Advertisment

कृतिदेव यहां Jayashankar Tripathi निभाएंगे एण्डटीवी के नए शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ में महेश कुमार शर्मा का किरदार

एंडटीवी का नया शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ उज्जैन की पवित्र नगरी में आधारित है और दर्शकों को हल्का-फुल्का, दिल को छू लेने वाला मनोरंजन पेश करेगा।

New Update
कृतिदेव यहां जयशंकर त्रिपाठी निभाएंगे एण्डटीवी के नए शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ में महेश कुमार शर्मा का किरदार.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एण्डटीवी अपने आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ के साथ दर्शकों के लिए हल्का-फुल्का और दिल को छू लेने वाला मनोरंजन लेकर आ रहा है। उज्जैन की पवित्र नगरी में आधारित यह शो रोज़मर्रा की ज़िंदगी, पारिवारिक उलझनों और हल्के पौराणिक रंग के साथ एक ताज़ा कहानी पेश करेगा। (Mahesh Kumar Sharma character by Jayshankar Tripathi)

Advertisment

इस शो में अभिनेता जयशंकर त्रिपाठी ने महेश कुमार शर्मा के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है्। महेश एक बेहद ईमानदार वकील हैं, जो किसी भी हाल में झूठ नहीं बोल सकते। उनकी यही सच्चाई उन्हें घर, कोर्ट और समाज में कई मज़ेदार और अजीब परिस्थितियों में फंसा देती है। उज्जैन के ‘हरिश्चंद्र’ कहे जाने वाले महेश की ज़िंदगी उस समय एक नया मोड़ लेती है, जब भगवान शिव स्वयं धरती पर आते हैं। यहीं से एक भावनात्मक और हास्य से भरी यात्रा शुरू होती है, जो आसपास के लोगों को करुणा, आत्मचिंतन और सच्चाई की ओर प्रेरित करती है।

Also Read: ऊंची उम्मीदें और ऊंचे लक्ष्य: शिवानी गोसाईं की नज़र 2026 पर है।

Hey Bhagwaan! Kitna Badal Gaya Insaan TV Serial - Watch Hey Bhagwaan! Kitna  Badal Gaya Insaan Online All Episodes (1-1) on ZEE5

Also Read:Rani Mukerji:रानी मुखर्जी की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर, एक हादसे ने तोड़ दिया दूसरा बच्चा होने का सपना

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जयशंकर त्रिपाठी ने कहा, ‘‘महेश कुमार शर्मा मेरे अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग हैं। वह एक ऐसा इंसान है, जो हर हाल में सच का साथ देता है, भले ही इसकी कीमत चुकानी पड़े। इस भूमिका की सादगी और गहराई ने मुझे आकर्षित किया। महेश में कमियां हैं, वह भावुक है और अक्सर ज़रूरत से ज्यादा सोचता है, लेकिन अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं करता।” (Ujjain based TV show family drama)

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!‘ शो की खासियत यह है कि यह हास्य के ज़रिए सच्चाई, आस्था और इंसानी स्वभाव जैसे गंभीर विषयों को बिना उपदेश दिए सामने रखता है। महेश भगवान से मदद मांगने के बजाय, उनकी मदद करना चाहता है, और यही मासूमियत शो की आत्मा है। इतनी प्रतिभाशाली कलाकारों की टीम के साथ काम करना और ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो हंसी के साथ गहराई भी जोड़ती है, मेरे लिए बेहद समृद्ध और यादगार अनुभव रहा है।” (Honest lawyer facing funny situations show)

प्यार से भरे किरदारों, मज़ेदार संवादों और हंसी से भरपूर अलौकिक ट्विस्ट के साथ ‘हे भगवान- कितना बदल गया इंसान!’ निश्चित रूप से पूरे परिवार के लिए मनोरंजन लेकर आएगा, जहां ईमानदारी और आस्था का संगम हंसी को स्वाभाविक बना देता है। (Light-hearted emotional Indian TV show)

देखिये ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!‘ बहुत जल्द एण्डटीवी पर और प्रीमियर के बाद सभी एपिसोड्स कभी भी हिंदी र्5 पर

Also Read:Vijay Arora Death Anniversary: 110 फिल्मों और ‘रामायण’ के इंद्रजीत से अमर हुए अभिनेता विजय अरोड़ा

FAQ

Q1. शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ किस चैनल पर प्रसारित होगा?

यह शो एंडटीवी पर प्रसारित होगा।

Q2. शो की कहानी का मुख्य सेटिंग कहाँ है?

शो उज्जैन की पवित्र नगरी में आधारित है।

Q3. मुख्य भूमिका में कौन हैं और उनका किरदार कौन सा है?

अभिनेता जयशंकर त्रिपाठी महेश कुमार शर्मा की भूमिका में हैं, जो एक बेहद ईमानदार वकील हैं।

Q4. महेश कुमार शर्मा का किरदार क्यों खास है?

महेश झूठ नहीं बोल सकते, और उनकी सच्चाई उन्हें घर, कोर्ट और समाज में कई मज़ेदार और अजीब परिस्थितियों में फंसा देती है।

Q5. शो में पौराणिक तत्व कैसे जुड़े हैं?

कहानी में भगवान शिव स्वयं धरती पर आते हैं, जिससे महेश की ज़िंदगी में एक नया मोड़ आता है और हास्य व भावनात्मक घटनाएँ शुरू होती हैं।

Also Read:संजय और बिनाइफर कोहली के हिट शो में अंगूरी भाभी के रूप में Shilpa Shinde को पसंद करने के पांच कारण!

Hey Bhagwan Kitna Badal Gaya Insaan | Ujjain TV Show | Indian Family Drama | Comedy with Mythology not present in content

Advertisment
Latest Stories