Advertisment

होली की पिचकारियों पर फिल्म ''Dhurandhar'' और 'Border 2' के अलावा बिकाऊ चेहरा है मोदी और ट्रंप का

आज के होली बाजार में पिचकारियों की बढ़ती मांग के बीच ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर2’ जैसे मॉडल सबसे लोकप्रिय हैं, वहीं कुछ पिचकारियों पर नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे भी उछल गए हैं, जो त्योहार के रंगीन और मज़ेदार अंदाज़ को दिखाते हैं।

New Update
होली की पिचकारियों पर फिल्म 'धुरंधर' और 'बॉर्डर 2' के अलावा बिकाऊ चेहरा है मोदी और ट्रंप का.jpg
Listen to this article
00:00/ 00:00

त्योहारों के बदलते रंग के साथ सेलिब्रेशन की छाप भी बदलती जा रही है। कहना सामयिक है कि कभी हम बचपन मे बांस की पोपली से बनी पिचकारियों से रंग खेला करते थे, आज हमारे बच्चे रॉकेट छाप पिचकारी से फौवारा फेंकते हैं जिसका संबंध सीधे पानी के टब से होता है। होली- बाजार में इनदिनों पिचकारियों की मांग बढ़ गयी है। एक व्यापारी ने बताया इस साल 'धुरंधर' और 'बॉर्डर2' छाप की पिचकारियों की मांग हैं। वहीं  कुछ पिचकारियां बाजार में बिकने के लिए ऐसी भी आयी हैं जिनपर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का खिलखिलाता हुआ चेहरा बना हुआ है और कुछ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खिसियाया हुआ चेहरा है। (Holi 2026 pichkari trends in India)

Advertisment

download

ALso Read:SOCIETY ACHIEVERS Magazine का भव्य अनावरण: संगीत दिग्गजों ने सजाई यादगार शाम

बरसाने की लट्ठमार होली हो या पूर्वांचल की 'छरर होली है...' का समवेत गूंज ! देश मे होली का त्योहार हमेशा सर चढ़कर बोलता  है। रमज़ान का महीना भी चल रहा है, ईद का त्योहार भी सामने है। शादियों का भी मौसम है। यानी- यह समय त्योहारों का है इसलिए पूरे देश मे होली की धूम समय से पहले दिखाई देनी शुरू हो गयी है । बाजार में रंग विरंगी पिचकारियां, अबीर, गुलाल, टोपी, कुर्त्ता, चंदन, खोया और मालपुवा बनाने की सामाग्री का सेल बढ़ गया है। खुदरा व्यापारियों की शॉप पर जो बात सबसे अधिक ध्यान खींच रही है वो है प्रधान मंत्री मोदी की तस्वीरों वाली त्योहारी- वस्तुओं के नाम की विक्री।

A Holi for All : Barsana & Nandgaon (a.k.a. 'Braj ki Holi') - Team-BHP

बाजार में मोदी छाप पिचकारी और मोदी- मास्क (मुख़ौटा) की सेल सबसे ज्यादा है। मुम्बई में मालाड पश्चिम स्थित गणेशनगर के भीड़वाले बाजार में होली बाजार की विक्री का जिक्र करते एक व्यापारी ने बताया- "जब भी कोई फिल्म हिट होती है बाजार में उस हिट फिल्म की छाप वाली सामग्री- खिलौने आदि बिकने के लिए आ जाते हैं। इस लिहाज से इस होली पर भी बॉलीवुड की फिल्मों की छाप वाली चीजें बिकने आ गयी हैं। फिल्मों की छाप वाली पिचकारी , टोपी आदि आयी है।लेकिन इसबार हिट फिल्मों की छाप वाली पिचकारी और पैकेट ही नहीं बिक रहे हैं बल्कि नरेंद्र मोदी और ट्रंप छाप की पिचकारी और विभिन्न प्रकार के कलर के पैकेट भी बिक रही है। होली की सजी बाजार में मोदी की गुजराती टोपी 50 रुपए की है जबकि मोदी मुखवटे की कीमत 200 रुपए तक है। (Holi pichkari with Narendra Modi face)

IMG_20240322_095352 (1)

Also Read: Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: PM Modi ने विजय-रश्मिका को दी शादी की बधाई

मुम्बई सहित देश के कई शहरों से होली की सामग्री बेचनेवाले व्यापारियों का कहना है-  मोदी  छाप पिचकारी, टोपी, कुर्ता, टी शर्ट और मास्क  (मुखवटों) की विक्री सबसे ज्यादा है। लोग सितारों के चेहरे या उनकी फिल्म के लोगो छाप की चीजें नहीं खरीद रहे हैं बल्कि मांग मोदी और योगी छाप की है। बच्चे और जवान सभी वही मांग कर रहे हैं।  (Changing trends in Holi celebration)

IMG_20240322_095515

 "यहां बाजारों में मोदी के साथ योगी (मुख्यमंतत्री उत्तर प्रदेश) छाप पिचकारियां और मास्क की मांग ज्यादा है। यानी- होली का जश्न भी अब उस दौर में पहुच गया है जब होली पर फिल्मी नकल पर पोलटिकल नकल ने मात दे दिया है। यही हालत है ऑडियो-वीडियो बाजार में बजने वाले गीतों का। भोजपुरी भाषा मे सबसे ज्यादा होली गीत बने हैं जो गायकों के यूट्यूब चैनलों पर हैं। मोदी और योगी को लेकर भाजपा के भोजपुरिया- सांसदों ने भी होली गीत में तारीफों के पुल बांधे हैं।निरहुआ के होली पर कई बिरहा गीत हैं। रवि किशन ने 'हर हर महादेव' का नारा वाला ऑडियो दिया है तो मनोज तिवारी ने दिल्ली के बिहारी- वोटरों के लिए होली गीत में देवी भजन गाया है। सचमुच होली अपनी छाप बदल चुकी है। (Modern vs traditional Holi pichkari)

Also Read: “मैंने दिल से खेला, लेकिन कुछ लोगों ने दोगला खेल खेला” – Dimpal Singh

FAQ

Q1. इस साल होली में पिचकारियों की कौन-कौन सी मांग बढ़ी है?

इस साल ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर2’ छाप पिचकारियों की सबसे ज्यादा मांग है।

Q2. बच्चों के लिए पिचकारियों में क्या नया है?

अब बच्चे रॉकेट छाप पिचकारी से फव्वारा फेंकते हैं, जो सीधे पानी के टब से जुड़ी होती है।

Q3. बाजार में किस तरह की थीम वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं?

कुछ पिचकारियों पर Narendra Modi का हंसता हुआ चेहरा और कुछ पर Donald Trump का खिसियाया हुआ चेहरा बना हुआ है।

Q4. होली में पिचकारियों का महत्व क्या है?

पिचकारियों से होली का रंग और मस्ती बढ़ती है और बच्चों के लिए यह खेल का मुख्य आकर्षण बनता है।

Q5. क्या होली की पिचकारी परंपरा बदल रही है?

हाँ, पहले बांस की पोपली वाली पिचकारियों से खेला जाता था, अब आधुनिक और बड़े मॉडल्स बाजार में चल रहे हैं।

Holi pichkari trends | Dhurandhar pichkari | Border2 water gun | Kids Holi water gun not present in content