Advertisment

Do Deewane Shehar Mein: Siddhant Chaturvedi ने Mrunal Thakur को दिया टेडी बियर

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हो रही है। फैंस दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं।

New Update
movie (14)

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ (Do Deewane Shehar Mein) के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाले हैं.  यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने जा रही है और फैंस दोनों सितारों के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. 

Advertisment

Do Deewane Seher Mein (2026) - IMDb

सिद्धांत और मृणाल के स्टाइलिश लुक्स 

इस मौके पर सिद्धांत ने हल्के आसमानी रंग की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनकर बेहद डैशिंग और स्टाइलिश लुक अपनाया.  उनका कूल और आकर्षक अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.   मृणाल के लुक की बात करे तो मृणाल ने ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर क्लासी और एलीगेंट लुक चुना.  उनके लुक ने सिद्धांत के डैशिंग स्टाइल के साथ परफेक्ट मैच बनाते हुए जोड़ी को और भी आकर्षक बना दिया.  सिद्धांत और मृणाल की यह प्यारी केमिस्ट्री और स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहे हैं.  फैंस उनकी जोड़ी को देखने और इस रोमांटिक मूवी के लिए बेहद उत्साहित हैं. 

टेडी डे पर खास पल

हाल ही में वैलेंटाइन वीक के अवसर पर 10 फरवरी को मनाए गए टेडी डे पर अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी  ने अपनी को-स्टार मृणाल ठाकुर को प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट किया.  इस मीठे और रोमांटिक पल की तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं.  एक तस्वीर में सिद्धांत मृणाल को टेडी देते हुए बेहद प्यारे लग रहे थे, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों मुस्कराते हुए फैंस के लिए पोज़ दे रहे थे और कैमरे में अपने खास अंदाज को कैद करवा रहे थे. 

दो दीवाने शहर में: इस कोमल रोमांटिक ड्रामा में दो बेमेल किरदार एक-दूसरे के  पूरक

Also Read:प्यार का मौसम लेकर आने वाली है ये fresh couples इस साल

‘दो दीवाने सहर में' के बारे में

फिल्म 'दो दीवाने सहर में' (Do Deewane Shehar Mein) एक इम्परफेक्ट लेकिन दिल को छूने वाली लव स्टोरी है.  फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर (Ravi Udhyavar) ने किया है.  वहीं, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ प्रेरणा सिंह (Prerna Singh), उमेश कुमार बंसल (Umesh Kumar Bansal) और भरत कुमार (Bharat Kumar) मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.  मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा, फिल्म में इला अरुण (Ila Arun), जॉय सेनगुप्ता (Joy Sengupta), आयेशा रजा (Ayesha Raza) और संदीपा धर (Sandipa Dhar) समेत कई कलाकार नजर आएंगे.  यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Also Read: O’ Romeo का एडवांस बुकिंग पोस्टर हुआ लॉन्च, Shahid और Tripti Dimri का दिखा जादू

FAQ

Q1. ‘दो दीवाने शहर में’ किस तारीख को रिलीज़ होगी?

फिल्म 20 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हो रही है।

Q2. फिल्म के मुख्य कलाकार कौन हैं?

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

Q3. फिल्म का जॉनर क्या है?

यह एक रोमांटिक फिल्म है।

Q4. दर्शक फिल्म में किस चीज़ के लिए उत्साहित हैं?

फैंस दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Q5. यह फिल्म किस अवसर के लिए खास है?

फिल्म का रिलीज़ वैलेंटाइन वीक पर हो रहा है, जो इसे रोमांस का विशेष अनुभव बनाता है।

Also Read: Adivi Sesh ने 'Dacoit' के लिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ साउथ-भोजपुरी कोलैबोरेशन से बढ़ाई उत्सुकता

bollywood romantic movies | Upcoming Bollywood films not present in content

Advertisment
Latest Stories