/mayapuri/media/media_files/2026/02/10/xzc-2026-02-10-18-27-30.jpeg)
फिल्म ‘मर्दानी’ (Mardaani) के ज़रिए दर्शकों को शिवानी शिवाजी रॉय (Shivani Shivaji Roy) जैसी एक ऐसी निडर पुलिस अधिकारी से रू-बरू कराया गया, जो एक लापता किशोरी की तलाश करते-करते मानव तस्करी जैसे संगठित और भयावह अपराध की परतें खोल देती है. इसके बाद साल 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय पहले से कहीं ज़्यादा सख्त और आक्रामक अंदाज़ में नज़र आईं. वहीं अब ‘मर्दानी 3’ रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रही है. इस फिल्म से एक बार फिर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने शिवानी के किरदार में जान फूंक दी है, जिसे दर्शक खूब सराह रहे हैं. हाल ही में एक बातचीत में रानी मुखर्जी ने इस फ्रैंचाइज़ी और अपने सफर पर खुलकर बात की. (Mardaani 3 Rani Mukerji Shivani Shivaji Roy)
/mayapuri/media/post_attachments/-XZAfHZM39UwaGJIFWKAE8fS0ak=/v3/t/assets/p10873952_p_v10_aa-791012.jpg)
जब आपने पहली बार ‘मर्दानी’ साइन की थी, तब क्या आपने कभी सोचा था कि दर्शकों को इतना प्यार मिलेगा कि यह फिल्म एक से ज़्यादा हिस्सों में आगे बढ़ेगी?
बिल्कुल नहीं. जब हमने मर्दानी शुरू की थी, तब किसी के दिमाग में यह बात नहीं थी कि यह आगे जाकर एक फ्रेंचाइजी बनेगी. उस वक्त 'मर्दानी' एक बहुत नेचुरल प्रोसेस था. निर्भया केस के बाद जो गुस्सा, आक्रोश और बेचैनी थी, वह हम सब महसूस कर रहे थे. सवाल बस यही था कि एक क्रिएटिव इंसान उस दर्द और उस गुस्से को कैसे बाहर निकाले. मेरे लिए मर्दानी वही जरिया बनी. आदित्य और प्रदीप दा के साथ बैठकर हमने यही सोचा कि अगर हम यह सब महसूस कर रहे हैं, तो समाज में और लोग भी कर रहे होंगे. शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार उसी सामूहिक गुस्से से पैदा हुआ. शायद इसी वजह से लोग आज भी उससे जुड़ाव महसूस करते हैं. 'मर्दानी' की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्चाई है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/2014/08/25/arts/mardaani/mardaani-articleLarge-392605.jpg?quality=75&auto=webp&disable=upscale)
ज़िंदगी के सफर में कब और किस परिस्थिति में आपको लगा कि अब चुप रहने का नहीं, बल्कि ‘मर्दानी’ बनकर लड़ने का वक्त आ गया है?
हम महिलाओं को तो हर दिन, हर परिस्थिति में ‘मर्दानी’ बनना पड़ता है, कभी घर में, कभी बाहर, कभी सफर करते हुए.
फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल का लंबा सफर तय करने के दौरान कौन-सी बातें रहीं, जिन्होंने आपके भीतर अभिनय का जुनून हमेशा ज़िंदा रखा?
मेरे प्रशंसक, जिन्होंने काम की सराहना करके मेरी हिम्मत बढ़ाई. इतना प्यार एक कलाकार के लिए काफी होता है. हर बार उनके लिए एक ऐसा पात्र लेकर आना, जो उन्हें प्रेरित करे, खुश करे, इसी जज्बे ने मुझे इतने सालों तक यहां पर टिकने दिया है. (Shivani Shivaji Roy fearless police officer)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/10/44c2lbpc_mardaani-3_625x300_31_january_26-2026-02-10-18-13-38.webp)
‘ब्लैक’ और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्मों के जरिए सिनेमा को आपने किस नजरिए से समझा, और इस सफर ने आपको अंदर से कैसे बदला?
मेरे डैडी झांसी से थे. बचपन में छुट्टियों में जब उनके साथ वहां जाती थी, तो वो वहां की गलियां दिखाते थे. बचपन में ही झांसी की रानी का किला देख लिया था. ‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी’ लाइनें कई बार सुनी हैं. पापा उनकी कहानियां सुनाते थे, वह जगह दिखाते थे, जहां से रानी लक्ष्मीबाई ने घोड़े पर छलांग लगाई थी. तब से वह कहानियां जेहन में बैठी हैं. हम बंगालियों में मां दुर्गा और मां काली की पूजा होती है, वह शक्ति हैं, जिन्होंने असुरों का संहार किया है. इसलिए शक्ति से जुड़ी कहानियों ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है.
/mayapuri/media/post_attachments/img/article-l-202613012490846148000-607322.webp)
Also Read:Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ मेकर्स को याचिका वापस लेने की मिली अनुमति
फीमेल-सेंट्रिक फिल्मों की सफलता के बाद, क्या कभी ऐसा महसूस हुआ कि दर्शकों की अपेक्षाएं आपको एक ही तरह की भूमिकाओं तक सीमित करने लगी हैं?
नहीं, ऐसा नहीं है. एक कलाकार के तौर पर मेरी दिलचस्पी हमेशा अच्छी कहानियों में रही है. मुझे मजबूत भारतीय महिलाओं को अलग-अलग रूपों में दिखाना पसंद है. कभी वे पढ़ाई कर रही होती हैं, कभी साड़ी पहनकर खाना बना रही हैं, घर संभाल रही होती हैं, कभी किसी पेशे में होती हैं और कभी वर्दी पहनकर देश की सेवा कर रही होती हैं. चाहे वह 'नो वन किल्ड जेसिका' की पत्रकार हो, 'मर्दानी' की शिवानी शिवाजी रॉय हो या देविका जैसी एक गृहिणी. भारतीय महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं और मैं चाहती हूं कि सिनेमा में यह ताकत साफ दिखाई दे. (Rani Mukerji acting in Mardaani 3)
/mayapuri/media/post_attachments/telegraph/mardaani-wallpaper-251455.jpg)
अगर आपको ऐसे दौर में, जहां आप गंभीर भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, कोई ऑफ-बीट मिले—तो वह किस जॉनर की हो सकती है?
रोमांटिक जॉनर. मुझे लगता है कि प्यार और भावनाएं भी उतनी ही जरूरी हैं. हां, ‘मर्दानी’ मेरे लिए इसलिए खास है. मुझे बस ऑडियंस का साथ चाहिए. जब तक वह साथ रहेगा, मैं ऐसी कहानियां कहती रहूंगी.
अगर आपकी कहानी पर फिल्म बने, तो कौन-सा निजी संघर्ष या अनुभव होगा, जो आज तक पर्दे से दूर रहा है?
हो सकता है कभी बने. रचनात्मक आजादी सबके पास होती है. लेकिन मुझे लगता है कि अभी उसके लिए बहुत समय है. जिंदगी ने अभी बहुत कुछ सिखाना बाकी है. बहुत कुछ हासिल करना है और बहुत कुछ सीखना है. अभी तो यह सफर बस शुरू ही हुआ है.(Mardaani 2 vs Mardaani 3 comparison)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/new-galleries/2019/09/mardaani-2s-navratri-pitch-of-good-winning-over-evil-001-855978.jpg)
Also Read:हर शरीर, हर रंग, हर महिला: Maroon का न्यूड आंदोलन
एक कलाकार, मां, पत्नी और बेटी—इन चारों भूमिकाओं में आपको सबसे ज़्यादा चुनौतीपूर्ण किसे निभाना लगता है?
हम इनमें से जब भी किसी एक को ज्यादा अहमियत देने लगते हैं, तो दूसरे का संतुलन बिगड़ जाता है. इन सारी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर चलना मेरे ही नहीं, किसी भी महिला के लिए चुनौतीपूर्ण होता है
FAQ
Q1. मर्दानी 3 की मुख्य कहानी क्या है?
फिल्म मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी रॉय एक निडर पुलिस अधिकारी के रूप में दिखती हैं, जो मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों की तह तक जाती हैं।
Q2. रानी मुखर्जी मर्दानी 3 में किस किरदार में हैं?
रानी मुखर्जी इस फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभा रही हैं।
Q3. मर्दानी फ्रैंचाइज़ी में यह किरदार कैसे विकसित हुआ है?
पहली फिल्म में शिवानी ने लापता किशोरी की तलाश की, मर्दानी 2 में वह पहले से अधिक सख्त और आक्रामक बनीं, और मर्दानी 3 में उनका किरदार और भी दमदार और प्रभावशाली दिखाया गया है।
Q4. रानी मुखर्जी ने मर्दानी फ्रैंचाइज़ी के बारे में क्या कहा?
हाल ही में बातचीत में रानी मुखर्जी ने अपने अनुभव, किरदार की चुनौती और इस फ्रैंचाइज़ी में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की।
Q5. दर्शकों की मर्दानी 3 पर प्रतिक्रिया कैसी रही है?
मर्दानी 3 को दर्शकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और रानी मुखर्जी के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।
Also Read:Dhoom 4: धूम 4 में नहीं होंगे रणबीर कपूर, फिल्म को लेकर सामने आया नया अपडेट
Mardaani 3 Movie Review | Mardaani Franchise not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)