/mayapuri/media/media_files/2026/03/03/xcxv-2026-03-03-11-17-04.jpeg)
बीते रविवार, 1 मार्च को मुंबई में ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 (Zee Cine Awards 2026) का भव्य आयोजन किया गया. यह समारोह इस बार बेहद शानदार और यादगार रहा. इस खास अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. रेड कार्पेट पर अक्षय कुमार, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीस, रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन और अनीत पड्डा समेत कई सितारे अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आए. सभी ने कैमरों के सामने जमकर पोज दिए और अपने लुक से महफिल लूट ली.
कृति सेनन (Kriti Sanon)
‘ज़ी सिने अवॉर्ड्स’ में कृति सेनन का बेहद ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिला. उन्होंने डार्क ब्राउन कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं. डस्की मेकअप और खुले बालों के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आया.
जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez)
जैकलीन फर्नांडीस येलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखीं. उनका ग्लैमरस अंदाज़ और कॉन्फिडेंट पोज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
फिल्म एक्टर विक्की कौशल अवॉर्ड शो में क्लासी सूट-बूट पहनकर पहुंचे. उनके इस एलिगेंट और सिंपल लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. स्लीक हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ वह रेड कार्पेट पर बेहद हैंडसम नजर आए.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
खिलाड़ी कुमार उर्फ़ अक्षय कुमार इस इवेंट में ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग लगे. उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और उनका अंदाज़ देखने लायक था.
वरुण धवन (Varun Dhawan)
हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए एक्टर वरुण धवन ब्लेज़र और पैंट में बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिखे. उनका स्टाइलिश अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आया.\
अनन्या पांडे (Ananya Panday)
अनन्या पांडे सिल्वर बॉडीकॉन शिमरी ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने अपना लुक सिंपल रखा — खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वह बेहद एलिगेंट दिखीं.
रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani)
फिल्म एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ नजर आईं. रकुल शिमरी ब्लू ड्रेस में स्टनिंग लगीं, जबकि जैकी फॉर्मल लुक में काफी जचे. दोनों ने साथ में जमकर पोज दिए.
सोनम बाजवा (Sonam Bajwa)
सोनम बाजवा ट्रांसपेरेंट नेट ड्रेस में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आईं. उनका यह स्टाइलिश लुक रेड कार्पेट की बड़ी हाइलाइट रहा. नेट डिटेलिंग वाली ड्रेस में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था.
सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi)
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फुल स्वैग के साथ एंट्री ली. स्टाइलिश आउटफिट में वह काफी डैशिंग नजर आए. उन्होंने पैपराज़ी को जमकर पोज दिए और अपने कॉन्फिडेंट अंदाज़ से माहौल में अलग ही ऊर्जा भर दी.
नोरा फतेही (Nora Fatehi)
एक्ट्रेस- डांसर नोरा फतेही व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में स्टनिंग नजर आईं. उनके टॉप का डिजाइन खास था, जिसने उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना दिया.
अवनीत कौर (Avneet Kaur)
फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर व्हाइट आउटफिट में किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं. उनकी हाई हील्स और डिफ्रेंट स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा.
अहान पांडे (Ahaan Panday)
‘सैयारा’ से सुर्खियों में आए अहान पांडे भी इस इवेंट का खास हिस्सा बने. वह बेहद हैंडसम और स्मार्ट नजर आए. उन्होंने फिल्म के निर्देशक मोहित सुरी के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिए. उनका चार्म और स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया.
नायरा एम बनर्जी (Nyrraa M Banerji)
नायरा एम बनर्जी ब्लू डिजाइनर ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं. उनका ग्लैमरस मेकअप और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे. रेड कार्पेट पर उनका अंदाज़ काफी अट्रैक्टिव रहा.
एलनाज़ नौरोज़ी (Elnaaz Norouzi)
‘मस्ती 4’ की एक्ट्रेस एलनाज़ नौरोज़ी पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट दिखीं. उनका सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल उनके लुक को और निखार रहे थे. रेड कार्पेट पर उनका सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया.
मोहित सुरी (Mohit Suri) और उदिता गोस्वामी (Udita Goswami)
निर्देशक मोहित सुरी अपनी पत्नी और एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के साथ इवेंट में पहुंचे. जहां मोहित क्लासी लुक में नजर आए, वहीं उदिता ने पीले रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी. इस आउटफिट में वह बेहद सुंदर और ग्रेसफुल लग रही थीं. दोनों ने साथ में पोज देकर कपल गोल्स भी दिए.
कारण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)
‘बिग बॉस 18’ के विनर कारण वीर मेहरा ब्लैक शर्ट और पैंट में काफी हैंडसम नजर आए. उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आया. उन्होंने रेड कार्पेट पर मुस्कुराते हुए पोज दिए और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
![]()
अनीत पड्डा (Aneet Padda)
‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा सफेद डिजाइनर ड्रेस में बेहद सुंदर लगीं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
अन्य सितारों की मौजूदगी
‘ज़ी सिने अवॉर्ड्स’ में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), राजकुमार राव (Rajkummar Rao), मिथुन (Mithoon), पलक मुच्छल (Palak Muchhal), शेखर सुमन (Shekhar Suman), सोफी चौधरी (Sophie Choudry), अनुपम खेर (Anupam Kher), अनिल शर्मा (Anil Sharma), चंकी पांडे (Chunky Panday), बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis), सीज़र गोंसाल्वेस (Caesar Gonsalves), विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh), मिलाप जावेरी (Milap Zaveri), सचे्त टंडन (Sachet Tandon), परंपरा टंडन (Parampara Tandon), ताहा शाह बादुशा (Taha Shah Badussha), अजय खान (Ajaz Khan), कुमार एस. तौरानी (Kumar S. Taurani), मंजीत सिंह (Manjot Singh), अनुराग बसु (Anurag Basu), इरशाद कामिल (Irshad Kamil), दिनेश विजान (Dinesh Vijan), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), मुदस्सर अज़ीज़ (Mudassar Aziz), रमेश एस. तौरानी (Ramesh S. Taurani), रजत बेदी (Rajat Bedi), गौरव गेरा (Gaurav Gera), फरदीन खान (Fardeen Khan), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana), शुभांगी दत्त और यामिनी मन्होत्रा सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल रहीं.
Bollywood Awards 2025 | red carpet look | Celebrity Fashion not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)