/mayapuri/media/media_files/2026/01/16/vc-2026-01-16-18-07-50.jpg)
बॉलीवुड की सबसे बड़ी और सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक, रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ़ हो रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में यह महाकाव्य कहानी बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में दिखाई जाएगी। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, सन्नी देओल जैसे कलाकारों की मौजूदगी के चलते यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में इस फ़िल्म का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। दोनों भागों का कुल बजट ₹4,000 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाता है. (Yash Ramayan movie update)
/mayapuri/media/post_attachments/static-mcnews/2025/07/20250709074501_ramayana-yash-299629.png?impolicy=website&width=770&height=431)
इसके विश्व स्तरीय VFX, AI डबिंग और हंस ज़िमर तथा ए.आर. रहमान जैसे संगीतकार फ़िल्म को एक अलग स्तर पर ले जा रहे हैं।
कहा जाता है कि इस फ़िल्म के प्री-प्रोडक्शन में लगभग 10 साल लगे, जिसमें प्रामाणिकता के लिए पंडितों और शास्त्रों की मदद ली गई।
यह फिल्म अपनी भव्यता, स्टार-कास्ट और भारतीय महाकाव्य के प्रति निष्ठा के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। (Ramayan film real glimpse Ram Navami)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/16/hq720-5-2026-01-16-17-58-20.jpg)
हाल ही में अलग-अलग रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म का पहला पोस्टर — यानी रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी को माता सीता के रूप में, यश को रावण के रूप में, रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में प्रथम पोस्टर मार्च 2026 में, राम नवमी के मौके पर रिलीज़ हो सकता है।
वैसे इससे पहले भी एक इंट्रो झलक आया था जिसमें किरदारों की झलकियाँ थीं लेकिन सिर्फ एनिमिटेड वर्शन में। अब राम नवमी को, जो 2026 में 27 मार्च को है, इस फ़िल्म के मेकर्स इस दिन को एक खास मौका मान रहे हैं ताकि भगवान राम के जन्म उत्सव के साथ रामायण का पहला लुक भी लोगों के सामने आए। हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, मगर इंडिया के बड़ी मीडिया वेबसाइटों ने इसी दिन के आसपास पोस्टर आने की बात कही है। (Ranbir Kapoor Ramayan first look)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/16/hq720-6-2026-01-16-17-59-14.jpg)
फ़िल्म 'रामायण' को क्यों है खास?
रामायण, भगवान राम की सुप्रसिद्ध कथा पर आधारित एक महाकाव्य फिल्म है। इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और रणबीर कपूर राम के किरदार में हैं, साई पल्लवी सीता के रूप में हैं यश रावण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान जी के रूप में नज़र आएंगे।
![]()
फिल्म की विज़ुअल इफ़ेक्ट्स, संगीत और तकनीक को भी बहुत भव्य बनाया जा रहा है ताकि भारतीय पौराणिक कथा को एक नए स्तर पर दर्शाया जा सके। इस फ़िल्म के संगीत में दो बड़े नाम जुड़े हैं — ए आर रहमान और कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि हैंस जिमर भी इसमें शामिल हैं, जो संगीत और ध्वनि के क्षेत्र में विश्व-प्रसिद्ध हैं। (Ramayan movie teaser release date)
फैंस की उम्मीदें और buzz की बात करें तो, जहां तक फर्स्ट लुक की बात है, उसके बारे में अभी आख़िरकार ऑफ़िशियल घोषणा का इंतज़ार है। मार्च से पहले भी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़रवरी में किसी छोटे अपडेट के बारे में कहा गया था, मगर ज़्यादातर जानकारी का फोकस राम नवमी के अवसर पर मार्च में रिलीज़ पर ही है।
/mayapuri/media/post_attachments/static-hindinews/2025/07/Ramayana_2-540740.jpg)
फिल्म की कहानी में रामायण की कथा भगवान राम की जीवन यात्रा पर आधारित है। जहां राम का जीवन, उनका वनवास, सीता हरण, रावण से युद्ध और अंत में धर्म की विजय का वर्णन होता है। रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जिसको लेकर उनके फैंस और कई आलोचक अपने अपने विचार रखते हैं। यश, जो पहले केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नज़र आए हैं, इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लोग देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही साई पल्लवी सीता माई के रूप में और अन्य दिग्गज, स्टार्स जैसे सन्नी देओल, रवि दुबे,जैसे कलाकार भी कहानी को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं। (Ram Navami Bollywood big release)
/mayapuri/media/post_attachments/content/wp-content/uploads/2025/05/Ramayana-760858.jpg)
![]()
अब आगे क्या है? इस प्रश्न के जवाब में, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं, फिल्म का पहला पोस्टर मार्च 2026 में आने की संभावना है। अगर यह सच हुआ, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होगी, क्योंकि रामायण को लेकर लोगों की उम्मीदें बेहद ऊँची हैं और हर कोई चाहता है कि यह फिल्म इतिहास रच दे।
FAQ
Q1. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक क्या रिलीज हो चुकी है?
नहीं, अभी तक फिल्म की आधिकारिक पहली झलक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर जबरदस्त चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है।
Q2. क्या ‘रामायण’ की पहली झलक राम नवमी पर आने वाली है?
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मेकर्स राम नवमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक या टीज़र जारी कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Q3. फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर किस किरदार में नजर आएंगे?
खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ सकते हैं।
Q4. यश फिल्म ‘रामायण’ में कौन सा रोल निभा रहे हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश फिल्म में एक अहम और दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
Q5. ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में इतनी उत्सुकता क्यों है?
यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसमें बड़े सितारे, हाई-एंड VFX और भव्य स्केल देखने को मिलेगा।
ramayan movie cast nitesh tiwari | ramayan movie hanuman | ramayan movie ranbir kapoor | Ranbir Kapoor Ramayan Movie | SS Rajamouli Ramayan Movie | Bollywood Epic Film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/16/cover-2676-2026-01-16-18-38-43.png)