Advertisment

मिलिए ब्लडी मैरी Priyanka Chopra से जो है एक मदर, प्रोटेक्टर और खूंखार पाइरेट,

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म ‘ब्लडी मैरी’ में वह एक मदर, प्रोटेक्टर और खूंखार पाइरेट के रूप में नजर आ रही हैं, जो दर्शकों को एक्शन और रोमांच से भरपूर अनुभव देने वाली है।

author-image
By Sulena Majumdar Arora
New Update
cx
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाने आ रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' का पहला लुक सामने आ चुका है और यह लुक देखकर साफ है कि इस बार प्रियंका एक दम अलग अवतार में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक मां हैं, जो अपने परिवार की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। साथ ही वह एक खतरनाक समुद्री लुटेरी भी रह चुकी हैं, जिसे लोग ब्लडी मैरी के नाम से जानते थे।

Advertisment

Esquire First Look: The Bluff, a Brutal Pirate Film Starring Priyanka  Chopra Jonas and Karl Urban

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ स्टिल्स शेयर किए हैं, जिनमें वह तलवारबाज़ी करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह हॉलीवुड स्टार कार्ल अर्बन के साथ जबरदस्त फाइट सीन करती दिखती हैं। दूसरी फोटो में वह अपने परिवार के साथ किसी सभा में माइक पकड़कर बोलती हुई नजर आती हैं। कुछ तस्वीरों में वह जहाज़ पर खड़ी एक खौफनाक पाइरेट के रूप में दिखाई देती हैं, तो एक फोटो में उनका चेहरा खून से सना है और वह किसी पर पिस्टल तानकर खड़ी हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा, “मदर। प्रोटेक्टर। पाइरेट। मिलिए ब्लडी मैरी से। 'द ब्लफ' फरवरी 25, 2026 को सिर्फ प्राइम वीडियो पर।” (Priyanka Chopra Bloody Mary character)

प्रियंका के पति और पॉप स्टार निक जोनस ने भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया को यह देखने का और सब्र तथा इंतज़ार नहीं हो पा रहा कि प्रियंका इस फिल्म में कितनी शानदार लग रही हैं।” प्रियंका के हैंडसम पति का यह प्यार भरा रिएक्शन फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

images (4) (24)

'द ब्लफ' एक पाइरेट एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी उन्नीसवीं सदी के आखिर की है। इस फिल्म में प्रियंका एर्सेल बोडेन नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पहले एक खूंखार पाइरेट रह चुकी है। वह अपनी खूंखार तथ्य हिंसक जिंदगी छोड़कर एक शांत द्वीप पर बस जाती है। फिर वहां अपना परिवार बनाती है और समाज की इज्ज़तदार सदस्य बन जाती है। लेकिन उसकी पुरानी पापी गैंग उसके पीछे पड़ जाती है। वो इसलिए क्योंकि उसने कभी किसी ज़माने में उनका सोना चुरा लिया था। इन सब जद्दोजहद से चिंतित हो कर अब अपने परिवार को बचाने के लिए उसे फिर से ब्लडी मैरी बनना पड़ता है। (Priyanka Chopra action-packed role as mother)

इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि इसमें पाइरेट्स की जिंदगी को ग्लैमर के साथ नहीं बल्कि असलियत के साथ दिखाया जाएगा। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पहले पता ही नहीं था कि असली जिंदगी में भी महिला पाइरेट्स हुआ करती थीं, जो अपने जहाज़ की कप्तान होती थीं। उन्होंने कहा कि उस दौर की पाइरेसी बहुत डरावनी, खूनी और बेरहम होती थी, यह डिज्नी फिल्मों वाली चमक-दमक नहीं थी। इसी वजह से यह रोल उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा।

priyanka-chopra-heads-of-state-1752257454478

कार्ल अर्बन इस फिल्म में कैप्टन कॉनर का किरदार निभा रहे हैं। फैंस को प्रियंका और कार्ल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।

Also Read: Dhurandhar का मिडिल ईस्ट बैन: क्या ये अभिव्यक्ति की आज़ादी पर रोक है?

हाल ही में प्रियंका एक और वजह से सुर्खियों में रहीं। उन्होंने एक इवेंट में खुलकर बताया कि बॉलीवुड आउटसाइडर्स के लिए कितना क्लोज्ड इंडस्ट्री रहा है। उन्होंने कहा कि बिना फिल्मी परिवार के बैकग्राउंड के यहां टिक पाना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, लेकिन मिस वर्ल्ड होने के बावजूद  रास्ता आसान नहीं था। लेकिन फिर भी प्रियंका ने हार नहीं मानी। वो मेहनत करती रहीं और आखिरकार अपनी जगह बनाई।

इसी संघर्ष से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू की। उनका मकसद था उन नए टैलेंटेड लोगों को मौका देना, जिन्हें बड़े बैनर में जगह नहीं मिलती। उनकी कंपनी ने फ़िल्म 'वेंटिलेटर,' 'पाहुना,' 'फायरब्रांड,' 'द व्हाइट टाइगर' और 'टू किल अ टाइगर' जैसी ज्वलंत मुद्दों पर आधारित, सराही गई फिल्में बनाई हैं। (Priyanka Chopra playing dangerous pirate)

images (4) (25)

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वे वेब सीरीज़' 'सिटाडेल' में भी पावर पैक्ड रोल में दिख चुकी हैं। अब  वे एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वे एस एस राजामौली और महेश बाबू की आने वाली एक अनटाइटल्‍ड, बड़ी फिल्म का हिस्सा होंगी, जिसे लेकर पहले से ही जबर्दस्त सुगबुगाहट तथा बज़ है। (Bollywood action films Priyanka Chopra 2026)

John Cena & Idris Elba's New Prime Video Action Movie With 70% Rt Score  Becomes Instant Streaming Hit - IMDb

Also Read: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ 15 मई को देगी सिनेमाघरों में दस्तक......!

पर्सनल लाइफ में प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ खूब वक्त बिताती हैं और अक्सर बेबी की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और भी बदल गई है और शायद यही वजह है कि 'द ब्लफ' में मां के किरदार से वह इतनी गहराई से जुड़ पाई हैं।

' द ब्लफ' सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक मां की ताकत और उसके जज्बे की कहानी है। प्रियंका का यह नया अवतार उनके करियर का एक और मजबूत कदम साबित हो सकता है। फैंस अब बेसब्री से 25 फरवरी 2026 का इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी और ब्लडी मैरी की खौफनाक कहानी सबके सामने आएगी।

Also Read:Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor बेजॉय नांबियार की थ्रिलर ‘तू या मैं’ से वेलेंटाइन पर ‘डेट-डर-डेयर’ का वादा, रिलीज़ 13 फरवरी।

FAQ

Q1. ‘द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा किस भूमिका में हैं?

प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक मां और परिवार की हिफाजत करने वाली प्रोटेक्टर के रूप में हैं, जो कभी खतरनाक समुद्री लुटेरी ब्लडी मैरी भी रह चुकी हैं।

Q2. ‘द ब्लफ’ फिल्म का पहला लुक कब जारी हुआ?

फिल्म का पहला लुक हाल ही में जारी हुआ है, जिसने प्रियंका के नए अवतार को दर्शकों के सामने पेश किया।

Q3. ब्लडी मैरी का किरदार क्यों खास है?

ब्लडी मैरी किरदार एक खतरनाक पाइरेट और परिवार की रक्षा करने वाली मां का मिश्रण है, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर है।

Q4. फिल्म की शैली क्या है?

‘द ब्लफ’ एक थ्रिलर-एक्शन फिल्म है जिसमें प्रियंका का किरदार रोमांच और साहसिक दृश्यों से भरपूर है।

Q5. प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए कौन-कौन सी तैयारी की?

प्रियंका ने अपने ब्लडी मैरी अवतार के लिए एक्शन सीन और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि किरदार को वास्तविक और प्रभावशाली बनाया जा सके।

about Priyanka Chopra | The Bluff | Amazon Prime Video | amazon prime video joker | Bollywood OTT Release | Action Thriller Film not present in content

Advertisment
Latest Stories