/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/xcxc-2026-02-24-16-32-09.jpeg)
अभिनेत्री संदीपा धर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक के लिए आभार व्यक्त किया है। अपनी हालिया रीलीज़ फ़िल्म ‘दो दीवाने सहर में’’ के लिए ढेर सारी सराहना बटोर रहीं संदीपा धर ने अपनी यात्रा को याद करते हुए यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्हें ढेर सारे प्यार के साथ पहचान दिलाने वाला भी साबित हुआ है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/xc-2026-02-24-16-17-36.jpeg)
संदीपा ने यह भी बताया कि वे भंसाली प्रोडक्शंस की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें नैना के लिए चुना और उन पर विश्वास जताया। इसके लिए वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। अपने नोट में उन्होंने लिखा है, “उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिनके बैनर ने मुझे मेरे करियर के सबसे अर्थपूर्ण अनुभवों में से एक दिया… हैप्पी बर्थडे, सर।” (Yash Raj Films charity programs in India)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/xv-2026-02-24-16-17-49.jpeg)
अभिनेत्री ने आगे लिखा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए मिला प्यार ऐसा था, जिसके लिए वह “बिलकुल तैयार नहीं थीं,” और यही बात इस सफर को और भी खास बना गई।
Also Read:ZEE Kutumb Awards 2026: देसी ग्लैमर और एथनिक स्टाइल में छाए Zee TV के सितारे
अपने संदेश को सकारात्मक और उम्मीद भरे अंदाज़ में समाप्त करते हुए संदीपा धर ने भविष्य में फिर से साथ काम करने की इच्छा भी जताते हुए लिखा है, “उम्मीद है कि आगे हम साथ मिलकर कुछ नया और खूबसूरत रचें।” (Bollywood production houses supporting education)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/k-2026-02-24-16-18-01.jpeg)
आज जब संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो संदीपा धर का यह संदेश उनके मार्गदर्शन और दृष्टि के उस गहरे प्रभाव को दर्शाता है, जो न केवल पर्दे पर बल्कि कलाकारों के दिलों में भी अपनी छाप छोड़ता है। (Yash Raj Films arts and culture support)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/k-2026-02-24-16-18-14.jpeg)
Also Read: Anand L Rai और कलर येलो ने 'Tu Ya Main' के साथ एक अलग ही राह अपनाई है।
/mayapuri/media/post_attachments/22f4d70b-d11.png)
Also Read:Don 3: ‘डॉन 3’ विवाद में नया मोड़: रणवीर सिंह पर ₹40 करोड़ हर्जाने की मांग, मामला कानूनी राह पर
Yash Raj Films philanthropy | Yash Raj Films Talent | CSR in Indian cinema | Indian film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)