Advertisment

Neha Dhupia ने अपने पति Angad Bedi को एक खास सरप्राइज़ दिया

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को सरप्राइज़ देने के लिए दोबारा बनाई अपनी पहली डेट की याद, प्यार और साथ के 8 साल का जश्न मनाया. एक खूबसूरत प्रेम कहानी की तरह, नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने पति...

New Update
Neha Dhupia gave the same special surprise to her husband Angad Bedi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Neha Dhupia Angad Bedi anniversary: एक खूबसूरत प्रेम कहानी की तरह, नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने पति अंगद बेदी को खास सरप्राइज़ दिया. उन्होंने उनकी पहली डिनर डेट को दोबारा उसी तरह से रिक्रिएट किया यानी तैयार किया, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी. इस भावुक पल का वीडियो नेहा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें दोनों उसी रेस्टोरेंट में नजर आए जहां वे पहली बार डेट पर गए थे (Neha Dhupia surprise for Angad Bedi).

Advertisment

वीडियो में नेहा, अंगद को पुरानी यादों में ले जाती दिखाई देती हैं. दोनों साथ बैठकर पुरानी बातें करते हैं और सुकून से एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे सालों पहले बिताया था. इस खास मौके पर अंगद ने नेहा को वही टी-शर्ट गिफ्ट की, जो उन्होंने अपनी पहली डेट पर पहनी थी. यह तोहफा उन्होंने प्यार, याद और अपने जीवन में नेहा की अहमियत के प्रतीक के रूप में दिया. उन्होंने नेहा को सिर्फ अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि अपने दोनों बच्चों की समर्पित मां के रूप में भी सराहा (Neha Dhupia first date recreation).

इस भावुक पल में अंगद ने नेहा की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके परिवार में प्यार और शक्ति लेकर आती हैं और जीवन के हर दौर में उनका साथ देती रही हैं (Neha Dhupia love story).

वीडियो में नेहा ने भी अपने रिश्ते पर दिल से बात करते हुए कहा,

“हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं, और सच कहूं तो आज भी लगता है कि हमारा प्यार हर दिन और खिल रहा है. एक तरह से हम साथ में बड़े हुए हैं, माता-पिता बने हैं, लेकिन हमारे रिश्ते की नींव आज भी वैसी ही मज़बूत है.”

READ MORE

मीडिया बाजार में बड़ा बदलाव, जियोस्टार ने अलग की टीवी और डिजिटल सेल्स टीम 

सुभाष घई ने नीना गुप्ता को इस गाने के लिए दिया था पैडेड ब्रा पहनने का सुझाव, कहा "उस समय ...."

Tags : Neha Dhupia | Neha Dhupia Angad Bedi | Neha Dhupia Bedi | Neha Dhupia Angad Bedi | neha dhupia airport look | Neha Dhupia latest News | neha dhupia latest update | Neha Dhupia controversy | neha dhupia instagram | Neha Dhupia News | neha dhupia related news | Neha Dhupia twitter | NEHA DHUPIA WITH HUSBAND | bollywood actress neha dhupia | Angad Bedi 

Advertisment
Latest Stories