/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/arjun-tendulkar-saaniya-chandhok-2026-03-06-12-28-25.jpeg)
Many Celebs Attend Sachin Tendulkar Son Arjun Tendulkar Wedding Ceremony: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने गुरुवार को मुंबई में एक निजी समारोह में सानिया चांधोक (Saaniya Chandhok) के साथ सात फेरे लिए. इस खास मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचीं.
यह समारोह सिर्फ एक पारिवारिक जश्न ही नहीं रहा, बल्कि यहां फैशन और स्टाइल का भी शानदार नजारा देखने को मिला. मुंबई में आयोजित इस भव्य शादी समारोह में कई दिग्गज सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन और आमिर खान तक कई बड़े फिल्मी सितारे पहुंचे, वहीं क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी भी इस जश्न का हिस्सा बने. इसके अलावा अंबानी परिवार की मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी.
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांधोक का वेडिंग लुक
अपनी शादी में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांधोक बेहद शाही अंदाज में नजर आए. अर्जुन ने सुनहरी कढ़ाई से सजी गहरे रंग की शेरवानी पहनी थी, जो उन्हें क्लासिक और रॉयल लुक दे रही थी. वहीं सानिया लाल और पीच शेड की भारी जरीदार साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हीरे के चोकर सेट, मांग टीका और चूड़ियों के साथ पूरा किया. खुले बाल और सटल मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar)
अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने पिंक साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की थी, जो उनके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रही थी.
अंबानी परिवार (Ambani Family)
इस शादी में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), नीता अंबानी (Nita Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) भी पहुंचे. नीता अंबानी गोल्डन साड़ी में बेहद एलिगेंट दिखीं. श्लोका अंबानी आइवरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं, जबकि आकाश अंबानी ब्लू शेरवानी में दिखे. मुकेश अंबानी बंदगले के सूट में क्लासिक अंदाज में नजर आए.
शाहरुख खान परिवार के साथ
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ शादी में पहुंचे. शाहरुख बेज रंग की पठानी शेरवानी में नजर आए. वहीं गौरी खान सुनहरी साड़ी में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. सुहाना खान हल्के सुनहरे लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में बच्चन परिवार भी रॉयल अंदाज में नजर आया. शादी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने सीक्वेन और स्टोन वर्क वाला लाइट ब्लू कलर का अनारकली सूट सिलेक्ट किया. चूड़ीदार सलवार और सीक्वेन और मोती वर्क का मखमली दुपट्टा साइड ओपन ड्रेप में कैरी किए हुए ऐश्वर्या बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट लग रही थीं. गले में डायमंड नेकलेस, हाथों में कंगन, मैचिंग इयरिंग्स, मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर, सिल्वर शिमरी हाई हील्स और मैचिंग क्लच के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. वहीं अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) गोल्डन बटन वाली ब्लैक शेरवानी और व्हाइट चूड़ीदार पहने क्लासिक अंदाज में दिखे.
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
बच्चन फैमिली भी सचिन तेंदुलकर संग अच्छे संबंध रखती है और इसकी झलक अर्जुन की शादी में देखने को मिली. शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ट्रेडिशनल शॉल और इंडियन आउटफिट में नजर आए. वहीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) पीली साड़ी में बेहद सादगी भरे लेकिन खूबसूरत अंदाज में दिखीं.
अकेले दिखे आमिर खान
आमिर खान (Aamir Khan) भी इस शादी समारोह में पहुंचे. उन्होंने लाल रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा था.
महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ शादी में पहुंचे. धोनी ने कुर्ता-पायजामा पहनकर सिंपल लेकिन क्लासी लुक अपनाया.
युवराज सिंह पत्नी संग
युवराज सिंह (Yuvraj Singh) शेरवानी में बेहद रॉयल अंदाज में नजर आए. उनका ट्रेडिशनल लुक वेडिंग फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था. उनके साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेज़ल कीच (अब गुरबसंत कौर) भी मौजूद थी, उन्होंने साड़ी स्टाइल की थी.
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कुर्ता-पायजामा के साथ स्टाइलिश कोट पहनकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल पेश किया.
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
फिल्म एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपने पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी के साथ शादी में नजर आईं. नेहा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अंगद कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लगे.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)
इस शुभ अवसर पर गौतम गंभीर ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर सादा लेकिन क्लासी लुक कैरी किया.
जहीर खान और सागरिका घाटगे
जहीर खान (Zaheer Khan) अपनी पत्नी सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) के साथ शादी में पहुंचे. जहीर कोट में नजर आए, जबकि सागरिका गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
सुरेश रैना (Suresh Raina)
क्रिकेटर सुरेश रैना अर्जुन की शादी में कुर्ता-पायजामा के साथ बेस कोट पहनकर क्लासी देसी लुक में शामिल हुए.
राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)
राहुल द्रविड़ शेरवानी में नजर आए. उनका सादा लेकिन बेहद एलिगेंट अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. वे इस शादी में अपनी पत्नी संग आए थे. उनकी पत्नी ने इस मौके पर साड़ी पहनी थी.
श्रेयस अय्यर लुक में दिखे
क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कुर्ता-पायजामा में स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. वहीं उनकी पत्नी इन्डियन अवतार में दिखाई दी.
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
इस भव्य शादी समारोह में अजिंक्य रहाणे जोधपुरी सूट में बेहद रॉयल अंदाज में दिखाई दिए. उनकी पत्नी भी इस पार्टी का हिस्सा बनी.
वेंकटेश प्रसाद
इस मौके पर पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) धोती-कुर्ता में सादगी भरे लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आए.
अन्य हस्तियां
इस भव्य शादी समारोह में कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इनमें राज ठाकरे (Raj Thackeray), मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif), नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh), विदु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra), सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker), आशा भोसले (Asha Bhosle), यूसुफ पठान (Yusuf Pathan), शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan), आरती सिंह (Aarti Singh), अजीत अगरकर (Ajit Agarkar), अनिल कुंबले (Anil Kumble), रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और जय शाह (Jay Shah) समेत कई हस्तियां शामिल रहीं.
प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की वर्ल्ड वाईड रिलीज डेट आई सामने
ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता, बोलीं—आसमान में मिसाइलें देखना था डरावना
Tags : Arjun Tendulkar | ARJUN TENDULKAR WEDDING CEREMONY | FARHAN AKHTAR AT WEDDING CEREMONY OF ARJUN TENDULKAR | AMITABH BACHCHAN & JAYA BACHCHAN AT WEDDING CEREMONY OF ARJUN TENDULKAR | AKSAH AMBANI WITH WIFE & RAJIV SHUKLA AT WEDDING CEREMONY OF ARJUN TENDULKAR | Many Celebs Attend Sachin Tendulkar Son Arjun Tendulkar Wedding Ceremony | MANY CELEBS AT WEDDING CEREMONY OF ARJUN TENDULKAR | Sachin Tendulkar Son Arjun Tendulkar Wedding Ceremony
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)