/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/maxresdefault-2026-02-24-09-59-19.jpg)
सोहेल खान (Sohel Khan) की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) के भाई बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) ने 22 फरवरी 2026 को अपने घर भव्य पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए, जिनमें मलाइका अरोड़ा, कनिका कपूर, रवि दुबे, सरगुन मेहता और सोनल चौहान सहित कई अन्य सितारे शामिल थे. सेलिब्रेशन का ग्लैमरस अंदाज़ और स्टार्स की स्टाइलिश एंट्री ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया.
/mayapuri/media/post_attachments/static-mcnews/2024/11/20241113182431_bunty-cornerstone-269352.jpg?impolicy=website&width=1600&height=900)
सेलेब्स के लुक्स
सीमा सजदेह (Seema Sajdeh)
सीमा सजदेह अपने भाई की पार्टी में शामिल हुईं और एलीगेंट अंदाज़ में दिखाई दीं. उन्होंने स्टाइलिश लुक लिया.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
मलाइका अरोड़ा पार्टी में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आईं. उनके कॉन्फिडेंट स्टाइल और आकर्षक एटीट्यूड ने पूरे इवेंट में चार चांद लगा दिए
रवि दुबे और सरगुन मेहता (Ravi Dubey & Sargun Mehta)
रवि दुबे और सरगुन मेहता इस दौरान पावर कपल की तरह नजर आए. रवि स्टाइलिश और स्मार्ट दिखे. जबकि सरगुन ने डिजाइनर ऑफ़-शोल्डर ड्रेस पहनी थी, जो उनके ग्लैमरस अंदाज़ को और बढ़ा रही थी. दोनों का सिंकिंग लुक और कॉन्फिडेंस पार्टी में सभी की निगाहें खींच रहा था.
कनिका कपूर (Kanika Kapoor)
कनिका कपूर पार्टी में वाइट टी-शर्ट, शॉर्ट डेनिम और रेड कोड में नजर आईं. उनका कैजुअल और स्टाइलिश लुक पार्टी का आकर्षण बना. उन्होंने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को और भी फ्रेश और यंग बनाया, जिससे उनकी एनर्जी और पार्टी वाइब्स पूरी तरह महसूस हो रही थीं. पार्टी में उनका पर्स भी सबके आकर्षण का केंद्र रहा. हर कैमरे की नजरें इसी पर टिक गईं. सोशल मीडिया पर इस पर्स की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जो उनकी फैशन सेंस और पार्टी में कॉन्फिडेंस को दिखाती हैं.
सोनल चौहान (Sonal Chauhan)
सोनल चौहान पार्टी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आईं. उनके आउटफिट का कलर और डिज़ाइन, साथ ही उनके हेयर और मेकअप ने उनके पूरे लुक को स्टाइल का टच दिया और पार्टी में उनका ग्रेस और एलीगेंस झलक रहा था.
रोहिनी अयर (Rohini Iyer)
रोहिनी अयर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जो उनके सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल को दर्शा रहा था. उनका लुक बेहद परफेक्ट और बॉलेंस्ड था, साथ ही उन्होंने अपने आउटफिट को कैजुअल एक्सेसरीज़ के साथ कम्पलीट किया.
तानाज़ भाटिया (Tanaaz Bhatia)
तानाज़ भाटिया वाइट टॉप और ब्लैक पैंट में आईं, उनका लुक सिंपल और एलीगेंट था. उन्होंने मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट वेव्ड हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को और भी क्लासी और सॉफिस्टिकेटेड बनाया.
नंदिता महतानी (Nandita Mahtani)
नंदिता महतानी स्टाइलिश लुक में पार्टी में शामिल हुईं. उनके लुक में मॉडर्न फैशन और ग्लैमरस टच का बेहतरीन मिश्रण था, और उनके एक्सेसरीज ने लुक को पूरी तरह कम्प्लीट किया.
बंटी सजदेह के बारे में
बंटी सजदेह सीमा सजदेह के भाई हैं. वे एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं. बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लार्जेस्ट टैलेंट मैनेजमेंट फर्म कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स (Cornerstone Sports) के सीईओ हैं, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी.
![]()
कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स के क्लाइंट्स में विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), केएल राहुल (KL Rahul), उमेश यादव (Umesh Yadav), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), युवराज सिंह (Yuvraj Singh), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), और शुभमन गिल (Shubman Gill) जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza), स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (Deepika Pallikal), पेशेवर गोल्फर शर्मिला निकोलेट (Sharmila Nicolet), और महिला कुश्ती स्टार विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भी इस कंपनी के प्रमुख नामों में शामिल हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2023/11/virat-kohli-bunty-sajdeh-instagram-2023-11-efbeabdf12e9b8cc72e78753f17b59e6-730892.jpg)
Bunty Sajdeh party | Sohail Khan ex wife | Bollywood party 2026 | Celebrity party India not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)