/mayapuri/media/media_files/2026/01/06/ranveer-singh-2026-01-06-14-40-02.jpg)
'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद रणवीर सिंह की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता मची हुई है। आदित्य धर की पीरियड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तिहास रच चुकी है। यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है और धीरे-धीरे, डोमेस्टिकमली 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है।
![]()
![]()
यह तो सिर्फ शुरुआत है। ‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ऐसे में अब सबकी नजर रणवीर सिंह के अगले कदम पर टिकी हुई है। खबरें हैं कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ के बाद रणवीर, फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को फिलहाल नहीं कर रहे हैं और निर्देशक जय मेहता की पहली थिएटर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आयेंगे । (Ranveer Singh next film Pralay)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZTJiZmE0MzItOWIwZC00YjE0LTkzZmMtZjdjZTgxZjg3ZDQ0XkEyXkFqcGc@._V1_-814350.jpg)
प्रलय आखिर है क्या?
प्रलय ’ न सिर्फ रणवीर सिंह के लिए, बल्कि पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ नया होने वाला है। यह बॉलीवुड की पहली ‘ज़ॉम्बी एपोकैलिप्स’ फिल्म बताई जा रही है। हालांकि पश्चिमी देशों में यह जॉनर काफी लोकप्रिय रहा है।
इस तरह की फिल्मों में ‘28 डेज लेटर’, ‘आई एम लीजेंड’, ‘वर्ल्ड वॉर ज़ी’, ‘ट्रेन टू बुसान’, ‘आर्मी ऑफ द डेड’ और ‘रेजिडेंट ईविल’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें दुनिया एक भयानक बीमारी या ज़ॉम्बी हमले के बाद तबाह हो जाती है।
/mayapuri/media/post_attachments/list_jacket_covers/live/1543245209-423599.png)
लेकिन हिंदी सिनेमा में ज़ॉम्बी का कॉन्सेप्ट अभी तक बिल्कुल नया है। ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल वैम्पायर को लेकर फिल्में बनी थीं। मलयालम फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ और हिंदी फिल्म ‘थम्मा’ ने दर्शकों को एक अलग दुनिया दिखाई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNWFkMGFmNTQtOTUwYS00NDFkLWFkNDAtZjA4ODliYTc2MmFmXkEyXkFqcGc@._V1_-409957.jpg)
मड्डॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ज़ॉम्बी की दुनिया से पहले भी जुड़ चुके हैं। वह 2013 में आई ज़ॉम्बी कॉमेडी फिल्म ‘गो गोआ गॉन’ के को-प्रोड्यूसर थे जिस फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास और आनंद तिवारी नजर आए थे। (Ranveer Singh after Dhurandhar success)
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202507/dinesh-vijan-164831530-16x9_0-228676.jpg?VersionId=OnOkaBBNTiqs1hofQgt0Y6CnfgTy1dBx)
‘गो गोआ गॉन’ के सीक्वल की घोषणा 2019 में हुई थी, लेकिन 2020 में कोविड महामारी के बाद वह प्रोजेक्ट रुक गया और अब तक उस पर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई।
/mayapuri/media/post_attachments/images/I/51OsU1oKElL._AC_UF1000,1000_QL80_-529994.jpg)
इसके बावजूद ‘प्रलय’ हिंदी सिनेमा के लिए बिल्कुल अलग अजूबे जैसे होगी। ‘गो गोआ गॉन’ में जहां ज़ॉम्बी अचानक आम दुनिया में आ जाते हैं, वहीं ‘प्रलय’ एक पूरी तरह से उजड़ी हुई, पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया में सेट होगी।
इस फिल्म को मुंबई के बैक ड्रॉप में दिखाने की खबर है जहां मुंबई के भविष्य काल में एक उजड़ी हुई डरावनी सिटी के रूप में दिखाया जाएगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे शहर को पूरी तरह टूटे हुए और वीरान रूप में पेश किया जाएगा।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/06/images-2-22-2026-01-06-14-51-02.jpeg)
इस बहुचर्चित फिल्म 'प्रलय' में रणवीर सिंह के साथ कौन कौन काम करने की अटकलें लग रही है? आइए जानते हैं।
पहले खबरें थीं कि ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट को लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता, तो यह रणवीर और आलिया की तीसरी फिल्म होती। इससे पहले दोनों ‘गली बॉय’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ नजर आ चुके हैं। (Dhurandhar Part 2 release date March 19)
/mayapuri/media/post_attachments/onecms/images/uploaded-images/2025/11/23/cb735df90f0645dc6174de94e296fa1d1763893855248646_original-150837.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZDJlMjIyMDUtOGQ0Yi00Y2FiLTg4YzUtZWU1MmM0ZjQxOWI2XkEyXkFqcGc@._V1_-128723.jpg)
लेकिन सूत्रों के मुताबिक आलिया भट्ट की 2026 की डेट्स पहले से ही काफी पैक्ड हैं। उनकी दो फिल्में ऑलरेडी रिलीज के मुहाने पर है। हैं। एक शिव रावल की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ और दूसरी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’। इसी वजह से आलिया अब ‘प्रलय’ का हिस्सा शायद बन नहीं पाएगी ।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYTlhMDk5ZmEtOTkwOC00MDBiLTllNDAtZmQ5MmNlNTI0NzNkXkEyXkFqcGc@._V1_-650728.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNjc4MjliYzAtZGI1OC00YTRjLWIwYTgtM2E1M2VlZTM0ZTQzXkEyXkFqcGc@._V1_-841139.jpg)
अब चर्चा है कि बीते साल सुपरहीरो फिल्म 'लोका- चैप्टर 1' से फैंस का दिल जीतने वालीं साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री कल्याणी, अपनी नई फिल्म 'प्रलय' के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करती हुई नजर आ सकती हैं।
कल्याणी मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी हैं। उन्होंने पिछले साल मलयालम सुपरहिट फिल्म ‘लोकाह: चैप्टर 1’ में मुख्य भूमिका निभाकर खूब नाम कमाया।
/mayapuri/media/post_attachments/img/article-l-2025824017220562525000-xl-582992.webp)
चूंकि कल्याणी पहले ही अपनी फ़िल्मों में सुपरनैचुरल दुनिया का हिस्सा रह चुकी हैं, इसलिए माना जा रहा है कि वह ‘प्रलय’ की ज़ॉम्बी वाली दुनिया में आसानी से फिट हो जाएंगी। हालांकि अभी तक उनकी कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा।
![]()
निर्देशक और प्रोडक्शन को लेकर भी बहुत से ख़बरें उड़ रहीं हैं,
‘प्रलय’ निर्देशक जय मेहता की पहली थिएटर फिल्म होगी। जय मेहता मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ ‘शाहिद’ और ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्मों में काम भी किया है। (Jay Mehta debut theatrical film Pralay)
/mayapuri/media/post_attachments/content/2026/jan/kalyanipriyadarshanthuuu1767631152-826972.jpg)
इसके अलावा जय ने ‘स्कैम 1992’ और ‘लुटेरे’ जैसे चर्चित वेब शोज़ को को-डायरेक्ट भी किया है। अब वह बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNGRkOTVjODgtNTBmZS00MDQ3LWE3ZjQtM2ZiNDQ3OWJkMjM2XkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-475666.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMDBjMmVmZGEtZGQwOC00YTBkLWJjNzUtYzc3OGRkNDhkYWUyXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-655852.jpg)
फिल्म को हंसल मेहता और समीर नायर की कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस करेगी । यह वही टीम है, जिसने ‘स्कैम’ फ्रेंचाइज़ी पर भी साथ काम किया है। इसके को-प्रोड्यूसर रणवीर सिंह भी है।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/09/hansal-139797.jpg)
प्रलय कब शुरू होगी और कब रिलीज होगी, इसकी भी गणना हो रही है।
फिलहाल ‘प्रलय’ की शूटिंग और रिलीज की तारीख को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं है। पहले योजना थी कि फिल्म इस साल के दूसरे हिस्से में फ्लोर पर जाएगी, लेकिन अब सब कुछ ‘धुरंधर पार्ट 2’ की रिलीज के बाद तय होगा।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/new-galleries/2025/11/real-life-inspirations-behind-dhurandhar-movie-01-918065.jpg)
रणवीर सिंह फिलहाल ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के बाद थोड़ा लो-प्रोफाइल रख रहे हैं । सूत्रों का कहना है कि वह अपने भारी-भरकम ‘धुरंधर’ लुक से बाहर निकलने के लिए वजन कम कर रहे हैं, ताकि अगली फिल्म की तैयारी कर सकें।
यह भी कहा जा रहा है कि ‘प्रलय’ कब शुरू होगी यह ‘धुरंधर पार्ट 2’ की सफलता पर काफी हद तक निर्भर करेगा।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/06/img_20260106_032518-2026-01-06-14-57-06.jpg)
लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ‘प्रलय’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे अलग, सबसे जोखिम भरी और सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने वाली है।
FAQ
Q1. रणवीर सिंह की अगली फिल्म कौन-सी है?
रणवीर सिंह निर्देशक जय मेहता की पहली थिएटर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आने वाले हैं।
Q2. ‘धुरंधर’ को इतनी बड़ी सफलता क्यों मिली?
‘धुरंधर’ ने अपनी पीरियड स्पाई थ्रिलर कहानी, भव्य स्केल और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।
Q3. ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बनाया है?
यह भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है और 800 करोड़ रुपये के डोमेस्टिक कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।
Q4. ‘धुरंधर पार्ट 2’ कब रिलीज होगी?
‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Q5. ‘धुरंधर पार्ट 2’ कितनी भाषाओं में रिलीज की जाएगी?
फिल्म को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के मौके पर पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
actor ranveer singh | Pralay Movie | upcoming bollywood film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/02/cover-2674-2026-01-02-19-51-08.png)