/mayapuri/media/media_files/2026/01/21/xc-2026-01-21-15-10-36.jpeg)
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी मंगलवार को पुरानी यादों में खोई नजर आईं, जब उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज का दौरा किया। रानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म के प्रमोशन अभियान के तहत रानी सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज पहुंचीं और संयोगवश उसी क्लासरूम में पहुंच गईं, जहां उनकी 2018 की फिल्म हिचकी की शूटिंग हुई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMGY3ZWM3MWMtMDI3YS00NTg0LTgyZWEtNjQ4ZDViZGEyNGNkXkEyXkFqcGc@._V1_QL75_UY281_CR31,0,500,281_-181751.jpg)
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में रानी मुखर्जी उसी क्लासरूम में बैठी नज़र आईं, जो हिचकी में देखा गया था। इस भावुक पल में कॉलेज के छात्र भी उनके साथ मौजूद थे। रानी को छात्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी देखा गया। यह दिल छू लेने वाला लम्हा इंटरनेट पर तेजी से लोगों का दिल जीत रहा है। (Rani Mukerji Mardaani 3 promotion)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/21/rani-mukerji-mardaani-3-promotion-2026-01-21-14-52-56.jpeg)
Also Read:Elvish Yadav: ‘तेरे दिल में’ से छाया एल्विश–जन्नत का रोमांस, फैंस बोले– परफेक्ट जोड़ी
रानी मुखर्जी अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बीते वीकेंड, रानी ने पुणे का दौरा किया, जहां उन्होंने शहर के छात्रों द्वारा आयोजित एक विशेष मर्दानी खेल में भाग लिया। अपने इस दौरे के दौरान रानी ने पुणे के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। (Rani Mukerji Hichki classroom revisit)
Also Read: “डेली शोज़ में रहस्य और रिवेलेशन ज़रूरी हैं” : Ganga Mai Ki Betiyan की एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा
मर्दानी 3 की बात करें तो फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों को प्रस्तुत करने की फ्रेंचाइजी की परंपरा को आगे बढ़ाती है। जहां पहली मर्दानी ने मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को उजागर किया था और मर्दानी 2 ने एक सीरियल रेपिस्ट की सिहरन पैदा कर देने वाली मानसिकता को सामने रखा था, वहीं तीसरी किस्त समाज की एक और गंभीर और अंधेरी सच्चाई में उतरती है, जिससे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के फ्रैंचाइज़ी के उद्देश्य को और मजबूती मिलती है। (Rani Mukerji college interaction students)
मर्दानी भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी है और देश की इकलौती महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व वाली फ्रेंचाइजी भी है। मर्दानी 3, 30 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Hichki film classroom memories)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/19/870541226526063880-2026-01-19-15-29-41.jpg)