Advertisment

Holi की मस्ती में Salman Khan का स्वैग

यह लेख बताता है कि Salman Khan के लिए होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार, बचपन की यादों और खुशियों से जुड़ा खास जश्न है। फिल्मों में उनकी दमदार एंट्री जितनी लोकप्रिय है, उतनी ही असल जिंदगी में उनकी होली भी रंग, मस्ती और अपनापन से भरी होती है।

New Update
movie (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

फिल्म के पर्दे पर जब सलमान खान की एंट्री होती है, तो सीटियां और तालियां  बजने लगती हैं, लेकिन जब होली के दिन सलमान हाथ में रंग की बाल्टी उठाए, चेहरे पर रंगों की बहार लिए अपने दोस्तों और बच्चों के बीच असली 'एंट्री' लेते हैं तो मस्ती का पूरा आलम छा जाता है।

Advertisment

images (2) (8)

सलमान के लिए होली हमेशा से एक आनंद और जश्न की वजह रही है।  उनके घर परिवार में हर त्योहार, पूरे जोश और उमंग से मनाने की वो रवायत है जिसे  सलीम खान साहब ने प्यार और भाईचारे की मिट्टी से सींचा है। आज भले ही दुनिया सलमान खान को 'भाईजान' कहती हो, लेकिन होली वाले दिन वे आज भी उसी शरारती अब्दुल राशिद में बदल जाते हैं, जिसे रंगों से भीगने के बाद घर के सोफे पर  बैठकर सोफा कवर को रंगीन करने के कारण अपनी मम्मी से डांट का डर सताता था।" (Salman Khan Holi celebration)

होली का त्यौहार आते ही हवाओं में एक अलग ही मस्ती घुल जाती है।  बॉलीवुड में भी इस त्यौहार की धूम मचनी शुरू हो चुकी है और जब बात बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान की आती है, तो ये रंग और भी गहरे हो जाते हैं।

images (2) (10)

सलमान खान अपने बचपन में इंदौर में रहते थे। वे अपने चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ बहुत पारंपरिक और मस्तीभरी होली खेलते थे। वे अपने अड़ोस पड़ोस के हमउम्र दोस्तो को रंग-गुलाल लगाने के साथ ही राजवाड़ा की प्रसिद्ध गेर (होली जुलूस) का भी आनंद लेते थे और पानी के गुब्बारों का भी जमकर इस्तेमाल करते थे।

Also Read:Indian Telly Streaming Awards 2026 में  Munawar,  Manoj Bajpayee और Huma Qureshi हुए शामिल

सलमान खान इंदौर में अपने बचपन के दिनों में होली के दिन भी दोस्तों के साथ साइकिल चलाना, कुल्फी खाना और पतंगबाजी के साथ होली मनाते थे। वे एक आम इंदौरवासी की तरह पारंपरिक अंदाज में रंगों का त्योहार एन्जॉय करते थे।  उनका इंदौर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है और वे शहर की गलियों में बड़े हुए हैं। पलासिया की गलियों में दोस्तों के साथ घूमना और जमकर गुलाल और पानी से होली खेलना और इस मौके पर बनने वाली गुजिया और अन्य पारंपरिक  पकवानों की प्लेट दर प्लेट चट कर जाना, उनके होली के दिन का सबसे मजेदार हिस्सा होता था।

IMG_20260226_012640

IMG_20260226_012941

जब सलमान अपने परिवार के साथ मुंबई  के गैलेक्सी अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए तो उनके इंदौर वाले बचपन के दोस्त पीछे छूट गए और मुंबई में उन्हें एक अलग माहौल में होली मनाने का आनंद मिला।सलमान खान अब एक बड़े स्टार बनने के बाद होली मुख्य रूप से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाते हैं, लेकिन अक्सर उनके काम की व्यस्तता भी उनके जश्न का हिस्सा बन जाती है।

images (2) (7)

पिछले साल 2025 में, अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के कारण वे इतने व्यस्त थे कि फिल्म के सेट पर ही उन्होंने होली मनाई और सेट पर ही उन्होंने अपनी फिल्म के बाल कलाकार और सह-कलाकार अदिबा हुसैन और अन्य बच्चों के साथ रंग खेलकर इस त्योहार का आनंद लिया। (Salman Khan family traditions Holi)

bambambholesikandarsalmankhan31741693706

सलमान अपनी होली की शुरुआत अपने परिवार के साथ करते हैं। उनके माता-पिता (सलीम खान और सलमा खान), भाई अरबाज और सोहेल, उनके बच्चे और बहनें अलवीरा और अर्पिता और उनके बच्चे , दोनों जीजा इस जश्न का मुख्य हिस्सा होते हैं।

भले ही सलमान खान सुपरस्टार हैं, लेकिन होली पर वे आज भी बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं और बिना किसी घमंड के छोटे बड़े सबके साथ रंगों में सराबोर नजर आते हैं।

  सलमान याद करते हैं कि बचपन में वे बहुत जिद्दी और शरारती थे। उनके लिए होली का मतलब सुबह-सुबह अपने भाइयों, अरबाज और सोहेल के साथ पूरी तैयारी के साथ सड़क पर निकलना होता था। सलमान बताते हैं कि "हम लोग गैलेक्सी के कंपाउंड में इतना हुड़दंग मचाते थे कि पूरी बिल्डिंग के लोग परेशान हो जाते थे। तब हम पक्के रंगों से खेलते थे, और शर्त ये होती थी कि शाम तक किसका चेहरा सबसे ज्यादा लाल , पीला या नीला दिखता है। हम एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पाते थे।" (Bollywood Holi celebration stories)

Salman Khan Adorably Holds Mother Salma Khan In Family Pic With Arbaaz,  Sohail And Salim Khan | Movies News - News18

Also Read:Krishna Radha Se Ranbhoomi Tak : Manoj Muntashir के ‘Krishna Radha Se Ranbhoomi Tak’ में Shilpa Shetty का दिखा स्टाइलिश लुक

इस मस्ती के बीच सलमान की जिंदगी में सबसे बड़ा असर उनके पिता, मशहूर लेखक सलीम खान साहब का रहा। खान साहब ने बचपन से ही अपने बच्चों को ये सिखाया कि हर भारतीय त्योहार हमारा अपना त्यौहार है।  सलमान बड़े गर्व से कहते हैं कि "मेरे फादर ने हमें हमेशा ये सिखाया कि होली हो या ईद, खुशी सिर्फ खुशी होती है। हमारे घर में आज भी होली की शुरुआत एक छोटी सी पूजा और फिर घर के बड़ों को गुलाल लगाने से होती है।" यही वो संस्कार हैं जो सलमान को आज भी जमीन से जोड़े रखते हैं।

Salim Khan Admitted To ICU; Son Salman Khan Rushes To Hospital Amid Health  Scare

एक बड़ा ही मजेदार किस्सा सलमान की मम्मी, सलमा खान जी से जुड़ा है। सलमान बताते हैं कि बचपन में उन्हें अपनी मम्मी की डांट से बहुत डर लगता था। वे हंसते हुए कहते हैं, "होली खेलना तो आसान था, लेकिन उस रंग और मिट्टी सने हाथ पैरों के साथ घर के अंदर कदम रखना सबसे बड़ी चुनौती थी। मम्मी का सख्त निर्देश होता था कि सोफे और पर्दे मिट्टी या कलर से रंगने नहीं  चाहिए। कई बार तो हमें दरवाजे पर ही रोक दिया जाता था और रंग साफ करने के बाद ही अंदर आने की इजाजत मिलती थी।" मम्मी का वो अनुशासन आज भी सलमान फॉलो करते हैं।

How Salman Khan's newly wedded sister Arpita celebrated her first Holi as  Mrs Aayush Sharma | Entertainment Gallery News - The Indian Express

जैसे-जैसे समय बदला और सलमान एक बड़े स्टार बने, उनकी होली मनाने का ठिकाना भी बदल गया। अब सलमान की होली का मुख्य केंद्र उनका 'पनवेल फार्महाउस' बन चुका है। वहां की होली एकदम 'देसी' होती है। सलमान बताते हैं कि उन्हें अब शहर की बड़ी पार्टियों से ज्यादा फार्महाउस की मिट्टी और खुलेपन में मजा आता है। वे कहते हैं, "फार्महाउस पर हम सब बच्चे बन जाते हैं। वहां शुद्ध ऑर्गेनिक रंग, पानी और गीली मिट्टी वाली होली होती है। जब हम वहां अपने भांजे-भांजियों आहिल और आयत के साथ खेलते हैं, तो मुझे अपना बचपन याद आ जाता है।" सलमान को बच्चों के साथ बच्चा बनकर पिचकारी चलाना सबसे ज्यादा अच्छा लगता  है। (Salman Khan festive lifestyle)

IMG_20260226_012740

Also Read:‘Ahaan उन रोमांटिक हीरोज़ जैसे हैं जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं!’: अली अब्बास जफर

फिल्म ‘सिकंदर’ का होली गीत ‘बम बम भोले’ में सलमान का होली जादू देखते ही बनता है।
आज के दौर में सलमान 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए अपनी जिम्मेदारी को भी समझते हैं। वे अक्सर अपने फैंस से अपील करते हैं कि "होली खेलिए, लेकिन किसी को तकलीफ देकर नहीं। बेजुबान जानवरों पंछियों पर रंग मत डालिए और पानी की बर्बादी कम से कम कीजिए।" अब वे खुद भी बहुत ज्यादा पक्के रंगों से बचते हैं और सिर्फ सूखा गुलाल या ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। उनके लिए अब होली का मतलब किसी भीड़ का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ वक्त बिताना है।

सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा की होली पार्टियां अब बॉलीवुड में बहुत मशहूर हैं। सलमान वहां एक बड़े भाई की भूमिका में नजर आते हैं। वे भले ही खुद बहुत ज्यादा नहीं नाचते, लेकिन ये सुनिश्चित करते हैं कि वहां आने वाला हर मेहमान खुश होकर जाए। सलमान का मानना है कि "जिंदगी में रंगों का होना बहुत जरूरी है, लेकिन वो रंग दूसरों की जिंदगी में खुशियां भरने के लिए होने चाहिए।" (Celebrity Holi party Bollywood)

FAQ

Q1. Salman Khan के लिए होली का क्या महत्व है?

होली सलमान खान के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार, बचपन की यादों और खुशियों से जुड़ा खास जश्न है।

Q2. क्या सलमान खान अपने परिवार के साथ होली मनाते हैं?

हाँ, वे अपने परिवार के साथ पूरे उत्साह और परंपरा के साथ होली मनाते हैं, जो उनके घर की खास परंपरा है।

Q3. सलमान खान की होली में क्या खास होता है?

उनकी होली में रंग, मस्ती, दोस्तों और बच्चों के साथ खेलना और एक पारिवारिक माहौल देखने को मिलता है।

Q4. सलमान खान के बचपन की होली कैसी थी?

बचपन में वे काफी शरारती थे और रंगों से खेलते हुए घर में मस्ती करते थे, जिसके कारण उन्हें कभी-कभी डांट भी पड़ती थी।

Q5. क्या सलमान खान की रियल लाइफ होली फिल्मों जैसी होती है?

उनकी असल जिंदगी की होली भी फिल्मों की तरह ही रंगीन, उत्साहपूर्ण और मनोरंजक होती है।

Bollywood Bhaijaan | Bollywood festivals | Salim khan | Holi in Bollywood not present in content

Advertisment
Latest Stories