Advertisment

BIPL Auction Season 5  Press Conference में Manoj Tiwari  ने कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री  हजारों लोगों को रोजगार देती है

भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी BIPL ‘भोजपुरी इंडस्ट्री टी20 लीग’ सीजन 5 के ऑक्शन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, जहां निरहुआ और प्रवेश लाल यादव समेत कई भोजपुरी सितारे मौजूद रहे।

New Update
BIPL ऑक्शन सीजन 5 प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज तिवारी ने कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री हजारों लोगों को रोजगार देती है.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भाजपा सांसद, अभिनेता और गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हाल ही में BIPL ‘भोजपुरी इंडस्ट्री टी20 लीग’ (Bhojpuri Industry T20 League) के ऑक्शन सीजन 5  की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इस खास मौके पर उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) और प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav) समेत कई अन्य कलाकार और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद रहे.

Advertisment

Bhojpuri Dabanggs CCL 2026 Squad, Players, Schedule, Fixtures, Bhojpuri  Dabanggs 2026 Match Time Table, Venue, Stats, Records

मनोज तिवारी ने कहा

कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (BIPL) सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म उद्योग के भीतर एकता, विकास और कल्याण को बढ़ावा देने का मंच है. उन्होंने इसे इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेताओं, निर्माताओं, तकनीशियनों और अन्य पेशेवरों के “परिवार” का प्रतिनिधित्व करने वाला आयोजन बताया. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारा उद्योग फले-फूले और समृद्ध हो. इसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति को उसका हक और उचित पहचान मिले.”
वहीं भोजपुरी फिल्म उद्योग के विस्तार पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भले ही भोजपुरी भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है, लेकिन यह इंडस्ट्री बड़ी संख्या में फिल्में बनाकर हजारों लोगों को रोजगार देती है. उन्होंने खासतौर पर तकनीशियनों और क्रू सदस्यों के लिए उचित वेतन और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की जरूरत पर बल दिया. उनका कहना था कि हर तकनीशियन को पूरे दिन का उचित मेहनताना मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि BIPL फिटनेस और आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है.

अभिनय, राजनीति या क्रिकेट?

प्रेस कांफ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि अभिनय, राजनीति और क्रिकेट में से नंबर वन क्या है, तो उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की अपनी अलग अहमियत है. उनके अनुसार अभिनय और गायन उनकी प्राथमिकता है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण वे तकनीशियन हैं जो कैमरे के पीछे काम करते हैं. यहां तक कि ट्रक ड्राइवर भी इंडस्ट्री की रीढ़ हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति का इस मंच से कोई संबंध नहीं है. अगर कोई कलाकार राजनीति में जाता है, तो यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन BIPL एक पारिवारिक मंच है जहां सभी को साथ लेकर चलना है.

Bhojpuri Industry Premier League (BIPL) Season 5 Auction Concludes in  Mumbai Sports :: pressnote.in

सुपरस्टार्स की मौजूदगी है खास पहचान

BIPL में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक साथ नजर आते हैं. इनमें मनोज तिवारी, रवि किशन (Ravi Kishan), दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’), पवन सिंह (Pawan Singh), प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav), आदित्य गुर्जाओ (Aditya Gurjao), विजय तिवारी (Vijay Tiwari), अंशुमन (Anshuman) और असगर खान (Asghar Khan) जैसे नाम शामिल हैं.
इस दौरान मनोज तिवारी ने बताया कि दूसरी इंडस्ट्री में इतने सुपरस्टार्स का एक साथ किसी आयोजन में शामिल होना मुश्किल होता है, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में यह संभव है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रवि किशन शूटिंग के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए तैयार हो गए.

“हम पहले परिवार हैं, फिर खिलाड़ी”

मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि उनकी टीम के सभी खिलाड़ी फुटबॉल भी खेलते हैं और ऐसे आयोजनों से एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर मिलता है. टीम में कलाकारों के साथ-साथ तकनीशियन, निर्देशक, निर्माता और नए कलाकार भी शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि जीतना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा अहम यह है कि आने वाले सालों में इंडस्ट्री के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है. यह आयोजन सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भविष्य की योजना का हिस्सा है.

Also Read:Himesh Reshammiya के 5 Romantic गाने जो आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देंगे

कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि वे खिलाड़ियों में क्या देखते हैं—टैलेंट, स्वभाव या टीम कल्चर? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि टीम में सबसे पहले “प्यार” होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह रणजी ट्रॉफी या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मंच नहीं है, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का माध्यम है. उनके अनुसार भोजपुरी इंडस्ट्री जितनी एकजुट है, उतनी शायद ही कोई और इंडस्ट्री हो. यहां प्रतिस्पर्धा जरूर है, लेकिन BIPL के मंच पर सभी एक परिवार की तरह साथ आते हैं.

आखिर में उन्होंने मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि अभिनेता, अभिनेत्री, निर्माता, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार—जो भी भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा है, उसे इस टूर्नामेंट में जरूर आना चाहिए. चाहे अपने खर्च पर ही क्यों न आना पड़े, लेकिन इंडस्ट्री की एकता के लिए उपस्थित रहना आवश्यक है.

Also Read: O’ Romeo का एडवांस बुकिंग पोस्टर हुआ लॉन्च, Shahid और Tripti Dimri का दिखा जादू

 BIPL Season 5 | Bhojpuri Cricket League | Dinesh Lal Yadav Nirahua | Pravesh Lal Yadav & More not present in content

Advertisment
Latest Stories