Advertisment

SOCIETY ACHIEVERS Magazine का भव्य अनावरण: संगीत दिग्गजों ने सजाई यादगार शाम

मुंबई में आयोजित ‘SOCIETY ACHIEVERS Magazine’ समारोह में Shaan, Anu Malik, Salim–Sulaiman सहित कई दिग्गजों ने शिरकत कर संगीत और रचनात्मकता का जश्न मनाया, जिससे शाम यादगार बन गई।

New Update
सोसाइटी अचीवर्स मैगज़ीन का भव्य उद्घाटन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

सोसाइटी अचीवर्स मैगजीन’ (SOCIETY ACHIEVERS Magazine) के भव्य अनावरण समारोह का आयोजन मंगलवार, 24 फरवरी को मुंबई  में किया गया, जहां संगीत जगत के कई दिग्गज एक ही मंच पर नजर आए. इस खास मौके पर शान, माही,  अनु मलिक, सलीम–सुलेमान, विक्रम मेहरा (Vikram Mehra) और शांतनु  ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया. यह इवेंट संगीत और उत्कृष्टता का जश्न था, जहां सभी कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया.

Advertisment

Saregama MD Vikram Mehra elected Chairman of Indian Music Industry

सितारों का स्टाइलिश अंदाज़

इस खास शाम में सभी कलाकार अपने-अपने अनोखे लुक में नजर आए.
शान (Shaan) व्हाइट आउटफिट में बेहद स्मार्ट लगे. उन्होंने फिल्म पीके (PK) का सुपरहिट गाना चार कदम (Chaar Kadam) गाया. साथ ही उन्होंने फिल्म फना (Fanaa) का मशहूर गीत ‘चांद सिफारिश’ (Chand Sifarish) भी सुनाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

इस मौके पर शान के बेटे माही (Maahi) ने पीली टी-शर्ट में स्टेज पर आकर एक गाना प्रस्तुत किया. शान के दूसरे बेटे सोहम (Soham) भी वहां मौजूद थे. शान अपनी पत्नी के साथ इवेंट में शामिल हुए, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया.

सलीम मर्चेंट (Salim Merchant) सफेद टी-शर्ट और डेनिम में बेहद कैजुअल और क्लासी लुक में दिखे. वहीं सुलेमान मर्चेंट (Sulaiman Merchant) ब्लैक आउटफिट में काफी एलिगेंट नजर आए.

अनु मलिक (Anu Malik) ग्रीन शर्ट में इवेंट में पहुंचे और उन्होंने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ (Dum Laga Ke Haisha) का लोकप्रिय गीत ‘मोह मोह के धागे’ (Moh Moh Ke Dhaage) गाकर माहौल को सुरमय बना दिया.

इस भव्य अनावरण समारोह में सभी सितारों ने मंच पर एक साथ आकर मैगजीन के कवर का भी औपचारिक लॉन्च किया.  इस दौरान कवर पेज के साथ खास फोटो सेशन हुआ और कलाकारों ने इसे अपने लिए गर्व और खुशी का पल बताया. 

मंच पर सजी सम्मान की शाम

इवेंट के दौरान अनु मलिक, शान और सुलेमान मर्चेंट को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया. Magazine के लॉन्च के दौरान सभी सितारों ने कवर पेज के साथ फोटोज क्लिक करवाईं. वहीं ब्राइट इंडिया के योगेश लखानी (Yogesh Lakhani) की ओर से सभी कलाकारों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

Also Read:Saath Nibhaana Saathiya’ के Mohammad Nazim बने खतरनाक माफिया किंगपिन, ‘Mafia’s Broken Doll’ में दिखा नया अंदाज़

कवर स्टोरी बना यादगार लम्हा: शान

इस इवेंट में शान ने कहा कि मैगजीन के कवर पर आना अपने आप में बड़ी बात है, खासकर जब वे अपने दोनों बेटों के साथ इस खास पल को साझा कर रहे हों. उन्होंने विक्रम मेहरा (Vikram Mehra), शांतनु,  सुलेमान और सलीम मर्चेंट के साथ मंच साझा करने पर खुशी जाहिर की.

सिनेमा में  आए बदलाव पर  शान  ने  कहा 

इवेंट के दौरान शान ने समाज में आए बदलाव पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अब समय बदल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले केवल स्टार चेहरों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन अब निर्देशक और लेखक भी अपनी पहचान बना रहे हैं. शान के अनुसार आज दर्शक सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि काम और कहानी को महत्व दे रहे हैं. अगर किसी का काम अच्छा है, तो उसे समाज में भरपूर सराहना मिलती है.

Also Read: कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, बल्कि जिए जाते हैं।” होली के बारे में कहा था Akshay Kumar ने

शान के बेटे ने बताया यादगार अनुभव 

शान  के दोनों बेटों—माही  और सोहम ने इस खास शाम को अपने जीवन का एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच पर दिग्गज कलाकारों के साथ मौजूद रहना और परफॉर्म करना उनके लिए गर्व और सीख दोनों का मौका रहा. यह पल न सिर्फ उत्साह से भरा था, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला साबित हुआ.

सलीम मर्चेंट  ने कहा 

सलीम मर्चेंट  ने भी इस आयोजन का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ऐसे मंच, जहां कला और उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है, कलाकारों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं. कुल मिलाकर, यह शाम सभी के लिए संगीत, सम्मान और खूबसूरत यादों से भरी रही. 

I hate remakes, especially when they have no purpose': Salim Merchant |  Life-style News - The Indian Express

‘सोसाइटी अचीवर्स मैगजीन’ का यह अनावरण समारोह संगीत, सम्मान और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गया, जहां दिग्गज कलाकारों ने एक साथ मिलकर इस खास पल को यादगार बना दिया. 

FAQ

Q1. ‘SOCIETY ACHIEVERS Magazine’ का इवेंट कहाँ हुआ?

यह समारोह मुंबई में आयोजित किया गया था।

Q2. इस इवेंट में कौन-कौन शामिल हुए?

Shaan, Anu Malik, Salim–Sulaiman, Vikram Mehra और शांतनु शामिल थे।

Q3. इस इवेंट का मकसद क्या था?

यह संगीत और मुद्रित सामग्री (print) की दुनिया का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

Q4. इवेंट में क्या खास दिखा?

सभी कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और शानदार रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Q5. इस इवेंट की प्रमुख थीम क्या थी?

संगीत और रचनात्मकता का उत्सव, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक मंच पर आए।

Society Achievers Magazine event Mumbai | Shaan live event performance | Salim–Sulaiman | Bollywood Singers | celebrity event not present in content

Advertisment
Latest Stories