Advertisment

Malaika Arora New Haircut: इंस्टाग्राम पर छाया मलाइका अरोड़ा का नया हेयरडू

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा अपने लुक और फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने नए हेयरडू के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं...

New Update
Malaika Arora new hairdo is trending on Instagram
Listen to this article
00:00/ 00:00

Malaika Arora shares new haircut photos February 2026: सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा अपने लुक और फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने नए हेयरडू के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए. कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा जवान नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

Advertisment

मलाइका अरोड़ा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरें पोस्ट कीं. यह पोस्ट 5 फरवरी 2026 को शाम 7 बजकर 24 मिनट पर अपडेट की गई थी. तस्वीरों में मलाइका अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं और सीधे कैमरे की ओर देख रही हैं. उनका यह आत्मविश्वास भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है (Malaika Arora hairstyle).

इन तस्वीरों में मलाइका ने काले रंग का डीप नेकलाइन वाला बॉडीसूट पहना हुआ है. इसके साथ उन्होंने हाई वेस्ट लेदर ट्राउजर कैरी किया है, जिसने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया (Malaika Arora black outfit). यह आउटफिट उनके फिट फिगर को साफ तौर पर उभारता दिखाई दे रहा है. सिंपल लेकिन बोल्ड स्टाइल में मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

मलाइका अरोड़ा न्यू हेअरकट

अपने नए हेयरडू के लिए मलाइका ने ब्रुनेट शेड में कर्टन बैंग्स चुने हैं. यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा है और उनके पूरे लुक को फ्रेश और यूथफुल टच दे रहा है. इस हेयरस्टाइल को मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने तैयार किया है. मलाइका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “चॉप चॉप नया साल , नया बाल ” और साथ में हेयरकट वाला इमोजी भी लगाया. उन्होंने अमित यशवंत को टैग करते हुए उन्हें क्रेडिट भी दिया.

मलाइका की इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने कमेंट किए. उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने लिखा, “Loves it”. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी (Malaika Arora fans reaction). इसके अलावा फैंस ने भी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि वह हर दिन और जवान होती जा रही हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “दिस वूमन विल नॉट ऐज ,  गॉडेस शी इज़ ”. किसी ने पूछा, “व्हाय डज़ शी लुक लाईक शी इज़ इन हर ट्वेंटीज़ ?”. एक और फैन ने लिखा कि 50 की उम्र में इस तरह दिखना गोल्स पाने  जैसा है. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “व्हेन आई एम हर एज आई कैन नेवर लुक लाइक हर” (Malaika Arora Instagram comments).

मलाइका अरोड़ा को उनकी फिटनेस और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन की झलक शेयर करती रहती हैं. योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं. इसके अलावा वह अपने खान पान पर भी खास ध्यान देती हैं और हेल्दी डाइट को फॉलो करती हैं. वह कई बार इंटरव्यू और पोस्ट के जरिए यह बता चुकी हैं कि फिट और एक्टिव रहना उनके जीवन का अहम हिस्सा है.

Malaika Arora New Haircut

मलाइका अरोड़ा करियर

करियर की बात करें तो मलाइका अरोड़ा लंबे समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं. उन्होंने कई मशहूर बॉलीवुड गानों में काम किया है, जिनमें ‘छैया छैया',' गुर नालों इश्क मीठा 'मुन्नी बदनाम हुई’,काल धमाल’, ‘एकवारी तक ले’, ‘ये प्यार’, ‘सोने के जैसी है मेरी जवानी’, ‘ ‘हे बेबी’, ‘होठ रसीले’, ‘‘अनारकली डिस्को चली’, ‘पांडे जी सीटी’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसे  फुट टैपिंग गाने शामिल हैं. इन गानों ने उन्हें खास पहचान दिलाई और वह डांस नंबर की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं (Malaika Arora Bollywood songs).

इसके अलावा मलाइका कई और डांस और टैलेंट आधारित रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं. वह ‘नच बलिए’, ‘जरा नचके दिखा’, ‘झलक दिखला जा’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं. टेलीविजन पर उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है.

मलाइका की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है. उनकी शादी अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान से हुई थी. दोनों की शादी 1998 में हुई थी और 2017 में उनका तलाक हो गया. इस विवाह से उनका एक बेटा अरहान खान है. तलाक के बाद मलाइका ने अपनी जिंदगी को नए सिरे से आगे बढ़ाया. बाद में वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं. दोनों ने 2018 में डेट करना शुरू किया था, हालांकि कुछ साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.

malaika arora arjun kapoor ARBAJ

फिलहाल मलाइका अरोड़ा अपने काम, फिटनेस और सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. उनका यह नया हेयरडू और फोटोशूट एक बार फिर यह साबित करता है कि वे अपने लुक और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं. फैंस भी उनके हर नए अंदाज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.

READ MORE:

फिल्म सेट से लीक हुईं मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंट लुक वाली तस्वीरें, वरुण धवन भी आए नजर

फिल्म सेट से लीक हुईं मृणाल ठाकुर की प्रेग्नेंट लुक वाली तस्वीरें, वरुण धवन भी आए नजर

Tags : malaika arora | arjun kapoor and malaika arora khan | about malaika arora | Actress Malaika Arora | malaika arora | Malaika Arora photo | Malaika arora photoshoot | malaika arora pics | malaika arora new show | malaika arora new song | Malaika Arora new look | Malaika Arora News