Advertisment

कान्हा के 'अनुभव' कार्यक्रम से जुड़कर Adah Sharma एक बार फिर अलग अंदाज में नज़र आई

'द केरला स्टोरी' के बाद अदा शर्मा अब एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आ रही हैं. इस बार कैमरे और सेट से दूर, वह जंगल और बच्चों के बीच समय बिता रही हैं. अदा इन दिनों मध्य प्रदेश के कान्हा में हैं...

New Update
Adah Sharma was seen in a unique avatar once again after joining Kanha's 'Anubhav' program.
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Adah Sharma latest news: 'द केरला स्टोरी' के बाद अदा शर्मा अब एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आ रही हैं. इस बार कैमरे और सेट से दूर, वह जंगल और बच्चों के बीच समय बिता रही हैं. अदा इन दिनों मध्य प्रदेश के कान्हा में हैं, जहां वह अनुभव नाम के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं, जिसका मकसद बच्चों को प्रकृति और वन्य जीवन के करीब लाना है.

Advertisment

प्रकृति से अपने जुड़ाव और पर्यावरण के लिए लगातार की जा रही पहल के चलते अदा शर्मा को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है. बच्चों के बीच उनकी मौजूदगी सिर्फ एक सेलिब्रिटी विजिट नहीं है, बल्कि एक ऐसा जरिया है, जिसके जरिए जंगलों और पर्यावरण को लेकर बातचीत आसान और प्रभावी बन सके.

'अनुभव' कार्यक्रम मध्य प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की एक पहल है, जिसे मध्य प्रदेश वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है (Kanha eco tourism program). इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों को यह समझाने की कोशिश की जाती है कि जंगल सिर्फ सफारी के लिए घूमने आने की जगह नहीं होते, बल्कि हमारी जिंदगी से गहराई से जुड़े होते हैं. इसमें बच्चों को जंगलों के आसपास रहने से जुड़े हुए जरूरी नियम, सावधानियां और सही व्यवहार के बारे में बताया जाता है.

कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा बच्चों को यह एहसास दिलाना है कि इंसान और जंगल अलग अलग नहीं हैं. जंगल में रहने वाले जानवर, पेड़ पौधे और इंसान, सभी एक दूसरे पर निर्भर हैं. अगर जंगल सुरक्षित रहेंगे, तभी इंसानी जीवन भी सुरक्षित रहेगा. इसी सोच के साथ पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है (Adah Sharma with children in jungle).

Adah Sharma

'अनुभव' कार्यक्रम पर अदा शर्मा ने कहा 

अनुभव (Adah Sharma joins Anubhav program in Kanha) के दौरान बच्चों को गाइडेड सफारी पर ले जाया जाता है. इस सफारी में वे जंगल की असली दुनिया को करीब से देखते हैं. अलग अलग जानवरों, पक्षियों और पेड़ पौधों को देखकर बच्चे यह समझ पाते हैं कि जंगल का हर जीव अपने आप में कितना जरूरी है. उन्हें यह भी बताया जाता है कि प्रकृति का संतुलन कैसे बना रहता है और किसी एक कड़ी के टूटने से पूरा सिस्टम कैसे प्रभावित हो सकता है. (Adah Sharma film journey)

इसके साथ ही बच्चों के लिए नेचर ट्रेल्स भी आयोजित की जाती हैं. इन ट्रेल्स के दौरान जंगल के इको सिस्टम, मिट्टी, पेड़ पौधों और जानवरों के रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाती है. यह सब कुछ किताबों की जगह खुले जंगल में, देखकर और महसूस करके सिखाया जाता है. बच्चों की रुचि बनाए रखने के लिए पर्यावरण से जुड़े संदेशों वाले इंटरएक्टिव गेम्स भी कराए जाते हैं, ताकि सीख बोझ न लगे और बातें आसानी से याद रहें (Eco tourism awareness India).

इस पूरे कार्यक्रम का फोकस बच्चों में डर की जगह समझ पैदा करना है. उन्हें यह सिखाया जाता है कि जंगल और वहां रहने वाले जीव हमारे विरोधी नहीं हैं, बल्कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और उनके साथ तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है.

पर्यावरण से जुड़े इस काम के अलावा अदा शर्मा अपने फिल्मी सफर के लिए भी जानी जाती हैं. फ़िल्म '1920' में उन्होंने डरावनी भूमिका निभाकर अलग पहचान बनाई. फ़िल्म 'सनफ्लावर' में उनकी कॉमिक टाइमिंग को सराहा गया. कमांडो में वह एक्शन करती नजर आईं, वहीं 'द केरला स्टोरी' में उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए महिला प्रधान फिल्मों में नया मुकाम हासिल किया.

कान्हा में अनुभव कार्यक्रम से जुड़कर अदा शर्मा एक बार फिर अलग अंदाज में सामने आई हैं, जहां उनका फोकस अभिनय से आगे बढ़कर बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और जंगलों के महत्व को समझाने पर है.

READ MORE:

राज्यसभा में कमल हासन का पहला भाषण, सिनेमा से जुड़े प्रगतिशील लोकतंत्र की रखी बात

प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह की दूरी के बाद अभिजीत सावंत बोले—" सिंगर्स को..."

Tags : Adah Sharma | actress adah sharma accident | actress adah sharma news | Adah Sharma film | adah sharma interview | Adah Sharma in upcoming Movie 

Advertisment
Latest Stories