/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/zcx-2026-02-12-15-41-25.jpeg)
एण्डटीवी एक बार फिर दर्शकों के लिए हल्का-फुल्का, दिल को छू लेने वाला मनोरंजन लेकर आ रहा है। चैनल का नया डिवाइन ड्रैमेडी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो उज्जैन की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हास्य, भावनाएं और पौराणिक अंदाज़ का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। इस खास कहानी में मशहूर अभिनेता तरुण खन्ना भगवान महादेव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। तरुण खन्ना इससे पहले भी कई पौराणिक किरदारों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते रहे हैं। इस शो में वह महादेव को एक ऐसे रूप में पेश करेंगे, जो दिव्य होने के साथ-साथ मानवीय भी है-जहां भगवान इंसानों के बीच रहकर उनके जीवन को समझते और दिशा देते दिखाई देंगे। (Hey Bhagwan Kitna Badal Gaya Insaan show details)
/mayapuri/media/post_attachments/image/upload/w_1284,h_723,c_scale,f_webp,q_auto:eco/resources/0-1-6z5902759/list/0000000009a37dd33e771b4117a1aab3a5b9ecb625-475866.jpg)
अपने किरदार के बारे में तरुण खन्ना कहते हैं, “महादेव की भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद खास और रचनात्मक अनुभव रहा है। इस शो में शिव का रूप थोड़ा अलग है। वह सशक्त होने के साथ-साथ आकर्षक, आत्मीय और शांत स्वभाव के हैं। इंसानों के बर्ताव को वह कभी मुस्कुराकर देखते हैं, तो कभी हल्के आश्चर्य के साथ। इस किरदार की सबसे खास बात यह है कि महादेव यहां संवाद के ज़रिये नहीं, बल्कि पहेलियों, हास्य और कभी-कभी आज की पीढ़ी से जुड़ने वाले संदर्भ के माध्यम से अपनी बात कहते हैं, जिससे वह दर्शकों के और भी करीब लगते हैं। दिव्यता के इस हल्के-फुल्के और सहज रूप को तलाशना मेरे लिए बेहद आनंददायक रहा है, जहां महादेव इंसानों के बीच रहते हुए उन्हें चुपचाप राह दिखाते हैं और ज़रूरत पड़ने पर अपने दिव्य साथी (गणों) भी मानव रूप में साथ लाते हैं, जिन्हें सिर्फ महेश ही पहचानता है।” (Tarun Khanna as Mahadev in new show)
/mayapuri/media/post_attachments/ddcded38-69d.jpg)
वह आगे कहते हैं, “मैं असल ज़िंदगी में भी शिवजी की सोच से जुड़ाव महसूस करता हूं। उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, लेकिन उनकी सरलता के पीछे गहरी समझ और करुणा छिपी है। इस शो में जब भगवान खुद इंसान की तरह धरती पर, खासकर उज्जैन जैसे शहर में रहते हैं, तो कई भावुक और मनोरंजक पल सामने आते हैं। कैलाश पर महादेव को तो सभी ने देखा है, लेकिन उज्जैन में महादेव को देखना दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे साथ इस सफर का हिस्सा बनेंगे और इसे उतना ही खूबसूरत पाएंगे, जितना हमने इसे बनाते वक्त महसूस किया है।” (Mahadev human form TV serial concept)
तरुण खन्ना को महादेव के रूप में देखिये, ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!‘ में, बहुत जल्द एण्डटीवी पर और प्रीमियर के बाद कभी भी सिर्फ हिंदी र्5 पर।
Also Read:Do Deewane Shehar Mein: Siddhant Chaturvedi ने Mrunal Thakur को दिया टेडी बियर
FAQ
Q1: ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!’ किस चैनल पर आएगा?
A1: यह नया डिवाइन ड्रैमेडी शो एण्डटीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
Q2: शो की पृष्ठभूमि क्या है?
A2: शो उज्जैन की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां हास्य, भावनाएं और पौराणिक तत्वों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
Q3: शो में भगवान महादेव की भूमिका कौन निभा रहे हैं?
A3: मशहूर अभिनेता तरुण खन्ना इस शो में भगवान महादेव की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Q4: इस शो की खास बात क्या है?
A4: शो में महादेव को एक दिव्य लेकिन मानवीय रूप में दिखाया जाएगा, जहां वह इंसानों के बीच रहकर उनके जीवन को समझते और मार्गदर्शन देते हैं।
Q5: क्या तरुण खन्ना पहले भी पौराणिक भूमिकाएं निभा चुके हैं?
A5: हां, तरुण खन्ना इससे पहले भी कई पौराणिक किरदारों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते रहे हैं।
Also Read: Sonali Bendre की हाउस पार्टी में Bobby Deol, Sussanne Khan और Siddharth Anand हुए शामिल
AndTV Shows | Mahadev Role | Divine Dramedy | Ujjain Based not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)