Advertisment

‘Tu Yaa Main’ स्क्रीनिंग में Shanaya, Adarsh, Suhana, Ananya, Khushi का  दिखा जलवा

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ‘तू या मैं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई सितारे शामिल हुए। बेजॉय नांबियार निर्देशित यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो चुकी है और इवेंट के ग्लैमरस लुक्स चर्चा में हैं।

New Update
‘तू या मैं’ दीपिका में शनाया, आदर्श, सुहाना, अनन्या, खुशी का दिखा जलवा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
बॉलीवुड में किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले उसकी स्पेशल स्क्रीनिंग एक खास इवेंट बन जाती है, जहां फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे एक साथ नजर आते हैं.  हाल ही में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे शामिल हुए.  फिल्म का निर्देशन बिजॉय नांबियार (Bejoy Nambiar) ने किया है.  यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आइये जानते इस इवेंट में कौन किस लुक में दिखा...... 
Advertisment
Tu Yaa Main (2026) - IMDb

शनाया कपूर की खास मौजूदगी

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में लीड स्टारकास्ट शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) ने एक साथ पैपराजी को पोज दिए.  इस दौरान फैंस की नजरें खासतौर पर शनाया  के  ग्लैमरस अंदाज पर टिकी रहीं. 

सुहाना खान का लग्जरी और ग्लैमरस लुक

25 वर्षीय सुहाना खान (Suhana Khan)  भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. वह लग्जरी कार से पहुंची. उनके लुक की बात करें तो उन्होंने कैमल ब्राउन कलर का स्लिम फिट रिब्ड निटेड क्रॉप स्वेटर पहना था, जिसकी कीमत लगभग 2,100 डॉलर (करीब 1,74,300 रुपये) बताई जा रही है.  इसके साथ उन्होंने मियू मियू (Miu Miu) की वैक्स्ड सूएड लेदर जैकेट कैरी की, जिसकी कीमत लगभग 5,76,000 रुपये बताई गई.  ब्राउन और ब्लैक शेडेड जैकेट के साथ उन्होंने लाइट ब्लू बेल-बॉटम स्टाइल जींस पहनी, जिसमें रिप्ड डिटेलिंग थी. उनका यह लुक स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आया. 

अनन्या पांडे का स्टाइलिश लुक

अनन्या पांडे  (Ananya Panday)  काली पैंट और सफेद टी-शर्ट में स्क्रीनिंग में शामिल हुईं.  उनकी टी-शर्ट पर लिखा था “Hot Girls Read”, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा.  उनका सिंपल लेकिन कॉन्फिडेंट अंदाज चर्चा में रहा. 

आर्यन खान (Aryan Khan) का डैशिंग अंदाज

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान भी इस खास मौके पर पहुंचे.  डेनिम जींस और जैकेट में उनका लुक काफी स्टाइलिश लगा.  उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए. 

खुशी कपूर का स्टाइलिश लुक 

खुशी कपूर (Khushi Kapoor) स्क्रीनिंग में सफेद टॉप में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. उनका सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आया.  मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट अंदाज़ ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया. 

श्रुति हासन (Shruti Haasan) का रेड लुक

श्रुति हासन लाल रंग के आउटफिट में स्क्रीनिंग में पहुंचीं. उन्होंने सबसे पहले शनाया कपूर को गले लगाया और फिर पैपराजी को पोज दिए. 

अनिल कपूर (Anil Kapoor) का स्टाइलिश अंदाज़

फिल्म ‘तू या मैं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने हमेशा की तरह डैशिंग और एनर्जेटिक अंदाज़ में नजर आए. उन्होंने क्लासी आउटफिट में एंट्री की और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए. 

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) पहनी थीम टी-शर्ट

संजय कपूर  भी इस खास मौके पर अलग अंदाज़ में दिखाई दिए.  उन्होंने फिल्म ‘तू या मैं’ की थीम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिससे साफ झलक रहा था कि वह फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचे हैं.  उनका कैज़ुअल लेकिन कूल लुक सभी का ध्यान खींचने में सफल रहा.  

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का ऑल-ब्लैक लुक

फिल्म एक्टर और शनाया के भाई  अर्जुन कपूर भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. उन्होंने ब्लैक आउटफिट में एंट्री की और अपने डैशिंग अंदाज से सबका ध्यान खींचा. 

श्वेता बच्चन और नव्या नंदा की मौजूदगी

इस खास मौके पर श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan)  अपनी बेटी नव्या नंदा (Navya Nanda)  के साथ नजर आईं.  मां-बेटी की जोड़ी ने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए. 

अन्य सितारों की मौजूदगी

इसके अलावा इस स्क्रीनिंग में विद्या मालवडे (Vidya Malvade), ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali), अमृता खानविलकर (Amruta Khanvilkar), अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani), अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary), भावना पांडे (Bhavana Pandey), आनंद एल राय (Aanand L. Rai), क्षिति जोग (Kshitee Jog), अंश विकास चोपड़ा (Ansh Vikas Chopra)  और तारा शर्मा (Tara Sharma) सहित कई अन्य सितारे नजर आए.  इन सभी सेलेब्स की मौजूदगी ने फिल्म की स्क्रीनिंग को और भी खास बना दिया. 

कहानी

फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी इंसान भूल और नियति के क्रूर खेल के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी मारुति कदम (आदर्श गौरव) और मिस वैनिटी (शनाया कपूर) की लव स्टोरी से शुरू होती. ये दोनों ही एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. इसी बीच दोनों गोवा जाते हैं, जहां दोनों एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं. मामला तब और खराब हो जाता है, जब स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ आ जाता है. अब सवाल ये उठता है कि क्या दोनों की जान बच पाती है? आखिर फिल्म के अंत में क्या होता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी. 
Tu Yaa Main Teaser Out! Shanaya Kapoor, Adarsh Gourav Promise Valentine  Fright With A Love That Bites And Needs Survival- Watch | Bollywood Bubble

‘तू या मैं’ के बारे में 

‘तू या मैं’ एक रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं.  यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. 

new film | Tu Yaa Main special screening | bollywood | film screening event | Bollywood Celebrity | actor Anil Kapoor not present in content

Advertisment
Latest Stories