Advertisment

सनी लियोनी Oops मोमेंट, पति डेनियल का क्विक रिएक्शन, सनी को किया सेफ, वायरल वीडियो में दिखा ट्रू लव

सनी लियोनी मुंबई के वैरायटी मैगज़ीन इवेंट में गाउन में छोटी सी गड़बड़ी का सामना करते हुए भी मुस्कुराती रहीं, पति डेनियल वेबर ने तुरंत मदद की।

New Update
सनी लियोनी Oops मोमेंट, पति डेनियल का क्विक रिएक्शन, सनी को किया सेफ, वायरल वीडियो में दिखा ट्रू लव.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई में पिछले दिनों हुए वैरायटी मैगजीन के इवेंट में सनी लियोनी के साथ कपड़ों की छोटी सी गड़बड़ी हुई थी, जिसे उनके पति डेनियल वेबर ने बहुत समझदारी से संभाल लिया।

Advertisment

सनी लियोनी रविवार को मुंबई के एक शानदार इवेंट में पहुंचीं। वह वैरायटी मैगजीन इंडिया लांच पार्टी में शिरकत कर रही थीं। उन्होंने गहरा भूरा रंग का लंबा गाउन पहना था, जो जमीन तक छूता हुआ बेहद खूबसूरत लग रहा था । इस गाउन में गहरी वी शेप वाली नेकलाइन थी और कमर के पास सुंदर सिलवटें पड़ रही थीं। सनी का यह लुक बहुत क्लासी और बोल्ड लग रहा था। उन्होंने सादे लेकिन चमकदार गहने चुने थे, जैसे पतली चेन वाली हार, बड़ी झुमकियां और उंगलियों में अंगूठियां। बालों को उन्होंने ऊपर बांधा था, पर थोड़े से कर्ल चेहरे पर लहरा रहे थे। सनी पापराजी के सामने मुस्कुराती हुईं पोज दे रही थीं, सबको उनका कॉन्फिडेंस बहुत भा गया।

Didn't have much money as a kid,' reveals Sunny Leone. Know her spectacular  net worth today - The Economic Times

Also Read:Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा OTT पर होगी रिलीज?

लेकिन तभी फोटो सेशन में आई छोटी सी मुश्किल और पल भर के लिए जैसे सब थम गया।

फोटो खिंचवाते वक्त अचानक सनी के कपड़ों में हल्की सी मालफंक्शन यानी गड़बड़ी हो गई। कैमरों में उनका निप्पल पैच दिख गया, लेकिन सनी को पहले पता ही नहीं चला। यह पल वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। सबसे खास बात थी सनी के पति डेनियल वेबर का रिएक्शन। डेनियल ने इस गड़बड़ी को सबसे पहले और तुरंत नोटिस किया और सनी की तरफ हाथ से इशारा करके उन्हें बता दिया। वह सनी को ढकने के लिए आगे आए, ताकि कोई और परेशानी न हो। सनी ने फौरन अपना गाउन ठीक किया और मुस्कुराते हुए पोज देती रहीं जैसे कुछ हुआ ही नहीं । सनी और डेनियल ने इसे बहुत शांति से हैंडल किया।  दोनों बिना घबराए आगे बढ़ीं और सब कुछ नॉर्मल रखा। फैंस ने उनके इस प्रोफेशनल अंदाज की खूब तारीफ की।

IMG_20260204_024702

सोशल मीडिया पर लोग डेनियल की तारीफ कर रहे हैं। कई ने लिखा कि 'ऐसा पति हर औरत को मिले'। डेनियल का यह केयरिंग अंदाज कपल की बॉन्डिंग को साफ साफ दिखाता है। 2011 में शादी करने के बाद से लेकर उनका रिश्ता आज भी मजबूत है। उनके तीन बच्चे हैं - गोद ली हुई बेटी निशा और जुड़वां बेटे नोआ व अशेर।

Also Read:Dhurandhar: The Revenge : ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सेट पर दिखे सलमान खान? वायरल तस्वीरों की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

यह वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गया। लाखों लोग देख चुके हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस गड़बड़ी को गंदी नजरों से नहीं देखा बल्कि फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि सनी कितनी ग्रेसफुल हैं और डेनियल कितने सपोर्टिव हैं। कोई कह रहा है 'परफेक्ट कपल', तो कोई बोल रहा है 'ट्रू लव'। इस घटना ने सनी की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दी। वैरायटी इवेंट में सलमान खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी थे, लेकिन सनी का यह मोमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

IMG_20260204_024748

सनी अभी स्प्लिट्सविला 16 को होस्ट कर रही हैं। करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी कमाल की है। शो का थीम है 'प्यार या पैसा', जो दर्शकों को बांधे रख रहा है। जनवरी 2026 से शुरू हुआ यह सीजन अभी भी टीआरपी बटोर रहा है। सनी कहती हैं कि वह कंटेस्टेंट्स को प्यार के सफर में गाइड करना पसंद करती हैं। करण ने भी कहा, "सनी के साथ काम करना मजेदार है"। यह शो युवाओं में खूब हिट है।

सनी और डेनियल का परिवार बहुत खुशहाल है। नवंबर 2024 में मालदीव्स में उन्होंने अपनी शादी के 13 साल पूरे करने पर फिर से 'आई डू' कहा था। यह इंटीमेट सेरेमनी थी, जिसमें बच्चे भी शामिल हुए। सनी अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज शेयर करती हैं। वह बताती हैं कि फैमिली ही उनकी ताकत है। फरवरी 2026 में सनी के कई इवेंट्स हो चुके हैं, जहां उनका लुक हमेशा हिट रहा।

Also Read: 50: नाइजीरियाई रैपर यंग सैमी को नस्लवाद का सामना करना पड़ा जब सपना चौधरी ने रंग के आधार पर टिप्पणी की।

इस वर्ष सनी की कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। वे एक साउथ मूवी में स्पेशल रोल कर रही हैं। स्प्लिट्सविला के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स भी कर रही हैं। फैंस उनके नए लुक का इंतजार कर रहे हैं। सनी हमेशा पॉजिटिव रहती हैं, चाहे कोई भी स्थिति हो। यह इवेंट उनके कॉन्फिडेंस को और रेखांकित करता है।

Also Read:म्यूजिक सेंसेशन Jasmeen Akhtar ने अपना लेटेस्ट सिंगल मलक दयाल रिलीज़ किया है।

सनी लियोनी और पति डेनियल के ये एकदूसरे को सपोर्ट करने के दिल छूने वाले पल प्रेरणा देता है कि किस तरह दोनों हर मुश्किल को हंसते हुए पार कर जाती हैं। डेनियल जैसे पार्टनर के साथ उनका जीवन और भी खूबसूरत है। फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।

Sunny Leone | Daniel Weber | Variety Magazine India launch | Bollywood Celebrity | Red Carpet | bollywood fashion not present in content

Advertisment
Latest Stories