Advertisment

‘Taskaree’ में अपने किरदार पर Nandish Sandhu बोले –“ कहानी में स्टार नहीं, किरदार बोलता है”

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंदिश संधू नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में रविंद्र गुर्जर के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने किरदार, इमरान हाशमी के साथ काम करने के अनुभव और ओटीटी के प्रभाव पर खुलकर बात की।

New Update
Nandish Sandhu on his role in Taskaree
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ओटीटी की दुनिया में इन दिनों अभिनेता नंदिश संधू (Nandish Sandhu) जबरदस्त चर्चा में हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई सीरीज़ ‘'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' (Taskaree)’ में उनके निभाए गए किरदार रविंद्र गुर्जर (Ravindra Gujjar) को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है. करीब दो दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय नंदिश ने टेलीविज़न से लेकर फिल्मों और अब ओटीटी तक अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में उन्होंने अपने किरदार के सफर,इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने के अनुभव, ओटीटी के प्रभाव और निजी जीवन से जुड़ी कई बातें साझा कीं. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा...... 

Advertisment

Taskaree: The Smuggler's Web

आपकी वेव सीरीज ‘तस्करी’ (Taskaree) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट में तारीफ मिलना कैसा लग रहा है?

बहुत ही शानदार एहसास है. जब आप किसी ऐसी कहानी का हिस्सा बनते हैं जिसे दर्शक पसंद करते हैं और जो नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड कर रही हो, तो उससे बेहतर फीलिंग कुछ नहीं हो सकती. नीरज पांडे जी, उनकी टीम और डायरेक्टर राघव एम. जैरथ के साथ काम करना अपने-आप में एक बड़ा अनुभव रहा. (Nandish Sandhu Netflix series Taskaree)

रविंद्र गुर्जर का किरदार बेहद खूबसूरत और गहराई से भरा हुआ था, लेकिन उसका अंत दर्शकों के लिए काफी भावुक रहा। जब आपने पहली बार इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
जब मुझे पहली बार रविंद्र गुर्जर के किरदार का ब्रीफ मिला, तब मुझे अंदाज़ा नहीं था कि इसका आर्क इतना सुंदर होगा. रीडिंग के दौरान जब पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं हैरान रह गया. स्क्रीन पर यह और भी बेहतर बनकर आया, जिसका पूरा श्रेय डायरेक्शन, एडिट और बैकग्राउंड म्यूज़िक को जाता है.

Ravindra Gujjar

इमरान हाशमी जैसे बड़े स्टार के साथ काम करते हुए क्या कभी यह डर लगा कि आपका किरदार दब जाएगा?

कभी नहीं. मुझे लगता है कि कहानी में स्टार नहीं, किरदार बोलता है. नीरज पांडे जैसे मेकर के साथ आपको भरोसा होता है कि वह कहानी से समझौता नहीं करेंगे, चाहे सामने कोई भी हो.

क्या आपके लिए भी कभी “एक तरफ बॉलीवुड, एक तरफ इमरान हाशमी” वाला पल आया?
इमरान बहुत ही स्वीट और ग्राउंडेड इंसान हैं. उनकी फिल्मों के गाने लगभग हर किसी की प्लेलिस्ट में होते हैं. सेट पर वह कभी किसी सीन को ओवरपावर नहीं करते, बल्कि हर कलाकार को स्पेस देते हैं. उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा. (Taskaree The Smugglers Web cast interview)

Also Read:“कृतज्ञता और धैर्य मेरी ज़िंदगी के दो नियम हैं,” कहते हैं दानिश अख्तर

Taskaree Review: Emraan Hashmi Opts For Intensity Over Swagger, Neeraj  Pandey Almost Finds His Footing Again | Web-series News - News18

आपकी फिल्मोग्राफी काफी अलग-अलग तरह की है. क्या कभी ऐसा हुआ कि आपने स्क्रीन टाइम की परवाह नहीं की?
बिल्कुल. ‘जुबली (Jubilee)’ में स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन किरदार का असर बहुत गहरा था. मेरे लिए यह मायने रखता है कि किरदार कहानी में क्या इम्पैक्ट छोड़ रहा है.

क्या आप लीड रोल निभाने की चाह रखते हैं?

कौन नहीं चाहता? मैं भी जरूर चाहता हूँ. लेकिन उसके लिए मेकर्स का भरोसा जीतना पड़ता है, और वह लगातार अच्छे काम से आता है. (Nandish Sandhu OTT journey)

निर्देशक-लेखक- अभिनेता और निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta)  के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? क्या कुछ अनलर्न करना पड़ा?
हर प्रोजेक्ट के साथ अनलर्निंग होती है. पिछले किरदार की बॉडी लैंग्वेज, सोच और रिदम को छोड़कर नए किरदार में ढलना पड़ता है. यही ऐक्टिंग को मज़ेदार बनाता है.

पहले और अब की ऑडिशन प्रक्रिया में क्या फर्क आया है?

बहुत बड़ा बदलाव आया है. पहले सही कास्टिंग डायरेक्टर्स ही नहीं थे. अब ऑडिशन प्रोफेशनल तरीके से होते हैं, स्क्रिप्ट पढ़ी जाती है और कलाकार को पूरा स्पेस मिलता है.

बड़े स्टार्स जैसे सलमान खान, ऋतिक  रोशन या इमरान – क्या वे सेट पर अपनी स्टारडम लेकर आते हैं?
नहीं. हर एक्टर सेट पर अपनी स्टारडम बाहर छोड़ देता है. वरना ऐक्टिंग ही संभव नहीं. (Indian actor transition from TV to OTT)

क्या ओटीटी ने टीवी और फिल्मों के बीच की दूरी कम की है?

हां, काफी हद तक. अब एक्टर सिर्फ एक्टर है. अगर आप अच्छे हैं, तो काम मिलेगा. पहले टीवी से फिल्मों में जाना बहुत मुश्किल था, अब सिस्टम ज्यादा फेयर हो गया है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी की खबरें कब आएंगी?
जब भी होगा, मैं खुद सबको बता दूंगा. 

Also Read:डिंपल सिंह ने 'The 50' पर कहा: "अगर नियम मुझे सूट नहीं करेंगे, तो मैं उन्हें तोड़ दूंगी"

 NETFLIX Series Teaser | OTT Platform | indian web series not present in content

#Emraan Hashmi #OTT Platform #Nandish Sandhu #indian web series #NETFLIX Series Teaser #Taskaree The Smugglers Web #Ravindra Gujjar
Advertisment
Latest Stories