/mayapuri/media/media_files/2026/03/03/xc-2026-03-03-14-00-31.jpeg)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोजर शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) ने 3 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस मौके पर मुंबई में एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया, जहां संगीत और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. ग्लैमर, म्यूजिक और स्टार पावर से सजी यह शाम यादगार बन गई. इस खास मौके पर सलीम मर्चेंट , सोनू निगम, शान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, धनश्री वर्मा, सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ समेत कई नामी सितारे जश्न में शामिल हुए.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2016/03/60565414-121968.jpg)
शकर महादेवन (Shankar Mahadevan)
बर्थडे बॉय शंकर महादेवन ब्लू डेनिम में नजर आए. उनका लुक सिंपल लेकिन ग्रेसफुल था. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं.
जावेद अख्तर और शबाना आजमी
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने चिर-परिचित सादगी भरे लेकिन प्रभावशाली अंदाज में नजर आए. वहीं शबाना आजमी ( Shabana Azmi) पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं. उनकी साड़ी का चयन क्लास और ग्रेस से भरपूर था, जिसे उन्होंने बेहद सलीके से कैरी किया. हल्के मेकअप और सौम्य मुस्कान के साथ उनका लुक पूरी तरह रॉयल नजर आ रहा था.
शान (Shaan)
जाने-माने सिंगर शान ब्लू शर्ट में नजर आए. उन्होंने पैपराजी के सामने ‘जय जय शिव शंकर’ गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
सलीम मर्चेंट (Salim Merchant)
सलीम मर्चेंट अपनी पत्नी जीन मर्चेंट के साथ इस जश्न में शामिल हुए. कपल बेहद आकर्षक लुक में दिखा. सलीम ने शंकर महादेवन के साथ पोज भी दिए.
सोनू निगम (Sonu Nigam)
बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम कैजुअल लुक में नजर आए. वे अपनी पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे और शंकर महादेवन को जन्मदिन की बधाई दी.
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)
धनश्री रेड ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आईं. उनका लुक पार्टी की हाईलाइट्स में से एक रहा.
सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़
सुकृतिकक्कड़ (Sukriti Kakar) और प्रकृतिकक्कड़ (Prakriti Kakar) ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दीं. उनका लुक काफी एलिगेंट और ट्रेंडी था.
इन सितारों के अलावा शंकर महादेवन की जन्मदिन पार्टी में सुलेमान मर्चेंट, ज़ाकिर खान और मास्टरशेफ फेम संजीव कपूर सहित कई नामी हस्तियाँ शामिल हुई.
Also Read:‘Psycho Saiyaan’ की Success Party में Tejasswi Prakash ने जलाया हुस्न का जादू, लूटी लाइमलाइट
शंकर महादेवन का संगीत सफर
अपने करियर में चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके शंकर महादेवन ने ‘ब्रेथलेस’ गाने से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी. इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. बिना रुके गाने की उनकी अनोखी शैली ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट नॉन-फिल्म एल्बम का सम्मान भी मिला.
‘दिल चाहता है’, ‘मां’, ‘कजरारे’, ‘कल हो न हो’ और ‘मितवा’ जैसे यादगार गीतों से शंकर महादेवन ने हिंदी सिनेमा को नई भावनात्मक ऊंचाई दी. उन्हें असली पहचान म्यूजिक तिकड़ी शंकर–एहसान–लॉय (Shankar–Ehsaan–Loy) के हिस्से के रूप में मिली. एहसान नूरानी (Ehsaan Noorani) और लॉय मेंडोंसा (Loy Mendonsa) के साथ मिलकर उन्होंने कई सुपरहिट गाने और म्यूजिक एल्बम दिए. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग भी शंकर–एहसान–लॉय की इस तिकड़ी ने तैयार किया था, जिसने पूरे देश में जोश भर दिया था. हाल ही में उन्होंने लॉस एंजिल्स में आयोजित प्री-ग्रैमी नॉमिनी रिसेप्शन में भाग लिया, जहां उन्हें अपना नॉमिनी मेडल प्राप्त हुआ.
about Shankar Mahadevan | Birthday Celebration not present in content
Also Read:होली स्पेशल: Sanjay Leela Bhansali अपनी फिल्मों के ज़रिए रंगों को कैसे परिभाषित करते हैं
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)