Advertisment

‘Kantara Chapter 1’ की सफलता का जश्न: फैंस ने बरसाए Rishab Shetty पर फूल

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी नई फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया।

New Update
Rishab Shetty Kantara Chapter 1 Movie
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज 'कांतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) की जबरदस्त सफलता का  सुख भोग रहे हैं.  2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है- लोककथाओं, संस्कृति और भावनाओं का अनोखा मिश्रण लिए यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, बल्कि कलेक्शन के मामले में भी नई ऊंचाइयों को छू रही है.

Advertisment

फिल्म की सफलता पर हाल ही में मुंबई के आइकॉनिक गेयटी गैलेक्सी थिएटर (Gaiety Galaxy Theatre) में ऋषभ शेट्टी का सरप्राइज विजिट फैंस के लिए किसी उत्सव से कम न था. इस दौरान फैंस ने जोरदार जयकारों और फूलों की बौछार से उनका स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए, जानते हैं इस सफलता की पूरी कहानी- (Rishab Shetty Kantara Chapter 1)

फैंस का बरसा प्यार

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple)  में आशीर्वाद लेने के बाद 11 अक्टूबर को ऋषभ शेट्टी ने बांद्रा के मशहूर गेयटी गैलेक्सी थिएटर (Gaiety Galaxy Theatre) में अचानक दस्तक दी. जैसे ही वे अपनी कार से उतरे, फैंस की भारी भीड़ ने जयकारे लगाए और फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं. थिएटर के बाहर सैकड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने को बेचैन थे.  ऋषभ शेट्टी ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और स्टेज पर चढ़कर आभार जताया. यह नजारा किसी सुपरस्टार के स्वागत जैसा था. इस दौरान फैंस ने नारे भी लगाए, 'जय कांतारा!' और 'ऋषभ भाई जिंदाबाद!'  (Kannada movie Kantara Chapter 1)

Fans welcome Kantara Chapter 1 star Rishab Shetty at Gaiety Galaxy with  flowers – WATCH | - The Times of India

वहीं सोशल मीडिया पर इसकी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली जहाँ एक फैन ने कहा, "मुंबई में किसी दक्षिण भारतीय स्टार का इतना भव्य स्वागत हमने पहले कभी नहीं देखा. " एक अन्य ने लिखा, "ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) वाकई सम्मान के हकदार हैं.  उनकी फिल्म ने लोककथाओं और संस्कृति को इतनी खूबसूरती से पेश किया है. " सोशल मीडिया पर #RishabShettyAtGaietyGalaxy और #KantaraChapter1 ट्रेंड कर रहा है, जहां यूजर्स उनकी मेहनत और फैंस से जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म का ओपनिंग वीकेंड रहा धमाकेदार 

पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ और चौथे दिन 63 करोड़ सोमवार को भी 31.25 करोड़ की कमाई ने 2025 का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन रिकॉर्ड कायम किया- दसवें दिन 37 करोड़ के साथ यह 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. कर्नाटक में यह 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) से भी आगे निकल चुकी है, जो कन्नड़ सिनेमा के लिए एक बड़ी जीत है. (Kantara Chapter 1 success)

Rishab Shetty Reaches Gaiety Galaxy, Fans Shower Kantara Chapter 1 Star  With Flowers | Watch

'Kantara Chapter 1' फिल्म नहीं, परंपराओं की कहानी है- Rishab Shetty

500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म रिलीज के पहले ही हफ्ते में भारत में 437 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 509 करोड़ रुपये को पार कर गया है- ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने कर्नाटक में 300 करोड़ का जादू बिखेरा है और हिंदी बेल्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है- यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा सफल भारतीय फिल्म बन चुकी है.

 

क्या है कहानी 

फिल्म की कहानी की बात करे तो यह 4वीं शताब्दी ईस्वी में काल्पनिक गांव कांतारा (Kantara) और उसके जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है- कांतारा के लोग खुद को देवताओं से संरक्षित मानते हैं, लेकिन राजा और उसके बेटे कुलशेखर द्वारा जमीन पर कब्जे की कोशिश शांति भंग कर देती है.  कुलशेखर आदिवासियों पर अत्याचार करता है, लेकिन आदिवासी नेता बरमे अपने साहस, रणनीति और गुलिका अनुष्ठान से उसकी योजनाओं को चकनाचूर कर देता है- यह प्रीक्वल 2022 की 'कांतारा' की पृष्ठभूमि सेट करती है, जहां पंजुरली दैव की उत्पत्ति का रहस्य खुलता है- (Kantara Chapter 1 critics and audience review)

‘Kantara Chapter 1’ को अकेले नहीं, पूरी टीम ने बनाया है खास – Rishab Shetty

आपको बता दें कि फिल्म में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के अलावा रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth), जयराम (Jayaram), गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah), सपथमी गौड़ा (Sapthami Gowda), पीडी सतीश चंद्रा (PD Satish Chandra) और प्रकाश थुमिनाड (Prakash Thuminad) मुख्य भूमिकाओं में हैं.  (Kantara Chapter 1 box office hit)

FAQ

प्रश्न 1. ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म कौन सी है?

ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ है।

प्रश्न 2. फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता कैसी रही?

फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच जबरदस्त सफलता हासिल की है।

प्रश्न 3. ऋषभ शेट्टी कौन हैं?

ऋषभ शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय अभिनेता हैं।

प्रश्न 4. फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है?

फिल्म की कहानी मनोरंजन और थ्रिलर तत्वों के साथ दर्शकों को बांधने वाली है।

प्रश्न 5. फिल्म का प्रदर्शन दर्शकों के बीच कैसे रहा?

कांतारा चैप्टर 1’ ने थिएटर और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म दोनों पर दर्शकों का प्यार और उच्च रेटिंग हासिल की।

Boat capsizes during Kantara 2 shooting 30 crew members escape unhurt including Rishab Shetty | Kantara 2 Shooting Accident | Kantara 2 की Shooting के दौरान बड़ा हादसा | Kantara 2 | Rishab Shetty | Kantara: Chapter 1 Actor & Director Rishab Shetty HINDI Interview at Mumbai Kantara Press Meet | Kantara Chapter 1 Actor & Director Rishab Shetty HINDI Interview | Kantara Chapter 1 Actor & Director Rishab Shetty HINDI Interview | Rishabh Shetty | Kantara 2 | Kantara Chapter 1 Hindi Press Meet | Rishab Shetty | Rukmini Vasanth | Pragathi Shetty | Kantara | Rishab Shetty Kantara 2 | Rishab Shetty Films | Rishab Shetty appeals to make a film city in Bengaluru | Rishab Shetty New Film Jai Hanuman | Rishab Shetty on Kantara completing 100 Days in Cinema | Rishab Shetty Kantara Director | Fans Go Crazy as Rishabh Shetty Visits Gaiety Galaxy After Kantara Chapter 1 Success |Rishabh Shetty | Film Kantara Chapter 1 | Rishab Shetty Visits Siddhivinayak Temple To Seek Bappa’s Blessings After Kantara Chapter 1 Success | Kantara Chapter 1 Trailer | SPECIAL SCREENING FOR KANTARA CHAPTER 1 | Rishab Shetty visits Siddhivinayak Temple to seek blessings as Kantara Chapter 1 crosses ₹500 crore | bollywood box office hit or flop not present in content

Advertisment
Latest Stories