकराता है।
यह प्यार शाही दीवारों में कैद करके चुनवा दिया जाता है। बाप और बेटे के बीच टकराव एक मासूम प्रेम को कुचल देता है।
फिर भी प्रेम अमर रहता है ।
यह कहानी आज भी आंखें नम कर देती है। निर्देशक के आसिफ।निर्माता शापूरजी पल्लोनजी।कलाकार दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNWE0M2M0NTQtMTNkMS00ODgyLTg4MDMtODEwZjZjOTE1MDhjXkEyXkFqcGc@._V1_-904627.jpg)
गाइड 1965
यह राजू गाइड और रोज़ी की प्रेम कहानी सांसारिक बंधनों को तोड़ कर आज़ाद प्रेम की कहानी कहती है।
शादीशुदा रोज़ी अपने हुनर और आत्मसम्मान के लिए लड़ती है।
गाईड राजू रोजी के प्रेम में खुद को खो बैठता है। दर्द, अविश्वास, पछतावा के बाद एक मोड़ आता है, जहां प्रेम त्याग बन जाता है।
यह फिल्म प्रेम से आत्मा तक की यात्रा है। निर्देशक विजय आनंद। निर्माता देव आनंद।कलाकार देव आनंद, वहीदा रहमान।यह फिल्म आपको भीतर तक बदल देता है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZGU0YTMwZGItZDYxZi00OTMwLWJhN2MtZTg1ZTA1OTcyOWM5XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-659829.jpg)
Also Read:Do Deewane Shehar Mein: Siddhant Chaturvedi ने Mrunal Thakur को दिया टेडी बियर
बॉबी 1973
नए ज़माने की प्रेम कहानी की शुरुआत इस फिल्म से मानी जाती है जिसमें राज कपूर की सिग्नेचर टच भरपूर है। राज और बॉबी दो अलग दुनिया से आते हैं।
उनका प्यार मासूम है, बेफिक्र है।समाज उन्हें बार बार तोड़ने और अलग करने की कोशिश करता है। लेकिन युवा दिल हार नहीं मानते।
यह जीवन के प्रथम प्यार की सच्ची तस्वीर है। निर्माता निर्देशक राज कपूर। कलाकार ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया। यह फिल्म आज भी उतनी ही ताज़ा लगती है जैसे सत्तर के दशक में लगती थी ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNWJiZDc0ZWYtYzMxMi00ZGI0LTg3NzktZWNhZDQ0ZTEzYTc0XkEyXkFqcGc@._V1_-194712.jpg)
दाग 1973
यह कहानी एक ऐसे आदमी की है जो हालात से हार जाता है। प्रेम यहाँ आदर्श नहीं, इंसानी कमजोरियों के साथ आता है। गलत फैसले रिश्तों को उलझा देते हैं। फिर भी प्रेम उम्मीद छोड़ता नहीं।
यह फिल्म प्रेम को जिम्मेदारी से जोड़ने की सीख देती है।
निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा। कलाकार राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, राखी।
/mayapuri/media/post_attachments/147/Daag-Hindi-1973-20180321-500x500-950540.jpg)
जूली 1974
कहानी, क्रिश्चियन जूली और हिन्दू शशि का प्रेम, समाज के लाछंनों से लड़ता है । यह फिल्म अपने समय से बहुत आगे की सोच रखती है।
प्रेम के साथ जिम्मेदारी उठाने की ताकत होने की सीख देती है। फिल्म में मां और बच्चे का रिश्ता भी बहुत गहराई से उभरता है। निर्देशक के एस सेतुमाधवन। निर्माता बी नागी रेड्डी । मुख्य कलाकार लक्ष्मी, विक्रम, नादिरा।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTA2ODgxOGItMzJjMy00OGJiLTkyYjctMWNjZjJmNjczZjhiXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-551527.jpg)
कभी कभी 1976
यह प्रेम कहानी ख्वाबों और यादों में जिंदा रहता है। प्रेम में कभी कभी कुछ रिश्ते पूरे नहीं होते। लेकिन उनका असर उम्र भर रहता है। यह फिल्म उसी अधूरे प्रेम की कहानी है। फिल्म के गीतों में भाव बहते हैं। निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा।
कलाकार अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMmExYzljNTYtZjM2YS00MjNhLTk4Y2QtMmU3MzU2MDc5NWI3XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-761783.jpg)
सिलसिला 1981
यह फिल्म दबे हुए सुलगते जज़्बातों की कहानी है।रिश्ते सही होते हुए भी गलत लगने लगते हैं।
प्रेम, मजबूरी और समाज आमने सामने खड़े होते हैं। यह फिल्म सिर्फ सवाल पूछती है, जवाब नहीं देती। निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा। कलाकार अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTQ5NDMxMjA5M15BMl5BanBnXkFtZTcwMzA3MTIyMQ@@._V1_-846894.jpg)
Also Read: Udit Narayan: उदित नारायण पर गंभीर आरोप, पहली पत्नी ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत
एक दूजे के लिये 1981
दो अलग अलग प्रांतों और भाषा के युवक युवती जब एक दूजे के लिए दुनिया छोड़ने पर उतारू हो जाते हैं तो उनके प्यार के दुश्मन बने माता पिता और समाज भी उन्हें अलग नहीं कर पाते। जीते जी ना सही मरकर ही वे एक दूजे के लिए हो जाते हैं। यह फिल्म एक दुखान्त प्रेमकहानी है। इसका निर्देशन के बालाचंदर द्वारा किया गया और निर्माता एल वी प्रसाद। इसके मुख्य कलाकार कमल हासन और रति अग्निहोत्री हैं। यह निर्देशक की अपनी ही एक तेलुगू फ़िल्म की रीमेक थी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTYwMDM5NTczN15BMl5BanBnXkFtZTgwNzA0ODk1MDE@._V1_-863955.jpg)
लव स्टोरी 1981
दो कमसिन युवा घर छोड़कर भागते हैं।
उन्हें लगता है प्रेम ही सब कुछ है।
फिर जीवन उन्हें सिखाता है कि प्यार का मतलब जिम्मेदारी भी है।
यह फिल्म बहुत सादा लेकिन सच्ची है।
निर्देशक राहुल रवैल। निर्माता राजेंद्र कुमार। कलाकार कुमार गौरव, विजयता पंडित।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNGM1OTA2OWItMWZmOS00MWRlLWI5ODMtZDZhMTQwNGZlMzEwXkEyXkFqcGc@._V1_-970912.jpg)
क़यामत से क़यामत तक 1988
कहानी में राज और रश्मि का प्रेम मासूम है। लेकिन नफरत की दीवारें ऊंची हैं।
यह कहानी कुर्बानी तक पहुंचती है।
यह प्रेम रोता है, तड़पता है, इन्साफ मांगता है । निर्देशक मंसूर खान। निर्माता नासिर हुसैन। कलाकार आमिर खान, जूही चावला।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYzBiMTJkMjMtNTQxZi00YzMwLTllN2UtM2UzNDE0ZWRmZmU2XkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UY281_CR3,0,190,281_-403725.jpg)
मैंने प्यार किया 1989
यहां प्रेम दोस्ती से शुरू होता है।
फिर इम्तिहान की कसौटी पर चढ़ता है।
यह फिल्म मासूम प्रेम का उत्सव है।
निर्देशक सूरज बड़जात्या। निर्माता ताराचंद बड़जात्या। कलाकार सलमान खान, भाग्यश्री।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNWE0NmZhZWYtN2QwZi00OTVlLWJiYzgtYzE4NzhhMjE0OGQxXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-369364.jpg)
आशिकी', 1990
यह नब्बे के दशक में रिलीज़ हुई एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसने बॉलीवुड में प्रेम कहानियों और संगीत की परिभाषा ही बदल दी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और निर्माता थे गुलशन कुमार (टी-सीरीज़)। कहानी दो युवाओं की है जो अपनी अपनी जिंदगी से बहुत दुखी और अकेले हैं। जब दो अकेलेपन से जूझ रहे दिल मिलते हैं तो उन्हें समाज मिलने नहीं देती लेकिन सच्चे प्यार को भला कौन रोक सकता है?
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTU4MDUzMzYzNl5BMl5BanBnXkFtZTcwODk3NzQyMQ@@._V1_-756694.jpg)
दिल 1990
कहते है कि युवा प्रेम जिद्दी होता है।
गलतफहमियां रिश्तों को तोड़ देती हैं।
लेकिन सच्चा प्यार फिर से लौट आता है।
निर्देशक इंद्र कुमार। निर्माता अशोक ठाकेरिया, इंद्र कुमार । कलाकार आमिर खान, माधुरी दीक्षित।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTUzNjk4NTQwOV5BMl5BanBnXkFtZTcwNjM5MDAzMQ@@._V1_-292450.jpg)
लम्हे 1991
यह कहानी प्रेम की सीमाएं तोड़ने की कहानी है। यह फिल्म उम्र के बंधन को नहीं मानता है । छोटी सी उम्र की एक लड़की अपनी मां के प्रेमी से प्यार कर बैठती है। यह कहानी बोल्ड है। निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा। कलाकार अनिल कपूर, श्रीदेवी, वहीदा रहमान ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTg0NjIyMzA3OF5BMl5BanBnXkFtZTgwMjQ3Mzk4NTE@._V1_QL75_UX164_-273264.jpg)
हम हैं राही प्यार के 1993
प्रेम, हास्य और जिम्मेदारियों के बीच एक कहानी पनपता है। कहानी में कॉमेडी और भावुकता के भाव दोनों साथ साथ चलते हैं। निर्देशक महेश भट्ट। निर्माता ताहिर हुसैन।कलाकार आमिर खान, जूही चावला।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZGUyNzE2MmQtNzRkZi00YzQwLTkyM2YtZjI5MzgzOTM5ZDM5XkEyXkFqcGc@._V1_-989895.jpg)
हम आपके हैं कौन 1994
यहां प्यार दो परिवारों के मिलन, त्याग और भारतीय शादी की परंपराओं का हिस्सा बन जाता है। प्रेमिका के अपने जीजा से शादी की मजबूरी को लेकर कहानी आगे बढ़ती है। यह फिल्म प्यार के उत्सव की तरह है।
निर्देशक सूरज बड़जात्या। निर्माता अजीत बड़जात्या।
कलाकार सलमान खान, माधुरी दीक्षित।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOWFmZDQ5N2EtZDIzZC00NDRlLTkwNjktN2Q5NDQ2YjE5MDQyXkEyXkFqcGc@._V1_-157297.jpg)
कभी हाँ कभी ना 1994
यह एकतरफा प्यार की ईमानदार स्टोरी है ।
नायक परफेक्ट नहीं है। यही इसकी खूबसूरती है।निर्देशक कुंदन शाह। निर्माता विक्रम मेहरोत्रा। कलाकार शाहरुख खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, दीपक तिजोरी ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BODU1MDU3MTYtYTAwMi00MmNmLWFkMWYtNmY1NzRhYTA3ZWI1XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-845570.jpg)
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 1995
इस फ़िल्म में प्यार और संस्कार साथ साथ चलते हैं। यह फिल्म दो पीढ़ियों को जोड़ने वाली कहानी है। निर्देशक आदित्य चोपड़ा। निर्माता यश चोपड़ा। मुख्य कलाकार शाहरुख खान, काजोल। ये फिल्म भारत और अन्य देशों के थियेटरों में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म मानी जाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDYzNDczNzE0MV5BMl5BanBnXkFtZTcwMzMzODc0MQ@@._V1_FMjpg_UX1000_-629758.jpg)
राजा हिंदुस्तानी 1996
इस फिल्म की कहानी अमीर और गरीब वर्ग की दीवारों में जकड़े प्रेम की मजबूरी की भावुक कहानी हैं जिसमें गलतफहमियों के बावजूद प्रेम की जीत होती है। निर्देशक धर्मेश दर्शन। निर्माता करीम मोरानी, बंटी सूरमा, अली मोरानी मुख्य कलाकार आमिर खान, करिश्मा कपूर।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDU4MTVkZDMtNGY1My00OTlkLWI1ZmEtNzllYzc2NGQ2OTkxXkEyXkFqcGc@._V1_-992112.jpg)
दिल तो पागल है 1997
इस फिल्म में प्यार को महसूस किया जाता है। नायक किसी से प्यार कर बैठता है जिसकी शादी किसी और से होने वाली है, जबकि उसके ग्रुप की एक लड़की नायक को दिल दे बैठती है
इस फिल्म में प्रेम की परिभाषा सपनों जैसी है। निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा।
कलाकार शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDJjYmQ4YzYtZGE0MC00MTBjLWJmY2EtN2JmMDUyMjBmM2RiXkEyXkFqcGc@._V1_-155516.jpg)
परदेस 1997
यह एक भावुक भारतीय दिल और ज़ज्बात की प्रेम कहानी है जो पश्चिमी संस्कृति और भारतीय मूल्यों के टकराहट को दर्शाती है ।
कहानी का आधार संस्कारों में बंधा हुआ है। निर्माता निर्देशक सुभाष घई।
कलाकार शाहरुख खान, महिमा चौधरी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BODY5OGU5NzktMDUxNi00MDcwLTk5YWUtMWQyNTRkNTAxNDk1XkEyXkFqcGc@._V1_-846280.jpg)
कुछ कुछ होता है 1998
यह फिल्म तीन कॉलेज के दोस्तों की दोस्ती, प्यार, और फिर साथ छूटने के दर्द का सफर तय करता है । भावनाओं से भरी इस फिल्म के निर्देशक हैं करण जौहर, निर्माता हैं यश जौहर।
कलाकार शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMmQ0ZjliZTgtMjQ3NC00N2NiLTkxNjktY2VkOTQ2N2QyODNkXkEyXkFqcGc@._V1_-195893.jpg)
ताल 1999
यह म्युजिकल प्रेम कहानी संगीत और प्रेम को साथ साथ लेकर चलती हैं। कहानी में अमीर गरीब के बीच प्रेम को लेकर संदेह खड़ी होती है लेकिन आखिर प्यार की जीत होती है । यह फिल्म भावनाओं में बहती है।
निर्माता निर्देशक सुभाष घई। कलाकार मुख्य अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMzUzMmI4MTMtZDIzOC00MmY1LTg3OWQtZTdmZWE1YjhkNWQwXkEyXkFqcGc@._V1_-469139.jpg)
हम दिल दे चुके सनम 1999
कहानी में सिर्फ प्यार करना ही नहीं प्यार निभाना भी आना चाहिए, यह मूल कथा है, जिसमें त्याग सबसे प्रेम की पराकाष्ठा को चिन्हित करती है।
निर्माता निर्देशक हैं संजय लीला भंसाली।
मुख्य कलाकार सलमान खान, अजय देवगन ऐश्वर्या राय, सलमान खान।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTY0MDQ3MTMyNV5BMl5BanBnXkFtZTcwNzM4NzkyMQ@@._V1_-674911.jpg)
कहो ना प्यार है 2000
पहला प्यार और दूसरा मौका। यह एक युवा प्रेम कहानी है जो थ्रिलर में बदल जाता है, यह फिल्म प्यार में उम्मीद की रोशनी दिखाती है। निर्माता निर्देशक राकेश रोशन। मुख्य कलाकार ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDUzNGRhMDAtYjk1Yy00OWFjLTgzNTYtYzFkYjcxMzhkYTQwXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-681262.jpg)
मोहब्बतें 2000
यह कहानी प्यार और डर की लड़ाई की कहानी है।
एक तरफ सख्त नियमों में बंधा अनुशासन है। दूसरी तरफ दिल की सुनने का साहस।
तीन युवा जोड़े अपने अपने प्यार को पहचानने की राह पर हैं। उनके रास्ते आसान नहीं हैं।
लेकिन प्रेम उन्हें झुकने नहीं देता।
निर्देशक आदित्य चोपड़ा। निर्माता यश चोपड़ा। कलाकार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYTk3MTQ3YzgtNDM2ZS00ODUyLWJhNWQtYTA1MTE5MzQ5NDk4XkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UY281_CR5,0,190,281_-183041.jpg)
दिल चाहता है 2001
यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो ज़िंदगी के एक मोड़ पर खड़े हैं। यह कौमेडी ड्रामा है, यह फिल्म नए दौर के प्यार की पहचान बताती है जिसमें प्यार के मायने अलग अलग हैं। किसी के लिए प्यार गंभीर है। किसी के लिए खेल जैसा और किसी के लिए अचानक सामने आया सच।
निर्देशक फरहान अख्तर। निर्माता रितेश सिधवानी। मुख्य कलाकार आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOTIyODkwNzY2NF5BMl5BanBnXkFtZTgwMzE5NDUzNTE@._V1_-213623.jpg)
गदर एक प्रेम कथा 2001
यह प्रेम कहानी सरहदों से टकराता है।
तारा सिंह और सकीना का प्यार धर्म और देश से ऊपर उठता है।
बंटवारे की आग में भी यह प्रेम बुझता नहीं
प्यार यहां ताकत बन जाता है।
निर्देशक अनिल शर्मा। निर्माता नितिन केनी, भंवर सिंह, भौमिक गोंदलिया ।
मुख्य कलाकार सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZjRlOWMxODAtOGVmNy00MDJkLWIyNTYtNzg4NjBhZGZiNmQ3XkEyXkFqcGc@._V1_-678642.jpg)
देवदास 2002
देव और पारो का प्रेम समय रहते समझा नहीं गया। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन अहम और हालात के बीच में उनका प्यार स्वाहा हो जाता है ।
फिर यह प्रेम, अधूरे प्यार की पीड़ा तथा शराब में बदल जाता है । एक वेश्या चंद्रमुखी का प्रेम और त्याग भी इस कहानी को और गहरा कर देता है। निर्देशक संजय लीला भंसाली। निर्माता भारत शाह।
कलाकार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित। देवदास पर पहले भी 1928 (नरेश मित्र द्वारा निर्देशित) 1935 (प्रथमेश बरूआ निर्देशित) 1955 (बिमल रॉय निर्देशित) फ़िल्में बन चुकी है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTY0NjE0ODczMV5BMl5BanBnXkFtZTcwMDg1ODgzMQ@@._V1_-659744.jpg)
चलते चलते 2003
यह रोमांटिक कहानी शादी के बाद के प्यार की है जहां गलतफहमियां धीरे धीरे रिश्ते को तोड़ती हैं।
प्यार यहां रोजमर्रा की लड़ाई से गुजरता है।
लेकिन उम्मीद फिर भी ज़िंदा रहती है।
यह फिल्म सीख देती है कि प्यार निभाना पड़ता है। निर्देशक अज़ीज़ मिर्ज़ा।निर्माता जूही चावला, शाहरुख खान, अजीज मिर्जा । मुख्य कलाकार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी। यह एक सच्ची वैवाहिक प्रेम कहानी है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYmU2OGNiMjktMmY0OS00MjNhLWIwZWMtNGY1NjgwNjA5MTRhXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-373297.jpg)
तेरे नाम 2003
गर्म दिमाग के गरीब निडर गुन्डा युवक राधे मोहन का प्यार जुनून बन जाता है।
वह सब कुछ भूलकर सिर्फ प्रेम में डूब जाता है।
जब प्यार मिलता है, तब बहुत देर हो चुकी होती है।यह फिल्म प्रेम और पागलपन की सीमा की कहानी है। निर्देशक सतीश कौशिक। निर्माता सुनील मनचंदा, मुकेश तलरेजा। मुख्य कलाकार सलमान खान, भूमिका चावला।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTA5Mjg4NzY5NDReQTJeQWpwZ15BbWU3MDU0Njg4MzE@._V1_-757467.jpg)
कल हो ना हो 2003
नैना एक दुखी लड़की है, अमन उसकी जिंदगी में आता है तो उसकी जिन्दगी में बहार आ जाती है लेकिन एक जानलेवा बीमारी के कारण वो अपने दोस्त रोहित के साथ बसा कर दुनिया से विदा लेता है। खुश रखना चाहता है।
यह फिल्म प्रेम की मुस्कान के पीछे छुपे त्याग की कहानी है।प्यार यहां खुद से ज्यादा दूसरों की खुशी में है।
निर्देशक निखिल आडवाणी। निर्माता यश जौहर, करण जौहर। मुख्य कलाकार शाहरुख खान, प्रीति ज़िंटा, सैफ अली खान।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMDMxZTVkMGUtNDcyNC00NTAxLTgzZDAtM2ZhOTA1YmVkOWY3XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-287910.jpg)
वीर ज़ारा 2004
वीर और ज़ारा का प्यार सरहदों में कैद हो जाता है।वक़्त बीत जाता है, उम्र ढल जाती है।लेकिन प्रेम वहीं ठहरा रहता है।
यह कहानी इंतज़ार और विश्वास की है।
निर्देशक यश चोपड़ा।निर्माता यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा।मुख्य कलाकार शाहरुख खान, प्रीति ज़िंटा।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMmI0ODNhYmEtOWM4My00MmFlLTk4ZmEtYmQ2MmNjODcxNzU2XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-280770.jpg)
हम तुम 2004
दो युवाओं के बीच लड़ाई से शुरू होकर दोस्ती प्यार मे बदल जाता है।
लेकिन उनके जीवन के अलग अलग मोड़ इस रिश्ते को परखते हैं।
यह फिल्म हल्के अंदाज़ में गहरी बात कहती है।निर्देशक कुणाल कोहली। निर्माता आदित्य चोपड़ा।
मुख्य कलाकार सैफ अली खान, रानी मुखर्जी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTc2YzAxMjEtODk1OC00NzExLWJmMWYtOWJkNjk5MWUxZTlhXkEyXkFqcGc@._V1_-485948.jpg)
परिणीता 2005
बचपन से पनपा प्रेम शब्दों का मोहताज नहीं होता। ललिता और शेखर का ऐसा ही प्यार चुपचाप परवान चढ़ता है लेकिन सामाजिक वर्ग, आर्थिक असमानता और
गलतफहमियां दोनों के बीच दूरी बना देती हैं।फिर भी दिल का रिश्ता आखिर तक बना रहता है।निर्देशक प्रदीप सरकार निर्माता विधु विनोद चोपड़ा।
मुख्य कलाकार विद्या बालन, सैफ अली खान। यह प्रेम सरल होते हुए भी गहरा है।
![]()
कभी अलविदा ना कहना 2006
यह रोमांटिक फिल्म वैवाहिक रिश्तों के भीतर के खालीपन को दिखाती है।
शादी होने के बाद भी इंसान अकेला रह सकता है। प्यार यहां एक सवाल बनकर खड़ा होता है। यह फिल्म किसी को सही या गलत नहीं ठहराती। निर्देशक करण जौहर। निर्माता हीरू जौहर और करण जौहर। मुख्य कलाकार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी।यह प्रेम की जटिल कहानी है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjcwNWRmNDEtMjBjZC00MTc0LWFmOTktNmUwNWM2YTlmNTc4XkEyXkFqcGc@._V1_-436706.jpg)
जब वी मेट 2007
एक चंचल लड़की गीत की बिंदास ज़िंदगी, एक अवसाद ग्रस्त युवक आदित्य को जीना सिखाती है। दो टूटे हुए युवा दिल एक दूसरे को संपूर्ण करते हैं।
यह फिल्म खुद से खुद को प्यार करने की पॉज़िटिविटी, प्रेम और मुस्कान भी सिखाती है। निर्देशक इम्तियाज़ अली। निर्माता ढीलिन मेहता। मुख्य कलाकार शाहिद कपूर, करीना कपूर।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjI1OGFmNmYtYWE3ZS00OTM5LWIzNWItN2RmOGY3ZmUwYjdiXkEyXkFqcGc@._V1_-237981.jpg)
ओम शांति ओम 2007
जब किसी का सच्चा प्यार एक जन्म में अधूरा रह जाता है तो दूसरे जन्म में प्रेमी द्वारा उसे पूरा करने की कोशिश होती है।
यह फिल्म प्रेम, पुनर्जन्म, अतृप्त आत्मा और बदले दोनों की कहानी है। निर्देशक फराह खान।निर्माता गौरी खान।
मुख्य कलाकार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BM2U4YjVhNTktOTljNC00YTg2LWJjZmEtYzJjMjEwYjNmZDYxXkEyXkFqcGc@._V1_-434007.jpg)
रब ने बना दी जोड़ी 2008
शर्मीला, अंतर्मुखी सुरिन्दर उर्फ सूरी का प्यार बहुत मासूम है।
वह अपनी पत्नी तानिया उर्फ तानी की खुशी के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लेता है। यह फिल्म पति पत्नी के बीच के प्रेम,खामोश प्यार करने की कहानी है। आखिर पत्नी को एहसास हो जाता है कि पति जैसा भी है सबसे अच्छा है। निर्देशक आदित्य चोपड़ा। निर्माता यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा
कलाकार शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTQ1OTg5YzgtOTcxMC00NzU5LTgzYTEtMjdkMzBjOGY1OWI3XkEyXkFqcGc@._V1_-454681.jpg)
सिंह इज़ किंग 2008
पंजाब के एक छोटे से गाँव से शुरू होकर, गलतफहमियों के कारण हैप्पी ऑस्ट्रेलिया पहुँचता है। वहां वह एक डॉन लकी को, मुसीबत से बचाता है और गलती से अंडरवर्ल्ड का लीडर बन जाता है।इस सफ़र में उसे सोनिया से प्यार हो जाता है हैप्पी गुंडों को सही रास्ते पर लाता है और एक सच्चा 'किंग' बनकर लोगों का दिल जीतता है तथा सोनिया से शादी करता है। निर्देशक अनीस बज़्मी।निर्माता विपुल शाह। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सोनू सूद।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZDZlMGYxYTktZTRkYS00YTZlLThlYzYtODEzODIwZTE3NWNiXkEyXkFqcGc@._V1_-336994.jpg)
अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी 2009
यह एक लोकप्रिय रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म प्रेम के जेनी के प्रति एकतरफा प्यार, गलतफहमियों और उनके प्यार के सफर को हास्यपूर्ण तरीके से दिखाती है, जो अंततः कामयाब हो जाती है । मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ। साथ में सलमान खान (केमियो)। निर्देशक राजकुमार संतोषी।निर्माता रमेश एस. तौरानी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNzQ5NTMxZGUtYzAzMy00OTNjLTg5MmItZjBmMjhmYjQxNTc1XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-611123.jpg)
लव आज कल 2009
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित और लिखित 'लव आजकल' (2009) और 'लव आज कल' (2020) दो अलग-अलग रोमांटिक ड्रामा फिल्में हैं, जो आधुनिक रिश्तों (2009 में सैफ-दीपिका और 2020 में कार्तिक-सारा) की तुलना पुरानी प्रेम कहानियों से करती हैं। 2009 की फिल्म को सैफ अली खान और दिनेश विजान ने निर्मित किया, जबकि 2020 का संस्करण मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZGI2MzE5YzMtNGQ4Mi00NmI0LTlhOWMtMGE1ZTVlOGNmOTlmXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-946496.jpg)
लव आज कल (2020)
निर्देशक: इम्तियाज अली, निर्माता:दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स), मुख्य कलाकार कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, रणदीप हुड्डा (राज)। यह फिल्म 2009 की फिल्म का ही एक नया रूप आध्यात्मिक उत्तराधिकारी है, जो पुरानी प्रेम कहानी (1990) और नई पीढ़ी की प्रेम कहानी (2020) के बीच के संघर्ष को दर्शाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjg4ZmZlYTgtNTkyYy00OWFhLThhYWItZGFmYmQ3NDJmZTg5XkEyXkFqcGc@._V1_-620672.jpg)
रॉकस्टार 2011
इस संगीतमय रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया। निर्माता सुनील लुल्ला ढिलिन मेहता। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी, शम्मी कपूर (अंतिम फिल्म),
यह फिल्म एक साधारण युवा जनार्दन जाखड़ की कहानी है, जो एक प्रसिद्ध रॉक स्टार बनने का सपना देखता है। वह अपने प्यार हीर को पाने और खोने के जुनून में "जॉर्डन" नाम का एक बड़े कलाकार बन जाता है। यह फिल्म टूटे दिल की आवाज़ है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BOTc3NzAxMjg4M15BMl5BanBnXkFtZTcwMDc2ODQwNw@@._V1_-533361.jpg)
जब तक है जान 2012
जब तक है जान फ़िल्म की कहानी, निर्माता निर्देशक कलाकार यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित, आदित्य चोपड़ा यश राज फ़िल्म्स बैनर तले निर्मित है। फिल्म में मुख्य कलाकार हैं शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर, ऋषि कपूर। कहानी में समर अपनी याददाश्त खोने के बाद मीरा और अकीरा के बीच उलझ जाता है। यह यश चोपड़ा की शाहरुख खान के साथ चौथी और अंतिम फिल्म थी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjkxZGVkNmUtZTIyYS00NTBiLTgxOTItNmY0MzNlYjZhZGVjXkEyXkFqcGc@._V1_-432020.jpg)
एक था टाइगर 2012
इस फिल्म में जासूसी के बीच प्यार जन्म लेता है। दुश्मनी भी इस प्रेम को रोक नहीं पाती। निर्देशक कबीर खान। निर्माता आदित्य चोपड़ा। कलाकार सलमान खान, कैटरीना कैफ। यह रोमांस , देश प्रेम और साहस भरा है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZjUzOWEzZTMtNDQzYS00ZDI4LWI4NjctNzcyN2NkY2IwMTA4XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-581711.jpg)
कॉकटेल 2012
यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। निर्माता सैफ अली खान और दिनेश विजान है। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत यह फिल्म दोस्ती, प्यार और उलझे हुए रिश्तों की कहानी है जो लंदन में तीन युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म, गौतम वेरोनिका और मीरा की कहानी है। वेरोनिका की बिंदास जीवनशैली और मीरा की सीधी-साधी शख्सियत के बीच गौतम उलझ जाता है, जिससे दोस्ती और प्यार में त्रिकोण बन जाता है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMzU5ZDkwN2QtNzE3Mi00MTFmLTk5MGEtZWJhZDk0MTVlMDc5XkEyXkFqcGc@._V1_-442414.jpg)
बर्फी 2012
यह प्रेम बिना शब्दों के ही बोलता है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला व सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित, 'बर्फी' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं। यह दार्जिलिंग में एक मूक-बधिर लड़के बर्फी और दो महिलाओं के बीच प्यार और मानवीय रिश्तों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी है जो निश्छल और सच्चा है ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjg3N2E5ZDYtZTBkNi00ZjMxLWE1NzMtMTRhMzZlMzI2ZDhiXkEyXkFqcGc@._V1_-118124.jpg)
ये जवानी है दीवानी' (2013)
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसे हीरु यश जौहर, करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन है।
फिल्म में 'बन्नी' एक घुमक्कड़ है और नैना एक सीधी-सादी पढ़ाकू लड़की है । दोनों में प्यार हो जाता है लेकिन करियर और सपनों के कारण अलग हो जाते हैं। बरसों बाद, अदिति की शादी में वे फिर मिलते हैं और एहसास करते हैं कि दोस्ती और प्यार में संतुलन कितना महत्वपूर्ण है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BODA4MjM2ODk4OF5BMl5BanBnXkFtZTcwNDgzODk1OQ@@._V1_FMjpg_UX1000_-963823.jpg)
आशिकी 2, 2013
यह फिल्म प्यार और आत्मसम्मान की लड़ाई की कहानी है जो संगीत और दर्द साथ चलते हैं।निर्देशक मोहित सूरी निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार मुकेश भट्ट। कलाकार आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर।यह प्रेम टूटकर भी सच्चा रहता है।
'सैयारा' (2025) मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एक हिंदी संगीतमय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे यश राज फिल्म्स ने बनाया है। मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीट पड्डा हैं। यह फिल्म 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' पर आधारित है और एक युवा गायक-गीतकार जोड़ी की प्रेम कहानी को दर्शाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BN2M2MjQwZmQtMWQ5ZS00NmYwLWEwZmMtZmM1ZWM3MGMzOGU3XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-786534.jpg)
तेरे इश्क में, 2025
आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित तथा आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित यह हिंदी म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसे रांझणा का आध्यात्मिक सीक्वल माना जाता है। मुख्य भूमिकाओं में धनुष और कृति सैनन हैं। मुक्ति, शंकर के साथ प्रेम संबंध के बाद अपना पीएचडी शोध कर रही होती है, तब रिश्ता टूटने के बाद शंकर भारतीय वायु सेना में भर्ती हो जाता है और वर्षों बाद जब वे फिर से मिलते हैं तो उनका अनसुलझा अतीत सामने आता है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMGM4MmE2YTMtOWQ1ZS00M2NkLWE2OGItNTAzMWYyNDdiYWE5XkEyXkFqcGc@._V1_-783468.jpg)
धड़क 2' (2025)
यह शाज़िया इकबाल द्वारा निर्देशित एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2018 की फिल्म का आध्यात्मिक सीक्वल है और तमिल फिल्म 'परियेरुम पेरुमल' का रीमेक है। कहानी उच्च जाति की लड़की विधि और दलित छात्र नीलेश के प्रेम और उनके सामने आने वाली जातिगत चुनौतियों पर आधारित है।
निर्माता: करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शन्स), ज़ी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BY2EzN2UxMDItZTk2NC00NDcwLTliYjktNWI4ZWJjZTQ1ZTg2XkEyXkFqcGc@._V1_-928326.jpg)
2026 में बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों का एक बड़ा गुलदस्ता लेकर आ रहा है। जिसमें 'चांद मेरा दिल', 'कॉकटेल 2', और 'तू मेरी जिंदगी है' जैसी कई बड़ी प्रेम कहानियां पर्दे पर छाने के लिए तैयार हैं। यह साल नए जोड़ियों, कॉमेडी-ड्रामा और रोमांटिक भावनाओं से भरपूर होने की उम्मीद है।
2026 में आने वाली प्रमुख प्रेम कहानियां और रोमांटिक फिल्में:
चांद मेरा दिल : अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी के साथ विवेक सोनी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी, जिसमें धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले भरपूर ड्रामा और रोमांस होगा।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTc2MGQ5NDQtNzU5Yy00NTQ1LWIzYmQtNmQ4NWNiYTIzM2IwXkEyXkFqcGc@._V1_-397351.jpg)
कॉकटेल 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा, 2012 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जो जून 2026 में आ सकती है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BODIyNjZkZTYtOGY4Zi00NmRkLTk3NDUtYjc2MzlhYTNmZGQwXkEyXkFqcGc@._V1_-322774.jpg)
तू मेरी जिंदगी है कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी वाली यह फिल्म 2026 में दर्शकों को रोमांस का तोहफा देगी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZDNmYzQ5ZWYtMzE2NC00YTgyLWI2OWItODQwNTA5ZDY1Njk2XkEyXkFqcGc@._V1_-743069.jpg)
अनुराग बसु की अगली फिल्म: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की एक और अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 2026 में रिलीज की योजना है।
पति पत्नी और वो 2 : आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ यह कॉमेडी-रोमांस फिल्म 2026 के दूसरे भाग में रिलीज होगी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTk0MDQ4ODMtMDZhZS00MTUxLTlkYzAtOTg1ZjcwYTZjMmFhXkEyXkFqcGc@._V1_-868426.jpg)
लव एंड वॉर : संजय लीला भंसाली की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 अगस्त 2026 को आने की उम्मीद है, जो एक भव्य प्रेम कहानी हो सकती है।
/mayapuri/media/post_attachments/static-hindinews/2026/02/love-and-war-162947.jpg)
तू या मैं : यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में प्यार का एहसास जगाने के लिए सिनेमाघरों में आ रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/vi/GDUDqWDndnU/hq720-929793.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLCxRi3eoSA_sN7u8sKF5tWInuU6Lw)
सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म: सिद्धांत चतुर्वेदी और तमन्ना भाटिया अभिनीत, वी. शांताराम की बायोपिक भी प्रेम के अनूठे पहलुओं के साथ 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी।
इनके अलावा, 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों के भी 2026 के आसपास आने की खबरें हैं, जो इस साल को रोमांस के शौकीनों के लिए बेहद खास बना रही हैं।
Also Read:Valentine's Day पर याद करते हैं बॉलीवुड के उन अधूरी कहानियों को जो प्यार में खिल ना पाए
Valentine Special | Love and Cinema | romantic movies | Bollywood romance stories | Valentine Memories | Bollywood love stories not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)