/mayapuri/media/media_files/2026/03/05/huma-qureshi-and-bhumi-pednekar-shine-in-the-women-presents-women-of-impact-2026-03-05-13-06-33.webp)
MANY CELEBS ATTEND THE WOMEN PRESENTS WOMEN OF IMPACT: महिलाओं की उपलब्धियों और उनके प्रभाव को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘द वूमेन प्रस्तुत वीमेन ऑफ इम्पैक्ट’ (The Women Presents Women of Impact) इवेंट में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर साहित्य और मीडिया जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की. इस खास कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार और एंकर बरखा दत्त (Barkha Dutt) ने होस्ट किया. इवेंट में पहुंची कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने स्टाइलिश और एलिगेंट लुक से भी सबका ध्यान खींचा.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/05/women-of-impact-2026-03-05-13-05-49.jpg)
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)
फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस इवेंट में बॉसी और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ब्लू कोट के साथ ब्लैक पैंट कैरी की थी, जो उन्हें एक पावरफुल और क्लासी लुक दे रहा था. इसके साथ उन्होंने सटल मेकअप और मिनिमल स्टाइलिंग रखी, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट लग रहा था.
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस इवेंट में वाइट डिजाइनर आउटफिट में नजर आईं. उनका लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट था. मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश आउटफिट ने उनके पूरे अंदाज को और भी खास बना दिया.
जावेद अख्तर और शबाना आजमी
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने चिर-परिचित सादगी भरे लेकिन प्रभावशाली अंदाज में दिखाई दिए. वहीं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं. अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने बालों में फूल लगाया हुआ था, जिसने उनके पूरे अंदाज में एक क्लासिक टच जोड़ दिया.
आयशा खान (Ayesha Khan)
फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आयशा खान भी इस खास इवेंट में शामिल हुईं. इस मौके पर उन्होंने साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उनका ट्रेडिशनल लुक इवेंट में आकर्षण का केंद्र बना रहा.
दिव्या दत्ता (Divya Dutta)
फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता इस इवेंट में इंडियन अवतार में नजर आईं. उन्होंने पिंक आउटफिट कैरी किया था, जो उन पर काफी जच रहा था. उनका सादगी भरा लेकिन ग्रेसफुल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.
सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra)
फिल्म ‘कटहल’ की एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं. इस मौके पर उन्होंने रेड टॉप के साथ ब्लैक पैंट स्टाइल की थी. उनका लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश नजर आ रहा था.
भावना पांडे और महीप कपूर
भावना पांडे (Bhavna Pandey) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) भी इस इवेंट में साथ पहुंचीं. महीप कपूर ने पिंक जंपसूट कैरी किया था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आईं. वहीं भावना पांडे ने वाइट शर्ट को ब्लैक पैंट के साथ स्टाइल किया. उनकी शर्ट काफी यूनिक थी, जिस पर सिक्वेंस वर्क किया गया था. दोनों ने इवेंट में साथ एंट्री ली और पैपराजी को पोज भी दिए.
सीमा सजदेह और नीलम कोठारी
अक्सर चर्चा में रहने वाली सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) और नीलम कोठारी (Neelam Kothari) भी इस खास कार्यक्रम में नजर आईं. दोनों ने साथ में एंट्री ली और ब्लैक आउटफिट में लाइमलाइट बटोरी. अपने लुक को उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ कंप्लीट किया.
अन्य हस्तियां
इन सेलेब्रिटीज के अलावा इस इवेंट में लेखिका और पॉडकास्टर किरण मनराल (Kiran Mandral) और कवयित्री नायाब मिधा (Nayab Midha) सहित अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी कई अन्य हस्तियों ने भी शिरकत की. यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों और उनके प्रभाव को सम्मान देने का एक खास मंच बना.
READ MORE
Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के समर्थन में खड़े हुए Sonu Sood
Tags : The Women Presents Women of Impact | BHUMI PEDNEKAR ATTEND WE THE WOMEN PRESENTS WOMEN OF IMPACT | MANY CELEBS ATTEND THE WOMEN PRESENTS WOMEN OF IMPACT
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)