/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/zx-2026-02-21-12-35-18.jpeg)
फिल्म निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की बहुप्रतीक्षित ओटीटी वेब सीरीज संगमरमर (Sangamarmar) का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह मल्टी-जेनरेशनल फैमिली ड्रामा रिश्तों, मूल्यों और बदलते दौर की पारिवारिक जटिलताओं को दर्शाती है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मुख्य कलाकार सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) और शीन दास (Sheen Dass) सहित सीरीज से जुड़ी पूरी टीम मौजूद रही. कलाकारों ने अपने किरदारों और कहानी के भावनात्मक पक्ष को लेकर उत्साह साझा किया.
अनारकली सूट में खिलीं शीन दास
‘संगमरमर’ की अभिनेत्री शीन दास सफेद डिजाइनर अनारकली सूट में बेहद सुंदर दिखाई दीं. मिनिमल मेकअप, खुले बाल और सॉफ्ट ग्रेस ने उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी निखार दिया. उनका एलिगेंट अंदाज इवेंट की खास झलक बना.
ऑल-व्हाइट लुक में दिखे सौरभ राज जैन
वेब सीरीज ‘संगमरमर’ के अभिनेता सौरभ राज जैन ट्रेलर लॉन्च के दौरान सफेद आउटफिट में नजर आए. उनके इस ऑल-व्हाइट लुक के साथ पहने गए लोफर्स ने स्टाइल को क्लासी और आकर्षक बना दिया.
सादगी में नजर आए सूरज बड़जात्या
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या अपने चिर-परिचित सादगीभरे अंदाज में दिखाई दिए. उनका क्लासिक और संतुलित लुक हमेशा की तरह गरिमापूर्ण रहा, जिसने इवेंट में अलग ही छाप छोड़ी.
Also Read:Kerala Tourism के साथ 70वें Filmfare साउथ में Sanya Malhotra, Nidhhi Agerwal और मल्टी-लैंग्वेज होस्ट्स की लाइन-अप खुली।
क्या है ट्रेलर में ?
1 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में इसकी कहानी काफी प्रभावशाली है. इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जिसका जीवन एक बड़े फैसले से पूरी तरह बदल जाता है. कहानी की अदाकारा (अमृता) जब जिंदगी के मुश्किल मोड़ पर पहुंचती है तो वह अपनी निजी खुशियों और आदित्य के साथ बढ़ते प्यार को छोड़कर परिवार की जिम्मेदारियों को चुनती है. ट्रेलर में परिवार, प्यार, समझौते और इंतजार की भावनाएं बहुत गहराई से उभरकर आई हैं.
सूरज बड़जात्या ने कहा
हाल ही में सीरीज के निर्देशक-निर्माता सूरज बड़जात्या ने सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा कि’ संगमरमर' उन परिवारों की कहानी है, जो हम सबके आसपास होते हैं. यह रिश्तों को बिल्कुल सच्चे और असली रूप में दिखाती है, जिसमें प्यार, गलतफहमियां, इंतजार और एक-दूसरे के साथ बने रहने की कोशिश है. इस कहानी का सबसे बड़ा हिस्सा सब्र है. यह बताती है कि समय रिश्तों को कितनी चुनौतियां दे सकता है और उन्हें कैसे ठीक भी कर सकता है. जियो स्टूडियोज और जियो हॉटस्टार के साथ मिलकर काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा. हम इस कहानी को इतने ईमानदार और सच्चे तरीके से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं, जैसा हम चाहते थे.
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2024/08/sooraj-barjatya-national-film-award-director-2024-08-601ce6a7165cb1e1f3272629fddc6c82-879354.jpg)
Also Read:इंटेंस और कड़क: 'Toxic' का टीज़र बना सिनेमाई तूफ़ान, रॉकिंग स्टार Yash का अवतार देख रह जाएंगे दंग
शीन ने अपने किरदार के बारे में कहा
सीरीज में शीन दास ने अमृता नाम की लड़की का किरदार निभाया है. उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, “सीरीज की पूरी कहानी अमृता के ईर्द-गिर्द घूमती है और कई बड़े फैसले उसके कंधों पर होते हैं. इस किरदार को निभाते हुए मुझे सबसे ज्यादा उसकी जिम्मेदारी चुनने की आदत लगी. वह अपनी खुशी से ज्यादा जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है. एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे ये संघर्ष बहुत रियल लगा. अमृता के सफर को जीना मेरे लिए व्यक्तिगत अनुभव जैसा था. मुझे उसकी खामोशी, समझौतों और शांत ताकत को महसूस करना पड़ा. सूरज बड़जात्या के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था. उनकी कहानियों ने हम सबका परिवार और रिश्तों को देखने का तरीका बदला है.”
/mayapuri/media/post_attachments/media/HA9xrs7bsAE5F0l-991707.jpg)
'संगमरमर' के बारे में
विक्रम घई (Vikram Ghai) द्वारा निर्देशित इस सीरीज में शीन दास और सौरभ राज जैन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके साथ ही सीरीज में स्मिता बंसल (Smita Bansal), खालिद सिद्दीकी (Khalid Siddiqui), फारूक सईद (Farooq Saeed), जया ओझा (Jaya Ojha) और अविनाश वधवानी (Avinash Wadhwani) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. लेकिन यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
rajshri productions | Sangamarmar New Episode | Sangamarmar Official Trailer not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/post_attachments/artical_image/bd737dd02d74a0fc53188d751a0cd42d-425151.jpeg)
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)