/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/vx-2026-02-12-18-21-41.jpeg)
‘सनम रे’ को रिलीज़ हुए आज दस साल पूरे हुए हैं और इस फिल्म में ऐसी कई चीज़ें हैं, जो इसे चर्चा का विषय बनाती हैं, लेकिन हर चर्चा पुलकित सम्राटऔर यामी गौतम की जोड़ी पर आकर ठहर जाती है। गौरतलब है कि एक बड़े रोमांटिक ड्रामा के रूप में पेश की गई इस फिल्म का संगीत चार्टबस्टर बना था, जो आज भी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन इसकी असली ताकत थी मुख्य कलाकारों के बीच की सहज और बिना बनावट वाली केमिस्ट्री, जिसने इसे आज भी यादगार बनाए रखा है।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNjQyYmM2NjktNDFiNy00NWJjLWI3MmQtYjQ0NjAxY2E0NjQ2XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-977337.jpg)
पुलकित और यामी की जोड़ी ने पर्दे पर एक ऐसा जादू रचा था, जो 2016 में भी पुराने दौर की रोमांस की याद दिलाती थी। आकाश और श्रुति के किरदारों को उन्होंने शोर या बड़े-बड़े इज़हारों से नहीं, बल्कि सादगी और ठहराव से जीवंत किया था। उनकी खामोशियों में अपनापन था, नज़रों में गर्माहट थी और साथ बिताए पलों में एक स्वाभाविक सहजता थी। उनका प्यार बड़े संवादों से नहीं, बल्कि ठहराव, यादों और अधूरे रिश्ते के एहसास से बना था।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/zvx-2026-02-12-18-17-46.jpg)
उनकी जोड़ी की याद फिल्म के संगीत से भी गहराई से जुड़ी हुई है। 'सनम रे' और 'हुआ है आज पहली बार' जैसे गीत उनकी कहानी का भावनात्मक विस्तार बन चुके हैं। आज भी इन गीतों की कुछ धुनें सुनते ही बर्फ से ढके पहाड़, करीबी शॉट्स और प्यार व किस्मत के बीच झूलते दो किरदार याद आ जाते हैं। संगीत ने उनकी केमिस्ट्री को और उभारा, लेकिन उसे सच्चा बनाने का काम उनके अभिनय ने किया।
/mayapuri/media/post_attachments/vi/5OkzM-q-QuU/hq720-835742.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLB5Cr2orrcaSwoziIQer0GvMZR4-g)
Also Read: The Diary of Manipur: मोनालिसा की नई उड़ान ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’
इसके अलावा इस जोड़ी को खास बनाता है इन दोनों कलाकारों के बीच का सहज संतुलन। पुलकित के किरदार में जहां महत्वाकांक्षा और दिल के बीच उलझे एक युवक की संवेदनशीलता दिखी, वहीं यामी ने अपने किरदार में गरिमा और शांत भावनात्मक मजबूती दिखाई। इन दोनों ने मिलकर एक ऐसा संतुलन बनाया, जिसने बराबरी और पूरकता का एहसास दिया। यही वजह है कि उनका रोमांस बनावटी नहीं लगा, बल्कि जीवंत और वास्तविक लगा।
हालांकि पिछले दस सालों में दोनों कलाकारों ने अलग-अलग शैलियों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन आज भी ‘सनम रे’ को दर्शक उनका बेस्ट पर्फोर्मंस मानते हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि ऐसी पहचान हर फिल्मी जोड़ी को नहीं मिलती।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNmFjMmNjNTMtYjZjNy00OGNlLTk5ZmEtMTZiMzYzNzA1MzliXkEyXkFqcGc@._V1_-230546.jpg)
दस साल बाद भी ‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट और यामी गौतम का ऑन-स्क्रीन रोमांस हमें सिनेमा के उस खूबसूरत दौर की याद दिलाती है, जब प्रेम कहानियाँ धुनों के अलावा इंतज़ार और भावनात्मक सच्चाई के साथ आगे बढ़ती थीं। शायद यही सादगी और सहजता है, जो उनकी जोड़ी को आज भी दर्शकों की यादों में ज़िंदा रखे हुए है।
Also Read: Himesh Reshammiya के 5 Romantic गाने जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देंगे
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)