/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/junaid-khan-and-sai-pallavi-new-film-ek-din-shows-a-cool-winter-romantic-vibe-2026-02-18-11-07-20.jpg)
Junaid Khan Sai Pallavi film: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म 'एक दिन' के मेकर्स ने फैंस को एक खूबसूरत तोहफा दिया है. इस फिल्म का नया और बहुत ही प्यारा पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी एक साथ नजर आ रहे हैं. पोस्टर में दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री और फिल्म का रोमांटिक माहौल साफ दिखाई दे रहा है. इंटरनेट पर इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है (Ek Din Bollywood movie).
साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का पोस्टर (Sai Pallavi and Junaid Khan starrer Ek Din poster)
पोस्टर की बात करें तो इसमें साई पल्लवी और जुनैद खान सर्दियों के मौसम वाली सेटिंग में नजर आ रहे हैं. चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है और दोनों कलाकार भारी ऊनी कपड़ों में काफी रोमांटिक और क्यूट लग रहे हैं. पोस्टर में एक बहुत ही प्यारा मोमेंट दिखाया गया है जहाँ साई पल्लवी के हाथ में एक मफिन है और वे बड़े प्यार से जुनैद की तरफ देख रही हैं. जुनैद भी उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे हैं. यह नजारा किसी कूल और सुकून भरी लव स्टोरी को बयां करती नज़र आ रही है (Ek Din Valentine poster release).
जुनैद खान की फ़िल्में (Junaid Khan movies)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/they-are-worlds-apart-even-how-the-films-were-made-junaid-khan-on-how-maharaj-is-so-different-to-loveyapa-2026-02-18-11-10-42.jpg)
फिल्म 'एक दिन', जुनैद खान के करियर की तीसरी बड़ी फिल्म होने वाली है. जुनैद ने ओटीटी फिल्म 'महाराज' से अपना डेब्यू किया था और उसके बाद वे 'लव्यापा' में नजर आए थे. वहीं साई पल्लवी के लिए यह फिल्म और भी ज्यादा खास है क्योंकि 'एक दिन' से वे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. साई पल्लवी साउथ की एक बहुत बड़ी स्टार हैं और हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में जुनैद और साई की इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
किस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह फिल्म 'एक दिन' बन रही है (Under which production house's banner is this film 'Ek Din' being made)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/aamir-khan-and-mansoor-khan-2026-02-18-11-12-35.webp)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/608966073_1334922922004483_4084360108535237841_n-2026-02-18-11-12-50.jpg)
यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान और उनके कजन भाई मंसूर खान करीब 18 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इस जोड़ी ने 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं. ऐसे में 'एक दिन' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि यह भी एक क्लासिक लव स्टोरी साबित होगी (Romantic Bollywood movie 2026).
फिल्म 'एक दिन' का निर्देशक कौन हैं (Who is the director of the film 'Ek Din')
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/sunil-pandey-2026-02-18-11-15-12.jpg)
फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसकी कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखी है. खबरों की मानें तो यह फिल्म 2016 की एक मशहूर थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है. फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा जापान के खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है. पोस्टर में जो बर्फबारी और सर्दियों का माहौल दिख रहा है वो शायद फिल्म की इसी लोकेशन की झलक है.
फिल्म 'एक दिन' का म्यूजिक किसने दिया है (Who composed the music for the film 'Ek Din'?)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/ram-sampath-irshad-kamil-2026-02-18-11-17-54.jpg)
फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी राम संपत को दी गई है और इसके गाने मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं. आमिर खान की फिल्मों में वैसे भी म्यूजिक का काफी महत्व होता है इसलिए फैंस को उम्मीद है कि 'एक दिन' के गाने भी दिल को छू लेने वाले होंगे. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक ही दिन में दो अजनबियों की जिंदगी बदल जाती है.
'एक दिन' सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी (When will 'Ek Din' Release in theatres?)
जुनैद खान और साई पल्लवी की इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 'एक दिन' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. साई पल्लवी इस फिल्म के अलावा नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी सीता का किरदार निभा रही हैं जो साल के अंत तक रिलीज होगी. लेकिन हिंदी सिनेमा में उनकी पहली झलक फैंस को इसी साल मई में देखने को मिल जाएगी.
लब्बो लुआब यह है कि 'एक दिन' एक ऐसी फिल्म है जो आजकल की भागदौड़ वाली लव स्टोरीज से अलग क्लासिक पुरानी और नोस्टैलजिक मोहब्बत की याद दिलाएगी. जुनैद की रॉ सादगी और साई पल्लवी की बेहतरीन एक्टिंग का मेल बड़े पर्दे पर क्या जादू चलाता है यह तो 1 मई को ही पता चलेगा.
READ MORE
आर्यन-सुहाना-अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान
अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?
Tags : Ek Din Teaser | junaid khan | Aamir Khan son Junaid Khan | junaid khan bollywood debut | junaid khan news | sai pallavi | ramayana sai pallavi | ramayan actress sai pallavi | sai pallavi actress news in hindi | sai pallavi images | sai pallavi latest news | sai pallavi latest updates
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)