Advertisment

नाथद्वारा में Ambani परिवार के दर्शन, क्या  Vijay Deverakonda और Rashmika की शादी में होंगे शामिल?

मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे, जहाँ उन्होंने कोकिलाबेन अंबानी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर दर्शन किए; साथ ही परिवार की मौजूदगी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में शामिल होने की चर्चाओं को जन्म दिया।

New Update
नाथद्वारा में अंबानी परिवार के दर्शन, क्या विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी में शामिल होंगे.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हाल ही में अपने परिवार के साथ राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani), बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी मौजूद थीं. परिवार नाथद्वारा में घर की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) के 92वें जन्मदिन के अवसर पर दर्शन करने पहुंचा था.

Advertisment

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding, Will The Ambani's Attend  'VIROSH's Marriage?

हालांकि, पूरे परिवार की एक साथ मौजूदगी ने चर्चाओं को भी हवा दे दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अंबानी परिवार उदयपुर में आयोजित हो रही विजय देवरकोंडा(Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी में शामिल हो सकता है. (Mukesh Ambani family visit Nathdwara)

सादगी में दिखी शाही झलक

मंदिर दर्शन के लिए परिवार ने पारंपरिक और सादगीपूर्ण परिधानों को चुना.

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding buzz intensifies as  Udaipur's City Palace prep video goes viral | Hindustan Times

राधिका का सादगी भरा लुक 

राधिका ने इस अवसर के लिए भारी- भरकम डिजाइनर कपड़ों की बाजए सिंपलिसिटी को चुना, जो उनकी खूबसूरती को निखार गया. उन्होंने मंदिर दर्शन के लिए लेमन-येलो रंग का कॉटन सूट सेट पहना था. उनके कुर्ते में राउंड नेकलाइन, फुल-लेंथ शीयर स्लीव्स, साइड स्लिट्स और नी-लेंथ हेमलाइन थी. हल्की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और बेहद सटल सीक्विन वर्क ने उनके लुक को निखारा. उन्होंने इसे मैचिंग कॉटन पैंट्स के साथ स्टाइल किया, जिसमें ऑर्गेंजा लाइनिंग, स्कैलप्ड हेम और स्ट्रेट-लेग फिट था. दुपट्टे को उन्होंने कंधों पर सलीके से ओढ़ा, जिसमें हल्का थ्रेडवर्क और स्कैलप बॉर्डर था.  राधिका ने अपने देसी लुक को कंप्लीट करने के लिए जूलरी को भी ओवर नहीं किया. वह मांग में सिंदूर लगाकर माथे पर स्टोन वाली बिंदी, छोटे- से गोल्ड इयररिंग्स और हाथ में घड़ी पहने नजर आईं. सॉफ्ट मेकअप के साथ खुले बाल पूरे अटायर को एफर्टलेस और क्लासी बना गए. जिसमें राधिका की नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट हुई. (Kokilaben Ambani 92nd birthday celebration)

Vijay Deverakonda–Rashmika Mandanna wedding: What is the combined net worth  of Tollywood hit couple? Assets, family tree, marriage venue and more - The  Economic Times

अनंत का  लुक

वहीं अनंत के लुक की बात करें, तो उन्होंने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता सेट पहनकर राधिका के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया. जिसका डार्क शेड लुक को रॉयल और पावरफुल वाइब दे रहा है. उन्होंने सिल्क का प्लेन कुर्ता- पजामा पहना और उसे सुनहरी डिटेलिंग वाली हाफ जैकेट के साथ पेयर कर लिया. जिसे ब्लैक सैंडल के साथ पेयर करके लुक पूरा हुआ.

दिखा ईशा अंबानी का खूबसूरत अंदाज

ईशा अंबानी ने अपने पिता के साथ मंदिर से निकलते समय लाइट ब्लू रंग का बांधनी-स्टाइल कुर्ता पहना था, जिसमें हल्की पिंक प्रिंटेड लाइंस, गोटा पट्टी एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क था. फुल-लेंथ स्लीव्स और रिलैक्स्ड फिट ने उनके लुक को आरामदायक और एलीगेंट बनाया. उन्होंने इसे रानी पिंक फ्लेयर्ड पैंट्स और ड्यूल-टोन लाइट पिंक-येलो कॉटन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया. लूज हेयरस्टाइल, एम्ब्रॉयडर्ड  जूतियां और मिनिमल ग्लैम मेकअप के साथ उनका लुक बेहद ग्रेसफुल लगा.

मुकेश अंबानी का क्लासिक  लुक

वहीं मुकेश अंबानी  ने सिंपल व्हाइट कुर्ता-पायजामा सेट पहना था, जिसमें फुल-स्लीव कॉटन कुर्ता और चूड़ीदार पैंट्स शामिल थीं. उन्होंने इसके साथ डीप ब्राउन रंग की नेहरू जैकेट पहनी, जिसमें मैचिंग सिल्क पॉकेट स्क्वायर भी था. कोल्हापुरी सैंडल्स के साथ उनका लुक सादगी और गरिमा का प्रतीक लगा.  (Indian billionaire family news updates)

मंदिर में विशेष अनुष्ठान

कोकिलाबेन अंबानी को  जन्मदिन के अवसर पर  पूरा परिवार श्रीनाथजी मंदिर (Shrinathji Temple) में दर्शन के लिए पहुंचा, जहां उन्होंने संध्या आरती में भाग लिया. मंदिर के मोती महल गेट से प्रवेश कर परिवार ने युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावाजी से आशीर्वाद प्राप्त किया. परंपरा के अनुसार सदस्यों को फेंटा (पगड़ी), रजाई और उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा प्रसाद भेंट किया गया.

इस अवसर पर 51 वैदिक विद्वानों द्वारा स्वस्ति वाचन और मंगलाचरण का पाठ किया गया. इसके अलावा मोती महल चौक में भजन संध्या का आयोजन भी हुआ. नाथद्वारा पहुंचने से पहले परिवार ने ‘एकलिंगजी मंदिर’  (Eklingnath Temple) में भी दर्शन किए. उल्लेखनीय है कि कोकिलाबेन अंबानी नाथद्वारा मंदिर बोर्ड की उपाध्यक्ष (Vice-President) भी हैं.

Ambani Family At Kokilabens 92nd Birthday In Nathdwara

परिवार को तिलकायत गोस्वामी इंद्रदमन महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल के जरिए भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ. तिलकायत महाराज ने इस खास मौके पर कोकिलाबेन अंबानी को  जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

कौन-कौन रहा मौजूद

इस विशेष अवसर पर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी (Anil Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani), अनंत अंबानी.  श्लोका मेहता (Shloka Mehta Ambani), राधिका, अंशुल अंबानी, अनमोल अंबानी, नीना कोठारी, उद्योगपति धनराज नाथवानी (Dhanraj Nathwani)  और दीप्ति सालगांवकर (Deepti Salgaocar)  समेत कई अन्यत परिवार के सदस्य मौजूद थे. 

क्या विजय–रश्मिका की शादी में शामिल होगा अंबानी परिवार?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अंबानी परिवार की तस्वीरों के बाद कयास तेज हो गए हैं कि परिवार विजय और रश्मिका मंदाना  के शाही समारोह में शामिल हो सकता है. अनुमान है कि अनंत  और राधिका उदयपुर में शादी समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कपल उदयपुर  के एक पैलेस में 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेगा.  फिलहाल पैलेस में प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. 

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: PM Modi Pens  Heartwarming Note For Couple, Haldi Ceremony Today - News18

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अगर मुकेश अंबानी का परिवार भी इस समारोह में शामिल होता है, तो यह शादी एक बड़े सोशल इवेंट का रूप ले लेगी.

FAQ

Q1. मुकेश अंबानी और उनका परिवार नाथद्वारा क्यों गए थे?

वे Kokilaben Ambani के 92वें जन्मदिन के अवसर पर दर्शन करने पहुंचे थे।

Q2. इस यात्रा में कौन-कौन मौजूद थे?

परिवार में Isha Ambani, Anant Ambani और Radhika Merchant भी शामिल थे।

Q3. इस परिवार की मौजूदगी से कौन-सी चर्चा शुरू हुई?

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अंबानी परिवार विजय देवरकोंडा और Rashmika Mandanna की शादी में शामिल हो सकता है।

Q4. अंबानी परिवार की यह यात्रा कितनी खास मानी जा रही है?

यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि पूरे परिवार की एक साथ सार्वजनिक उपस्थिति बहुत कम होती है।

Q5. नाथद्वारा की यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या था?

मुख्य उद्देश्य कोकिलाबेन अंबानी के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद देना और परिवार के साथ समय बिताना था।

 Vijay Deverakonda wedding news | Rashmika Mandanna wedding updates | Udaipur celebrity wedding not present in content

Advertisment
Latest Stories