/mayapuri/media/media_files/2025/08/28/summer-multiplication-x-5-practice-presentation-53-2025-08-28-15-08-23.jpg)
अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने पति अंगद बेदी के साथ यूरोप की यात्रा कर रही हैं। इस समय वे रोम और फ्लोरेंस गए हैं। यह मौका इसलिए और भी खास है क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला हनीमून है। दरअसल नेहा और अंगद की शादी 2018 में हुई थी और मजे की बात यह है कि उनकी शादी को 8 साल हो गए हैं लेकिन उनका ऑफिशियल हनीमून नहीं हुआ। अपने प्रोफेशन और पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण उन्हें विवाह के बाद कभी यह मौका ही नहीं मिला। इस बार नेहा ने अपने जन्मदिन को कुछ खास रंग देने के लिए फ्लोरेंस को हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुना। नेहा ने कहा कि यही उनकी असली हनीमून ट्रिप है।(Neha Dhupia honeymoon)
नेहा धूपिया का बर्थडे विश: सेहत, सफलता और परिवार संग वक्त
जाने से पहले, बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे इस जन्मदिन पर सबके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताने की प्रार्थना कर रही हैं। नेहा का कहना है कि आने वाला साल उनके करियर के लिए काफी व्यस्त रहेगा और वह नए प्रोजेक्ट्स के लिए उत्सुक हैं।(Angad Bedi honeymoon trip)
नेहा और अंगद बॉलीवुड के लोकप्रिय, मेड फॉर ईच अदर जोड़ों में से एक हैं। उनके दो प्यारे बच्चे हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवारिक जीवन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। नेहा ने कहा कि वे दोनों बच्चों की परवरिश और काम में इतने व्यस्त रहे हैं कि उन्हें हनीमून के लिए कभी समय ही नहीं मिला। लेकिन अब जब उन्हें अपने जन्मदिन पर यह मौका मिला ह तो दोनों ने इसका पूरा फायदा उठाने का फैसला किया है।(Neha Dhupia birthday celebration)
फ्लोरेंस और रोम दुनिया भर में रोमांस करने और खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। नेहा और अंगद वहाँ की खूबसूरत गलियों, इतिहास और रोमांटिक माहौल का भरपूर आनंद ले रहे हैं। यह उनके लिए भी पहली बार एक यादगार छुट्टी होने वाली है।(Neha Angad first honeymoon)
नेहा धूपिया की ताज़ा ख़बरें--
नेहा धूपिया फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वे एक महिला-केंद्रित लघु फिल्म में नज़र आईं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। नेहा कहती हैं कि उन्हें ऐसी कहानियाँ लिखना पसंद है जो समाज को एक सशक्त संदेश दें।(Bollywood couple travel news)
इसके अलावा वे अपने टॉक शो "नो फ़िल्टर नेहा" को लेकर भी सुर्खियों में हैं जहाँ कई बड़े सितारे आते हैं और अपनी निजी और प्रोफेशनल ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं। यह शो अक्सर मज़ेदार एपिसोड और मज़ाकिया बातचीत के लिए चर्चा में रहता है।(Neha Dhupia family moments)
इसके अलावा नेहा धूपिया सभी माताओं के लिए अपने दूध मुँहे बच्चों को कहीं भी, कभी भी (यानी अपने कार्य क्षेत्र में भी) स्तन पान कराने की सुविधा को लेकर एक मुहिम चला रही है।(Celebrity couple getaway 2025)
अभिनय करियर की बात करे तो हाल ही में नेहा ने यह भी खुलासा किया कि वह एक दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। उनके प्रशंसक उनके नए किरदार का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।Celebrity honeymoon Bollywood)
नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पहला हनीमून बना बर्थडे स्पेशल
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने पहले हनीमून ट्रिप को नेहा के जन्मदिन से जोड़कर इसे एक बेहद खास ओकेशन बना दिया।(Neha Dhupia birthday 2025) वैसे काम और बच्चों की देखभाल के बीच बिताया वो आठ साल न सिर्फ़ उनके रिश्ते को मज़बूत करने में सहायक रही , बल्कि उनके लिए कई खूबसूरत यादें भी बना गई।(Star couple honeymoon destination)
FAQ (Frequently Asked Questions):
Q1. नेहा धूपिया और अंगद बेदी का पहला हनीमून कब हुआ?(When did Neha Dhupia and Angad Bedi have their first honeymoon?)
उनका पहला हनीमून नेहा धूपिया के जन्मदिन के साथ जोड़ा गया।
Q2. शादी के कितने साल बाद नेहा और अंगद हनीमून पर गए?(After how many years of marriage did Neha and Angad go on honeymoon?)
शादी के आठ साल और दो बच्चों के बाद।
Q3. इस हनीमून को खास क्यों माना जा रहा है?(Why is this honeymoon being considered special?)
क्योंकि इसे नेहा धूपिया के जन्मदिन से जोड़कर एक स्पेशल ओकेजन बनाया गया।
Q4. क्या बच्चों को भी इस ट्रिप पर साथ ले जाया गया था?(Were the children also taken along on this trip?)
यह कपल बच्चों के साथ वक्त बिताने के बाद पहली बार अकेले ट्रिप पर गया।
Q5. नेहा धूपिया ने इस खास मौके पर क्या इच्छा जताई?(What wish did Neha Dhupia express on this special occasion?)
उन्होंने सबके अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और परिवार संग वक्त की प्रार्थना की।
Read More
Shah Rukh Khan On Farah Khan:फराह खान के कुक दिलीप का डांस देख शाहरुख खान ने किया मजेदार कमेंट
Bigg Boss 19 Nomination: पहले ही हफ्ते में 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, स्टार खिलाड़ी पर लटक रही तलवार
neha dhupia instagram | Angad Bedi vacation | Celebrity honeymoon stories | bollywood news