New Update
/mayapuri/media/media_files/2024/10/30/FviKMrstZUdrmNxb7HLS.jpg)
00:00
/ 00:00
अपने घरों में इस साल फिर पटाखा पार्टी का पुरजोर आनंद लेने के लिए सितारे तैयार हैं। कुछ दिन पहले जब एक टीवी सीरियल के दीवाली दृश्य फिल्माने की सिटिंग में यह सवाल सुना कि पटाखे असली छोड़े जाएं या कम्प्यूटराइज ? तो याद आया कैसे सितारों के घरों में जायकेदार पटाखा पार्टियां होती रही हैं। हम पत्रकारों में इस बात की उत्सुकता हमेशा ही रही है कि चलो देखें किस बंगले की आतिसबाजी कितनी रंगदार होगी। ऐसे ही कुछ दीवाली संसमरण दिमाग मे घूम रहे हैं।
/mayapuri/media/media_files/2024/10/30/TRLCjwscJwCWNBGn4VpN.jpg)
बिग बी अमिताभ कभी फटाके से हाथ जला बैठे थे, तबसे उनके बंगले में होनेवाली दिवाली (पहले प्रतीक्षा में अब जलसा में) में सारे 'बच्चन' मिलकर सिर्फ फुलझड़ी जलाते हैं और पार्टियां करते हैं।अब इस घर की हो हल्ला में सबकी नजरों का केंद्र आराध्या होती है। इस साल का तो पता नहीं अगले अंक में बता पाएंगे। कभी स्वेता (बच्चन-नंदा) जब छोटी हुआ करती थी इस घर की रौनक बनी रहती थी। बड़े खाते पीते रहते हैं और छोटे फुलझड़ी जलाने पर मस्त ! बंगले के बाहर दर्शकों की भीड़ जो उछल उछल कर बाउंड्री के भीतर झांकने की कोशिश करती रहती है। कोई खास मेहमान के आने पर गेट खुलता है, गाड़ी अंदर और बाउंसर अलर्ट।
/mayapuri/media/post_attachments/7629d8e9-dd2.jpg)
यूं दीपावली पार्टी को देखने के लिए भीड़ का आलम शाहरुख खान के बंगले, अक्षय कुमार और सलमान खान के घरों के बाहर भी हुआ करती है। शाहरुख खान इनदिनों बेटे अबराम के साथ बाहर निकलकर अपने चाहने वालों को झलक दिखाते हैं। वह यह जाहिर करते हैं कि उनके घर मे ईद और दीपावली दोनो को समान रूप से सेलिब्रेट किया जाता है।उनके गेट के बाहर भीड़ खूब हो हल्ले का आनंद लेती है, पटाखे फोड़ती है और गार्ड हस्तक्षेप नही करते।
सलमान खान अक्सर दीवाली के दिन अपने मुम्बई घर ग्लैक्सी पर नही होते। वे पनवेल स्थित फॉर्म हाउस चले जाते हैं या फिर बहन अल्वीरा या अग्निहोत्री के घर दीवाली पर होते हैं। दीवाली पार्टी तो फॉर्म हाउस पर ही रात में होती है। वैसे, इस साल सेक्युरिटी शख्त है। उनको जान से मारने की मिली धमकी के बाद मुम्बई और पनवेल घर के बाहर भीड़ जमा नही होने ढि जारही है। सलमान का परिवार फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा परिवार है जो हैं तो खान, लेकिन उनके रिश्तेदार अलग अलग धर्म वाले हैं यानी- अंतर जातीय। इधर कुछ साल से सलमान दीपावली पर छोटी बहन अर्पिता और जीजू आयुष शर्मा के घर जाकर पार्टी करना पसंद किया करते थे और रात में फॉर्म हाउस पार्टी में दोस्तों के साथ दीपावली मनाने चले जाते थे। पटाखा पार्टी भी वही होती रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/602062ac-2fa.jpg)
आमिर खान अपने घर मे पहली बार तब दीपावली की पार्टी किए थे जब उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, पुत्र जुनैद और पुत्री इरा साथ थे। बाद में पार्टी का आयोजन आमिर की पत्नी किरण राव ने भी कईबार किया था अपने बेटे आज़ाद की खातिर लेकिन सीमित मेहमानों में। दीपावली पार्टी का आयोजन कपूर परिवार में भी होता रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/d8353126-d4b.jpg)
ऋषि कपूर अपने पूरे परिवार के साथ पिता राज कपूर और मां कृष्णा के पैर छूकर आने के बाद, घर मे खाने पीने के साथ पटाखा पार्टी आयोजित किया करते थे। उनके ना रहने पर रणबीर कपूर मां नीतू के सामने पटाखा पार्टी आयोजित करने में संकोच करते हैं।लेकिन, शायद इस साल बेटी राहा और पत्नी आलिया के साथ फुलझड़ी का खेल खेलेंगे।
/mayapuri/media/media_files/2024/10/30/rvtstm3oS4GUw2LSc2sy.webp)
सबसे अनोखी दीपावली पार्टी होती है टीवी क्वीन एकता कपूर की जितेंद्र के बंगले पर। एकता के घर में पूजा, पटाखा, तंत्र-मंत्र प्रदर्शन (खेल) के बाद पत्तों की पार्टी का भी आयोजन होता आया है। कार्ड खेलने वाले दोस्तों-दोस्तीनियों की संख्या बालाजी स्टूडियो में अधिक होती है जिनमे उनके सीरियल या फिल्मों के लीड एक्टर होते हैं। एकता के जो खास मित्र होते हैं, उन्हर बंगले पर पहले से आमंत्रित किया गया होता है। परिवार के मुखिया जितेंद्र अपने ग्रेंड चिल्ड्रन - बिन व्याहे तुषार और बिन व्याही एकता के बच्चों के साथ, दादा जी बनकर छोटा पटाखा और फुलझड़ी जलवाने का लुत्फ लेते हैं। इस साल एकता कपूर और शोभा कपूर पॉक्सो आरोप में फसते फसते बची हैं और बहुत उत्साह में नहीं हैं फिर भी पटाखा ना छोड़ें, ऐसा हो नहीं सकता।
/mayapuri/media/post_attachments/0c1af553-33e.jpg)
दीपावली पार्टी शिल्पा शेट्टी भी आयोजित करती रही हैं जबसे राज कुंद्रा उनकी ज़िंदगी मे आए। लेकिन जबसे राज अदालती कार्यवाही में फसे हैं, पार्टियां कम हो गई हैं। सितारों की पार्टीज में पीना, पटाखा, पत्ता सबकुछ होता है। और, इससे परे उनके घरों में पूजा का आयोजन भी होता है। घर में होनेवाली मां लक्ष्मी की पूजा को वे निजी अफेयर कहते हैं। हां, पटाखा छुड़ाने के लिए वे अपने घरों से बाहर निकलते हैं मगर बहुत लेट रात में, अपने खास लोगों के बीच ही।
Latest Stories