Advertisment

News18 Showsha Reel Awards 2026 में Aneet Padda, Ananya Panday और Madhuri Dixit  ने बिखेरा जलवा

मुंबई के JW Marriott मुंबई जुहू में आयोजित News18 शोशा रील अवार्ड्स 2026 में सितारों का जमावड़ा लगा। जूरी में प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी और महिमा चौधरी शामिल रहे

New Update
News18 शोशा रील अवार्ड्स 2026 में अनीत पड्डा, अनन्या पांडे और माधुरी दीक्षित ने जलावा बिखेरा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट जुहू में आयोजित ‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’ (News18 Showsha Reel Awards 2026) सितारों से सजी एक भव्य शाम रही.  इस खास शाम में उन कलाकारों और कहानियों को जूरी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले एक साल में दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी. जूरी पैनल में प्रियदर्शन (Priyadarshan), अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari) और महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) जैसे दिग्गज नाम शामिल थे.  इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड और ओटीटी जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए. जहां एक तरफ ग्लैमर और स्टाइल का शानदार संगम देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया. आइए सभी के लुक्स पर एक नजर डालते है और साथ ही विनर्स के नाम जानते हैं..... 

Advertisment

Bollywood stars set to shine at News18 Showsha Reel Awards 2026 in Mumbai

अनीत पड्डा और अहान पांडे

‘न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026’ में अनीत पड्डा डिजाइनर गाउन में नजर आईं. उनका एलिगेंट और ग्लैमरस अंदाज़ रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींच रहा था. उन्होंने बेहद ग्रेसफुल तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अनीत ने मोहित सुरी के साथ पोज दिए. 
इसी दौरान ‘सैयारा’ के अभिनेता ब्लैक बंधगला में स्टाइलिश लुक में नजर आए. इस रात के सबसे बड़े विजेता अनीत पड्डा (Aneet Padda) और अहान पांडे (Ahaan Panday) रहे, जिन्हें क्रमशः स्टार ऑफ द ईयर (महिला) और स्टार ऑफ द ईयर (पुरुष) का खिताब दिया गया. 

News18 Showsha Reel Awards 2026: अनीत पड्डा और अहान पांडे का रहा जलवा,  देखें पूरी विनर लिस्ट - News18 हिंदी

सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra)

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा  ने फिल्म ‘मिसेज’ में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस अवॉर्ड नाइट में वह ब्लैक ग्लैमरस लुक में नजर आईं, जिसमें उनका स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा था.

मोना सिंह (Mona Singh)

अभिनेत्री मोना सिंह इस इवेंट में डिजाइनर ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं. चर्चित वेब सीरीज ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर – वेब सीरीज (फीमेल) – जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित इस इवेंट में ब्लैक डिजाइनर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके एलिगेंट और क्लासी अंदाज़ ने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुस्कुराते हुए उन्होंने पैपराजी को पोज दिए. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माधुरी दीक्षित ने ‘मिसेज देशपांडे’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर – वेब सीरीज’ का खिताब जीता.

अनन्या पांडे (Ananya Panday)

अभिनेत्री अनन्या पांडे इस इवेंट में व्हाइट इंडो-वेस्टर्न गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. इसके अलावा शरारा स्टाइल लहंगे में भी उनका सादगी भरा और एलिगेंट अंदाज़ देखने को मिला. 

आहाना कुमरा (Aahana Kumra)

अभिनेत्री आहाना कुमरा सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. इवेंट के दौरान वह मोना सिंह (Mona Singh) के साथ बातचीत करती भी नजर आईं.

शबाना आज़मी (Shabana Azmi)

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी (Shabana Azmi) अपने पति और मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ इस समारोह में नजर आईं. दोनों अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बेहद शानदार लग रहे थे.

परंपरा और सचेत टंडन

इवेंट में सिंगर जोड़ी परंपरा टंडन (Parampara Tandon) और सचेत टंडन (Sachet Tandon) भी शामिल हुए. जहां सचेत कोट-सूट में नजर आए, वहीं परंपरा गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इवेंट में दोनों ने  सभी को गाना भी गाकर सुनाया. 

समारोह में उस समय भावुक पल देखने को मिले जब दिग्गज कलाकार शबाना आज़मी (Shabana Azmi), अनुपम खेर (Anupam Kher), आशा पारेख (Asha Parekh) और फरीदा जलाल (Farida Jalal) को रील आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Grateful And Humbled': Anupam Kher On Receiving Reel Icon Honour At News18  Showsha Reel Awards 2026 | Bollywood News - News18

मनोज बाजपेयी

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के लिए मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को बेस्ट एक्टर चुना गया. वे कोट सूट  में बेहद डैशिंग लग रहे थे. 

सुरवीन चावला (Surveen Chawla)

ओटीटी की दुनिया में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने  जाने वाली सुरवीन चावला (Surveen Chawla) इस इवेंट में साड़ी में बेहद सुन्दर नजर आई. 

विशाल जेठवा (Vishal Jethwa)

फिल्म ‘होमबाउंड’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. वे इवेंट में अपनी माँ के साथ आए थे.

महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry)  डिजाइनर साड़ी में शानदार नजर आईं. 

वहीं ताहा शाह बदुशा (Taha Shah Badussha) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ब्लैक सूट में स्टाइलिश दिखे.

दिग्गजों का सम्मान 

सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री आशा पारेख और फरीदा जलाल को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. वहीं, शबाना आजमी और अनुपम खेर को ‘रील आइकन’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया.

अन्य सेलेब्स भी हुए शामिल

इस खास अवॉर्ड नाइट में माहिरा शर्मा (Mahira Sharma), एजाज खान (Eijaz Khan), जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (Jennifer Mistry Bansiwal), मिथुन (Mithoon), सौम्या टंडन (Saumya Tandon), शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh), निकिता रावल (Nikita Rawal), कबीर खान (Kabir Khan), रीमा कागती,  जोया अख्तर (Zoya Akhtar), आनंद पंडित (Anand Pandit), सुपर्ण एस वर्मा, ऐश्वर्य ठाकरे, नीरज घेवान, तन्वी आज़मी (Tanvi Azmi), शिल्पा राव (Shilpa Rao), साहिबा चड्ढा (Sahiba Chaddha), मोहित सूरी (Mohit Suri), सौरव सचदेवा (Saurav Sachdeva), राकेश बेदी (Rakesh Bedi), जहान कपूर (Jahaan Kapoor) सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और इस शाम को और भी खास बना दिया.

विनर लिस्ट इस प्रकार हैं -  

स्टार ऑफ द ईयर (मेल)- अहान पांडे (सैयारा)
स्टार ऑफ द ईयर (फीमेल)- अनीत पड्डा (सैयारा)
बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर च्वाइस): मोहित सूरी (सैयारा)
बेस्ट एक्टर (फीमेल, पॉपुलर च्वाइस): यामी गौतम (हक)
रील आइकन: शबाना आजमी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल, पॉपुलर च्वाइस): विनीत कुमार सिंह (छावा/निशांची)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल, पॉपुलर च्वाइस): सहिबा चड्ढा (हक), सौम्या टंडन (धुरंधर)
ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (पॉपुलर च्वाइस): सिद्धार्थ चतुर्वेदी (धड़क 2)
बेस्ट फिल्म (पॉपुलर च्वाइस): धुरंधर
ओटीटी स्टार ऑफ द ईयर- वेब सीरीज: सुरवीन चावला
बेस्ट एक्टर- वेब सीरीज (मेल)- जूरी: मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन सीजन 3)
बेस्ट एक्टर (मेल) पॉपुलर च्वाइस- इशान खट्टर (होमबाउंड)
आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेंस (पॉपुलर च्वाइस)- अनन्या पांडे (केसरी चैप्टर-2)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए कॉमिक रोल (पॉपुलर च्वाइस)- पंकज त्रिपाठी (मेट्रो इन दिनों)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल (पॉपुलर च्वाइस)- सौरव सचदेवा (धड़क 2)
एक्सट्रा ऑर्डिनरी ऑफ द ईयर (पॉपुलर च्वाइस)- राकेश बेदी (धुरंधर)
बेस्ट म्यूजिक (पॉपुलर च्वाइस)- टीम सैयारा
रील आइकन- अनुपम खेर  
बेस्ट इनसेंबल कास्ट (वेब सीरीज)- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
बेस्ट एक्टर (मेल)- वेब सीरीज: जहान कपूर (ब्लैक वारंट)
बेस्ट डायरेक्टर- वेब सीरीज: राज एंड डीके (द फैमिली मैन सीजन 3)
बेस्ट वेब सीरीज- ब्लैक वारंट
बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर- वेब सीरीज का अवॉर्ड नंदनी श्रीकेंत और करण माली को मिला.
फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए विशाल जेठवा को मिला बेस्ट एक्टर (मेल) अवॉर्ड.
शिल्पा राव को गाना ‘उल जुलूल इश्क’ के बेस्ट सिंगर (फीमेल) पॉपुलर च्वाइस का अवॉर्ड दिया गया.
फहीम अब्दुल्ला को गाना ‘सैयारा’ के लिए और संचेत टंडन को गाना ‘हमसफर’ बेस्ट सिंगर (मेल) पॉपुलर च्वाइस का अवॉर्ड दिया गया.
भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की आइकन और ‘जुबली गर्ल’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.
भारतीय सिनेमा में दशकों तक अपनी ममतामयी मुस्कान और बेमिसाल अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल को ‘रील लीजेंड अवॉर्ड’ (Reel Legend Award) से सम्मानित किया गया है.
चर्चित वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ के लिए माधुरी दीक्षित को ‘बेस्ट एक्टर- वेब सीरीज (फीमेल)’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है.
फिल्म ‘निशांची’ में अपने दमदार और प्रभावशाली अभिनय के लिए ऐश्वर्य ठाकरे को ‘बेस्ट डेब्यू (मेल)’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है.
फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए शुभांगी दत्त को ‘बेस्ट डेब्यू (फीमेल)’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है.
इसी क्रम में फिल्म ‘हक’ के लिए मशहूर निर्देशक और क्रिएटर सुपर्ण एस वर्मा को ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.
फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए नीरज घेवान को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है.
फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए रीमा कागती को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

इस समारोह  का समापन एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह के साथ हुआ, जिसमें धर्मेंद्र, सतीश शाह और असरानी जैसे दिवंगत दिग्गजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

: JW Marriott Mumbai Juhu | Bollywood Awards 2026 | OTT Awards 2026 | Bollywood celebrities | bollywood red carpet 2025 | Entertainment Industry Awards not present in content
 

Advertisment
Latest Stories