Advertisment

पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा 'The India House' को लेकर Saiee M Manjrekar ने किए खुलासे

सई एम मांजरेकर ने पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग को लेकर की बात, हिंदी और तेलुगु में साथ काम करने का अनुभव किया साझा....

New Update
Sai M Manjrekar makes revelations about the pan India period drama The India House
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

The India House pan India film: अभिनेत्री सई एम मांजरेकर, (Saiee Manjrekar role in The India House) जिन्होंने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, इन दिनों अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस फिल्म का निर्माण पावरहाउस राम चरण अपनी पहली प्रोडक्शन के तौर पर कर रहे हैं. फिल्म को एक साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है, जो सई के लिए ‘मेजर’ के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग दोनों भाषाओं में साथ-साथ हुई है.

Advertisment

हिंदी और तेलुगु सिनेमा में पहले भी काम कर चुकीं सई का कहना है कि ‘द इंडिया हाउस’ उनके करियर का एक स्वाभाविक लेकिन बेहद समृद्ध करने वाला पड़ाव है. बड़े स्तर पर बनाई जा रही यह फिल्म एक सशक्त पीरियड कहानी को दर्शाती है, जिसमें सी, सती नाम के एक अहम किरदार में नज़र आएंगी, जो कहानी में भावनात्मक गहराई की कई परतों को उजागर करता है (Ram Charan production The India House).

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए सई ने एक विस्तृत नोट में कहा,

“द इंडिया हाउस (The India House Hindi Telugu film) अब तक मेरे करियर के सबसे गहन रूप से से जुड़े और संतोषजनक अनुभवों में से एक रही है. एक ही फिल्म को हिंदी और तेलुगु में साथ-साथ शूट करना रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी होता है. कई बार एक ही दिन में भावनाओं, भाषा और सांस्कृतिक बारीकियों के बीच, बार-बार बदलाव करना पड़ता है, यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है. इसके लिए बहुत फोकस और तैयारी की जरूरत होती है, लेकिन यह आपको एक अभिनेता के तौर पर धार देकर एक्टर को और निखारता है.”

उन्होंने आगे कहा, “पहले मैं ‘मेजर’ जैसी फिल्म कर चुकी थी, जो हिंदी और तेलुगु दोनों में बनी थी, इसलिए इस प्रक्रिया से कुछ हद तक परिचित थी. लेकिन हर फिल्म कुछ ना कुछ नया सिखाती है. 'द इंडिया हाउस' एक खास दौर पर आधारित है और इसमें भावनाएं काफी गहरी और परतदार हैं. सती का किरदार निभाने के लिए मुझे सिर्फ उसके चरित्र को ही नहीं, बल्कि उस दौर को भी समझना पड़ा उसकी ताकत, उसकी कमज़ोरी और उसकी खामोश मज़बूती.”

The-India-House-1-696x431

एक सच्चे पैन-इंडिया माहौल में काम करने को लेकर सई कहती हैं,

“मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स इसलिए पसंद हैं क्योंकि यहां सिनेमा सच में एक साझा भाषा बन जाता है. सेट पर अलग-अलग इंडस्ट्री और पृष्ठभूमि के लोग एक साथ मिलकर एक ही कहानी को जीवंत करते हैं. निखिल सिद्धार्थ, निर्देशक वामसी और पूरी टीम के साथ काम करना बेहद प्रेरणादायक रहा है. यहां अनुशासन, जुनून और काम के प्रति सम्मान देखने को मिलता है. यह आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है.”

आखिर में सई ने आभार जताते हुए कहा, “मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे 'द इंडिया हाउस' जैसी महत्वाकांक्षी फिल्म में सती जैसा किरदार निभाने का मौका मिला. ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते. अलग-अलग इंडस्ट्री में सहजता से काम करना मुझे सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक कहानीकार के तौर पर भी आगे बढ़ने का एहसास कराता है. उम्मीद है दर्शक फिल्म से और सती के सफर से उतना ही जुड़ाव महसूस करेंगे, जितना मैंने इस किरदार को निभाते वक्त किया.”

Saiee Manjrekar Movies

saiee manjrekar movies

द इंडिया हाउस एक बड़ी पैन-इंडिया रिलीज़ के रूप में आकार ले रही है और ऐसे में सई एम मांजरेकर का किरदार दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. वह हिंदी और तेलुगु सिनेमा में लगातार पावर पैक्ड, अर्थपूर्ण और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी मौजूदगी और भी मज़बूत करती जा रही हैं.

READ MORE:

राज्यसभा में कमल हासन का पहला भाषण, सिनेमा से जुड़े प्रगतिशील लोकतंत्र की रखी बात

प्लेबैक सिंगिंग से अरिजीत सिंह की दूरी के बाद अभिजीत सावंत बोले—" सिंगर्स को..."

Tags : Saiee Manjrekar | Saiee Manjrekar Age | saiee manjrekar childhood pic | Saiee Manjrekar photos | saiee manjrekar spotted | Salman Khan Saiee Manjrekar | saiee manjrekar want to be | The India House | Ram charan the India House | The India House Set Accident

Advertisment
Latest Stories