/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/zc-2026-02-05-17-14-28.jpeg)
अभिनेत्री चाहत पांडे जहां एक तरफ रियलिटी शो में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी वेब सीरीज़ ‘हसरतें सीजन 3’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है। इस वेब सीरीज के नए एपिसोड “नया किरायेदार” में वो एक गृहिणी के किरदार में नजर आ रहीं है। (Chahat Pandey Hasratein Season 3)
इस सीज़न की प्रमुख कहानियों में से एक “नया किरायेदार” स्मिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे चाहत पांडे ने निभाया है। स्मिता एक यौन और भावनात्मक रूप से असंतुष्ट महिला है, जो अपने पति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद अपनी दबंग सास के साथ रहने को मजबूर है। सामाजिक तानों, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दबी हुई इच्छाओं के बोझ तले दबी स्मिता की ठहरी हुई ज़िंदगी तब बदलती है, जब समार्थ नाम का एक युवा संगीतकार उसके घर पेइंग गेस्ट बनकर आता है। दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियां स्मिता के भीतर लंबे समय से दबी उसकी पहचान और इच्छाओं को जगा देती हैं। लेकिन राज़, जलन और अचानक लौटे उसके अलग-थलग पड़े पति की वापसी स्मिता को समाजिक कर्तव्यों और व्यक्तिगत आज़ादी के बीच चुनाव करने पर मजबूर कर देती है। (Chahat Pandey web series role
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/chahat-pandey-2026-02-05-16-52-36.jpeg)
Also Read: A.R. Rahman मेरे लिए एक पिता समान हैं: Zara Zara सिंगर Faiz Mustafa
स्मिता के किरदार को लेकर चाहत पांडे कहती हैं, “स्मिता मेरे द्वारा निभाए गए सबसे भावनात्मक रूप से जटिल किरदारों में से एक है। वह एक ऐसी महिला है जिसे चुप रहने, नुकसान, जजमेंट और अधूरी इच्छाओं का बोझ बिना आवाज़ उठाए ढोने की आदत डाल दी गई है। जब उसका पति गायब हो जाता है, तो समाज उसे और भी ज्यादा जकड़ लेता है—उसके चरित्र पर सवाल उठाता है, उसके फैसलों को नियंत्रित करता है और उसे फिर से ज़िंदा महसूस करने का हक़ तक नहीं देता। स्मिता के ज़रिए मैंने यह तलाशने की कोशिश की कि जब वर्षों से अदृश्य रही एक महिला को आखिरकार देखा, चाहा और सुना जाता है, तो उसके भीतर क्या बदलता है। उसकी यात्रा सिर्फ़ प्यार या चाहत की नहीं है, बल्कि अपनी पहचान और अधिकार को वापस पाने की है—यह समझने की कि अपनी ख़ुशी चुनना कोई गुनाह नहीं, बल्कि ज़िंदा रहने का तरीका है।” (Chahat Pandey as Smita)
Also Read:Sunita Ahuja: Ekta Kapoor की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Govinda की पत्नी सुनीता?
Also Read:Epstein files को लेकर Kangana Ranaut की प्रतिक्रिया, कहा— पढ़कर भीतर तक झकझोर देने वाला अनुभव
Hasratein OTT release 2026 | Bigg Boss 18: Chahat Pandey Is FAKE | indian web series not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)