/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/maxresdefault-2026-03-09-10-07-30.jpg)
मराठी पारिवारिक फिल्म ‘तिघी’ (Tighee) 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह एक भावनात्मक कहानी है, जो एक मां और उसकी दो बेटियों के रिश्तों, संघर्षों और यादों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है. फिल्म का निर्देशन जीजीविशा काले ने किया है, जबकि इसके निर्माता निखिल महाजन सुहृद गोडबोले, स्वप्निल भंगाले और नेहा पेंडसे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट और कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं. इस मौके पर सितारों ने अपने स्टाइलिश और पारंपरिक लुक से सभी का ध्यान खींचा.
नेहा पेंडसे (Neha Pendse)
फिल्म की एक्ट्रेस नेहा पेंडसे इस इवेंट में साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने अपने ट्रेडिशनल अंदाज से सभी का ध्यान खींचा. नेहा हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘मे आई कम इन मैडम?’ के लिए भी जानी जाती हैं.
सोनाली कुलकर्णी (Sonalee Kulkarni)
फिल्म की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी रेड और ऑरेंज रंग की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं. उन्होंने अपनी को-स्टार नेहा पेंडसे (Neha Pendse) और भारती आचरेकर (Bharati Achrekar) के साथ कैमरे के सामने पोज भी दिए.
भारती आचरेकर (Bharati Achrekar)
फिल्म की सीनियर एक्ट्रेस भारती आचरेकर भी इस इवेंट में साड़ी में बेहद सुंदर नजर आईं. उनका सादगीभरा और एलिगेंट अंदाज काफी पसंद किया गया.
सई मंजरेकर (Saiee Manjrekar)
फिल्म ‘मेजर’ की एक्ट्रेस सई मंजरेकर भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. इस मौके पर उन्होंने ब्लू टॉप और डेनिम कैरी किया था. उन्होंने अमृता खानविलकर के साथ पोज भी दिए.
अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar)
हाल ही में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आईं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इस स्क्रीनिंग में स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं. उन्होंने ऑफ-शोल्डर टॉप पहना था और नेहा पेंडसे (Neha Pendse) के साथ पोज भी दिए.
गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani)
टीवी और ओटीटी अभिनेता गश्मीर महाजनी भी इस स्क्रीनिंग में हैंडसम और स्टाइलिश लुक में नजर आए.
जीजीविशा काले (Jeejivisha Kale)
फिल्म की निर्देशक जीजीविशा काले इस मौके पर पीली साड़ी में नजर आईं. उनका पारंपरिक और सादगीभरा अंदाज काफी आकर्षक लग रहा था.
अन्य सेलिब्रिटीज भी हुए शामिल
इस स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कई अन्य लोग भी मौजूद रहे. इनमें निखिल महाजन (Nikhil Mahajan), सुहृद गोडबोले (Suhrud Godbole), स्वप्निल भंगाले (Swapnil Bhangale), निपुण धर्माधिकारी (Nipun Dharmadhikari), पुष्कराज चिरपुटकर (Pushkaraj Chirputkar) और जैमिनी पाठक (Jaimini Pathak) सहित कई अन्य सेलेब्स के नाम शामिल हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNjhiYmZjZTMtZjQ2Yi00ZTIwLTgzOTYtYTg4ZDJjNzBhYzZiXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-806952.jpg)
Also Read:International Women's Day: महिला दिवस पर सुनें महिलाओं को समर्पित बॉलीवुड गाने
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘तिघी’ की कहानी पुणे में रहने वाली एक मां और उसकी दो बेटियों के रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. घर का माहौल कई वर्षों से जमा हुए असंतोष और अनकहे मनमुटाव से भरा हुआ है. तीनों का स्वभाव काफी संवेदनशील और अस्थिर है, जिससे ऐसा लगता है कि किसी भी समय उनके अंदर दबा गुस्सा बाहर आ सकता है.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/03/Tighee-movie-1-1024x576-704183.webp)
कहानी में हेमलता (भारती आचरेकर) अपनी बेटी सारिका (सोनाली कुलकर्णी) के साथ रहती हैं. सारिका अपनी बीमार मां की देखभाल करती है और इसी जिम्मेदारी के कारण उसने अपनी निजी जिंदगी को लगभग त्याग दिया है. वहीं दूसरी बेटी स्वाति (नेहा पेंडसे) अपने अलग रह रहे पति मल्हार (पुष्कराज चिरपुतकर) के साथ मुंबई में रहती है. जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, दोनों बहनों के बीच छिपे हुए मनमुटाव और पुराने गिले-शिकवे सामने आने लगते हैं. कहानी धीरे-धीरे उन भावनाओं को उजागर करती है जो वर्षों से दबे हुए थे. निर्देशक जीजीविशा काले ने इस फिल्म में मां-बेटियों के रिश्ते, उनके संघर्ष, त्याग और भावनात्मक उलझनों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाने की कोशिश की है.
Also Read:कारवाँ यूँ ही चलता रहेगा, The Show Must Go On
FAQ
Q1. ‘तिघी’ फिल्म कब रिलीज हुई है?
मराठी पारिवारिक फिल्म ‘तिघी’ 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
Q2. ‘तिघी’ फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है?
यह फिल्म एक मां और उसकी दो बेटियों के रिश्तों, उनके संघर्षों और यादों की भावनात्मक कहानी को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है।
Q3. ‘तिघी’ फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
इस फिल्म का निर्देशन Jijivisha Kale ने किया है।
Q4. ‘तिघी’ फिल्म के निर्माता कौन हैं?
फिल्म के निर्माता Nikhil Mahajan, Suhrud Godbole, Swapnil Bhangale और Neha Pendse हैं।
Q5. ‘तिघी’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में क्या खास रहा?
फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट और कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर सितारों ने अपने स्टाइलिश और पारंपरिक लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Tighee Marathi Film | Tighee 2026 Movie | Marathi Family Film | neha pendse news not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)