Advertisment

Indian Telly Streaming Awards 2026 में  Munawar,  Manoj Bajpayee और Huma Qureshi हुए शामिल

मुंबई में 27 फरवरी को आयोजित इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स 2026 का चौथा एडिशन फिल्म और वेब इंडस्ट्री के लिए खास रहा। इस शानदार इवेंट को नकुल मेहता और मुक्ति मोहन ने होस्ट किया।

New Update
इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स 2026 में मुनव्वर, मनोज बाजपेयी और हुमा कुरैशी शामिल हुए.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हाल ही में 27 फरवरी को मुंबई में चौथी बार इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड्स (ITSA 2026) का आयोजन किया गया, जिसने फिल्म और वेब इंडस्ट्री में खास चर्चा बटोरी। इस वर्ष के ITSA 2026 समारोह की मेज़बानी नकुल मेहता और मुक्ति मोहन ने की। कार्यक्रम में अभिनेता, निर्माता, डायरेक्टर और कंटेंट क्रिएटर्स एक ही जगह मौजूद थे। इस मौके पर मनोज बाजपेयी, हुमा कुरैशी, ईशान खट्टर, रसिका दुग्गल,  बोमन ईरानी और सोहा अली खान जैसे कई बड़े सितारे भी पहुंचे। इये सभी के अंदाज के बारे में जानते हैं......\

Advertisment

 सितारों का स्टाइलिश जलवा

इस समारोह में सितारों ने अपने अलग-अलग और शानदार लुक्स से सभी का ध्यान खींचा। हर कोई अपने फैशन और स्टाइल के साथ रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आया। (Indian Telly Streaming Awards 2026 full event highlights)

 सोहा और हुमा कुरैशी का स्टाइलिश जलवा

सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने ब्लैक स्टाइलिश गाउन पहना था, जो उनके सरल और एलीगेंट अंदाज को और भी निखार रहा था। हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने भी ब्लैक आउटफिट में एंट्री की, जिसमें सिल्वर एक्सेंट्स और स्टाइलिश कट्स उनके लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना रहे थे। दोनों ने साथ में पोज़ देते हुए फोटोग्राफर्स के लिए अपनी क्लासी और ग्रेसफुल छवि दिखाई और समारोह में अपने स्टाइलिश अंदाज का जलवा बिखेरा।

 रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने ब्लैक और गोल्डन ड्रेस पहनकर शाही और सुरुचिपूर्ण अंदाज पेश किया। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक को खास और आकर्षक बना दिया।

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee)कोट-सूट में बेहद डैशिंग और स्टाइलिश नजर आए। उनके क्लासिक ब्लैक कोट और क्रिम शर्ट ने उन्हें एलीगेंट लुक दिया।

नीति मोहन(Neeti Mohan)ने स्टाइलिश ड्रेस पहनकर अपने ग्लैमरस और आकर्षक लुक को प्रदर्शित किया। (Nakul Mehta and Mukti Mohan hosting ITSA 2026)

 मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli)ने ब्लैक गाउन में एलीगेंस और ग्लैमर का शानदार मेल दिखाया। उनका लुक इस समारोह की शान बढ़ा रहा था।

 शायनी दोशी (Shiny Doshi)  ने गाउन में स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के साथ इवेंट में अपनी अलग पहचान बनाई।

 टीवी अभिनेत्री आरती सिंह (Aarti Singh)ने ट्रेडिशनल साड़ी में अपनी सादगी और खूबसूरती का प्रदर्शन किया। उनका यह लुक सबका ध्यान खींच रहा था।

 विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh)ने अपने यूनिक आउटफिट और स्टाइल के साथ समारोह में शामिल होकर अपने फैशन सेंस का जलवा दिखाया। 

इस ईवेंट में बोमन ईरानी(Boman Irani)अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। बोमन ईरानी ने क्लासिक सूट पहना था, जबकि उनकी पत्नी स्टाइलिश और एलिगेंट ड्रेस में नजर आईं।

 रुही सिंह (Ruhii Singh) ने शॉर्ट रेड ड्रेस पहनकर ग्लैमर और स्टाइल का जलवा बिखेरा। उनका लुक बेहद आकर्षक और चमकदार था, जो समारोह में सभी की नजरें अपनी ओर खींच रहा था।

 जय सोनी (Jay Soni) भी अपनी पत्नी के साथ स्टाइलिश अंदाज में समारोह में आए। (Ishaan Khatter Rasika Dugal red carpet looks ITSA 2026)

अन्य सेलेब्स 

इस समारोह में कुमार सानू (Kumar Sanu), अली फ़ज़ल (Ali Fazal), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh),  बोमन ईरानी (Boman Irani) और कनिका ढिल्लों (Kanika Dhillon) सहित कई अन्य सितारे भी नजर आए। इसके अलावा, कई डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स के लीडर्स भी समारोह में शामिल होकर इस इवेंट की गरिमा और बढ़ा रहे थे।

Also Read:Ramadan Celebration: Ravi Kishan और Boman Irani ने Salim Khan के लिए मांगी दुआ

 यह अवार्ड्स समारोह OTT  प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज के कलाकारों और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के लिए किया जाता है।

Mumbai Event 2026 not present in content

Advertisment
Latest Stories