/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/movie-1-2026-02-18-10-59-46.jpg)
हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) में एक भव्य ‘आर्ट एंड ग्लोबल कल्चर एक्सचेंज’ (Art and Global Culture Exchange) इवेंट का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम NMACC की वैश्विक संस्कृतियों को जोड़ने और कलात्मक संवाद को बढ़ावा देने की भूमिका को उजागर करता है, जो भारतीय पारंपरिक शिल्प (जैसे स्वदेश) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करता है. इस इवेंट में शामिल प्रमुख हस्तियों में रानी रानिया अल अब्दुल्ला, ईशा अंबानी, करिश्मा कपूर, नव्या नवेली नंदा और मसाबा गुप्ता थीं. महिलाओं की लीडरशिप को समर्पित इस समारोह में स्टाइल, ग्रेस और ग्लैमर का अद्भुत संगम देखने को मिला. आइए जानते हैं इस इवेंट में शामिल हस्तियों के लुक्स के बारे में......
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/10/21JF_Movie_017-1-910018.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/634827672_17946136083106658_6860809571969805566_n-2026-02-18-10-44-25.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/upload/1771176151822-731270.jpeg)
रानी रानिया अल अब्दुल्ला का रॉयल लुक
जॉर्डन की महारानी रानी रानिया अल अब्दुल्ला (Queen Rania Al Abdullah) ने इस इवेंट में अपने व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने हेयर बन और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. शॉर्ट पर्स उनके रॉयल लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था. महारानी रानिया की सादगी में रॉयल्टी झलक रही थी, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/gettyimages-2261605423-612x612-2026-02-18-10-56-51.jpg)
ईशा अंबानी का दिखा ग्रेस
बिजनेस वर्ल्ड की जानी-मानी हस्ती ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने पीच कलर की ड्रेस पहनकर एक सुंदर और एलिगेंट लुक पेश किया. हाई हील्स और खुले बालों ने उनके आउटफिट को कंप्लीट किया. उनके स्टाइलिश अंदाज ने उन्हें इवेंट की सबसे आकर्षक शख्सियतों में से एक बना दिया. (Art and Global Culture Exchange event)
करिश्मा कपूर का येलो क्लासी अंदाज
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने येलो कलर की साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने जैकेट के साथ स्टाइल किया. मिनिमल मेकअप और मिडल पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को निखार रहे थे. उनका यह क्लासी और रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.
/mayapuri/media/post_attachments/media/details/ANI-20260216181356-972260.jpg)
नव्या नवेली नंदा का रॉयल लुक
हिन्दी के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Nanda) ने व्हाइट कलर का सूट पहनकर अपने स्टाइल का प्रभाव दिखाया. मैचिंग हील्स और मिनिमल मेकअप ने उनके रॉयल और एलिगेंट लुक को और भी स्टाइलिश बनाया. नव्या का यह लुक युवाओं और फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/gettyimages-2261605305-612x612-2026-02-18-10-56-05.jpg)
मसाबा गुप्ता का स्मार्ट कैज़ुअल स्टाइल
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने डेनिम जींस, व्हाइट शर्ट और रेड ब्लेज़र के साथ अपने स्मार्ट-कैज़ुअल लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया. उनके लुक ने इस इवेंट में फैशन की विविधता और युवाओं की स्टाइल सेंस को दिखाया.
Also Read: 'ARKS' का लाइव सेशन में Ranbir Kapoor ने दिया फैंस के इन सवालों का जवाब
इस इवेंट ने दिखाया कि महिलाएं न केवल इंडस्ट्री में बल्कि समाज में भी नेतृत्व के लिए प्रेरणा हैं. बॉलीवुड और बिजनेस की प्रमुख हस्तियों ने अपने स्टाइल, ग्रेस और व्यक्तित्व के जरिए महिलाओं की सशक्तिकरण की मिसाल पेश की.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)