Advertisment

Indian Super Gaming League के मंच पर साथ नजर आए Ranbir Kapoor और Abhishek Bachchan

मुंबई में आयोजित इंडियन सुपर गेमिंग लीग प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों ने फुटबॉल और अपनी-अपनी टीमों—मुंबई सिटी एफसी और चेन्नईयिन एफसी—को लेकर अपने विचार साझा किए।

New Update
इंडियन सुपर गेमिंग लीग के स्टेज पर साथ नजर आए रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिषेक बच्चन  (Abhishek Bachchan) रविवार, 1 मार्च को मुंबई में आयोजित ‘इंडियन सुपर गेमिंग लीग’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ देखे गए.  इस दौरान दोनों के बीच  दोस्ती साफ तौर पर दिखाई दी. एक ओर रणबीर कपूर ‘इंडियन सुपर लीग’ की टीम मुंबई सिटी एफसी (Mumbai City FC)  के सह-मालिक हैं, वहीं दूसरी ओर फुटबॉल के बड़े प्रशंसक अभिषेक बच्चन ‘चेन्नईयिन एफसी’ (Chennaiyin FC) में हिस्सेदारी रखते हैं. 

Advertisment

रणबीर और अभिषेक के अलावा इस उद्घाटन समारोह में इकोसिस्टम पार्टनर्स, उद्योग जगत के लीडर्स और कई गणमान्य हस्तियां  जैसे-  शांतनु बासु  और ISGL के संस्थापक गौतम बदालिया, आंध्र प्रदेश के माननीय खेल मंत्री श्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी (Mandipalli Ramprasad Reddy), शांतनु बासु और काशवी हीरानंदानी शामिल हुए. इस इवेंट को तन्मय भट्ट ने होस्ट किया.  आइये जानते हैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में  रणबीर और अभिषेक ने क्या  कुछ कहा....  (Ranbir Kapoor Abhishek Bachchan ISGL press conference Mumbai) 

Ranbir Kapoor, Abhishek Bachchan arrive in style for Indian Super Gaming  League event

गेमिंग की यादें की साझा

प्रेस कांफ्रेंस में रणबीर और अभिषेक ने बताया कि खेल और गेमिंग उनके जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बचपन में वीडियो गेम खेले हैं, तो अभिषेक ने बताया कि उनका पहला गेमिंग कंसोल ‘अटारी’ था. इस दौरान उन्होंने पैकमैन, सुपर मारियो, टेट्रिस और बाद में प्लेस्टेशन पर फीफा जैसे गेम्स खेलने की यादें साझा कीं.
रणबीर ने भी निंटेंडो, सुपर मारियो, प्रिंस ऑफ पर्शिया और कॉन्ट्रा जैसे गेम्स का जिक्र किया. हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि फीफा में वह 2014 के बाद रिटायर हो गए क्योंकि बाकी खिलाड़ी उनसे बेहतर हो गए थे. वहीं अभिषेक ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में बोमन ईरानी बेहतरीन फीफा खिलाड़ी हैं और रोज 2-3 घंटे गेम खेलते हैं. (Abhishek Bachchan event)

Also Read: ZEE CINE AWARDS 2026: रेड कार्पेट पर छाईं  Kriti  और Jacqueline, Vicky Kaushal  के हैंडसम लुक  ने  जीता दिल

इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि आज गेमिंग फिल्मों से भी बड़ा इंडस्ट्री बन चुका है. उनका मानना है कि आने वाले समय में गेमिंग ओलंपिक का हिस्सा भी बन सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि गेमिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां कम संसाधनों में भी युवा अपना करियर बना सकते हैं, क्योंकि यह ज्यादा समावेशी और सबके लिए खुला मंच है.
वहीं रणबीर  ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए गेमिंग जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बन चुका है और युवा इससे गहराई से जुड़े हुए हैं.

गेमर्स स्काउट ने बताया

इस इवेंट में भारत के प्रमुख BGMI गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स तन्मय भट्ट (Tanmay Bhat) ‘स्काउट' सिंह (ScoutOp), भारत के पहले फीफा प्रो प्लेयर शांतनु बासु (Shantanu Basu: India's First FIFA Pro Playe) और काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) भी मौजूद थे. इस दौरान मशहूर गेमर्स स्काउट ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में गेमिंग इंडस्ट्री ने जबरदस्त तरक्की की है. पहले जहां साल में एक-दो टूर्नामेंट होते थे, वहीं अब हर घर में गेमिंग को करियर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब युवा खिलाड़ियों के पास एक स्पष्ट रोडमैप है, जिससे वे प्रतिस्पर्धी गेमिंग या कंटेंट क्रिएशन में अपना भविष्य बना सकते हैं. (Mumbai City FC owner Ranbir Kapoor)

Indian Super Gaming League Announced as India's First Franchise-Based  National Esports Competition | EVENTFAQS India

इस दौरान भारत के पहले फीफा प्रो प्लेयर शांतनु बासु  ने अपने संघर्ष की भावुक कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया कि 2007 में जब वह मुंबई आए थे, तो उन्हें फुटपाथ पर सोना पड़ा और कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन आज वही सफर उन्हें इस मुकाम तक ले आया है. उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को सही सपोर्ट सिस्टम मिले—जैसे मानसिक कोच, हेल्थ ट्रेनर और समय पर प्राइज मनी—तो भारतीय गेमर्स भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं.
वहीं  गौतम बदालिया ने बताया कि लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देना है. उनका लक्ष्य भारत से भी ऐसा खिलाड़ी तैयार करना है जो एशियन गेम्स या ओलंपिक में पदक जीत सके. (Bollywood stars event Mumbai)

सवाल-जवाब सेशन

इस इवेंट में गेमिंग टर्म्स से जुड़ा एक खास सवाल-जवाब सेशन भी आयोजित किया गया. इस दौरान पहले गेमिंग से संबंधित शॉर्ट फॉर्म (संक्षिप्त शब्द) बताए गए और फिर उनका मतलब रणबीर और अभिषेक से पूछा गया. दोनों सितारों ने दिलचस्प अंदाज़ में जवाब दिए, जिससे माहौल काफी मज़ेदार और इंटरएक्टिव बन गया. (ISGL event highlights)

रणबीर- अभिषेक का वर्कफ्रंट 

अभिनय के मोर्चे पर बात करें तो रणबीर आने वाले महीनों में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में अपनी पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा, वह निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित दो भागों में बनने वाली महाकाव्य फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखाई देंगे.
वहीं, अभिषेक बच्चन के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Ranbir Kapoor & Abhishek Bachchan The Grand Launch Of The Indian Super  Gaming League | MS Bollwyood

FAQ

Q1. इंडियन सुपर गेमिंग लीग प्रेस कॉन्फ्रेंस कब और कहां आयोजित हुई?

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 1 मार्च को मुंबई में आयोजित हुई।

Q2. इस इवेंट में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे शामिल हुए?

इस इवेंट में रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य रूप से शामिल हुए।

Q3. रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन किस फुटबॉल टीम से जुड़े हैं?

रणबीर कपूर मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक हैं, जबकि अभिषेक बच्चन चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हैं।

Q4. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य क्या था?

इसका उद्देश्य इंडियन सुपर गेमिंग लीग (ISGL) से जुड़ी जानकारी साझा करना और गेमिंग व स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बढ़ावा देना था।

Q5. इवेंट को किसने होस्ट किया?

इस इवेंट को तन्मय भट्ट ने होस्ट किया।

Actor Ranbir Kapoor | Mumbai Event | Football India not present in content

Advertisment
Latest Stories