/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/xc-2026-02-24-11-47-53.jpeg)
20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Seher Mein) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. यह रोमांटिक-ड्रामा हाल ही में मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट और कई नामचीन सेलेब्स शामिल हुए. इस अवसर पर मृणाल ठाकुर, नुसरत भरूचा, अविनाश तिवारी, आन्या सिंह और प्रतिभा रांटा सहित कई सितारे नजर आए. आइए देखते हैं, इस इवेंट में स्टार्स ने किस अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
![]()
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्क्रीनिंग में बेहद कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ब्लू चेक प्रिंट स्लीवलेस टॉप के साथ डार्क ब्लू वाइड-लेग जींस कैरी की. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और सटल मेकअप लुक को और भी आकर्षक बना रहा था.
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha)
इस दौरान फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ब्लैक टैंग टॉप और व्हाइट जींस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. उन्होंने अपने बाल खुले रखकर लुक को और भी आकर्षक बनाया.
अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary)
एक्टर अविनाश तिवारी लाइट ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दिए. उन्होंने कैजुअल शूज पहने और कंधे पर बैग कैरी किया. उनका लुक सरल और आरामदायक लग रहा था. अविनाश ने मेधा शंकर के साथ मिलकर पोज दिया.
मेधा शंकर (Medha Shankr)
एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप और लाइट ग्रे मिनी स्कर्ट पहनी थी. दोनों ने साथ में खड़े होकर कैमरे को पोज दिया. क टॉप और मिनी स्कर्ट में उनका लुक बेहद ग्लैमरस था. खुले बाल ने उनके स्टाइल को और निखारा.
प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta)
एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ब्लैक जंपसूट में नजर आई. उनका आउटफिट डीप नेक और स्लीवलेस स्टाइल का है, जो उन्हें बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है. खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ उनका लुक सिंपल और क्लासी लगा.
आन्या सिंह (Anya Singh)
इस स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस आन्या सिंह ग्रीन स्लीवलेस टॉप और ब्लैक पैंट में स्टाइलिश नजर आईं. उनका लुक काफी सिंपल और नेचुरल था.
Also Read:Kriti Sanon और Kabir Bahujan का लंदन में हाथों में हाथ डाले वीडियो हुआ वायरल
प्रज्ञा कपूर (Pragya Yadav)
प्रज्ञा कपूर इस इवेंट में कैजुअल और आरामदायक अंदाज में नजर आईं. उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ लाइट कलर की पैंट और ऊपर से डेनिम जैकेट पहनी थी. उनके पैरों में स्नीकर्स और हल्का मेकअप लुक को फ्रेश और स्टाइलिश बना रहे थे.
बनिता संधू (Banita Sandhu)
बनिता संधू व्हाइट टैंक टॉप और लूज फिटेड डेनिम जींस में दिखाई दीं. उन्होंने हाथ में छोटा पर्स और जैकेट कैरी किया था, जबकि खुले बाल उनके पूरे लुक को और भी प्यारा और आकर्षक बना रहे थे.
फिल्म के बारे में
‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में इला अरुण (Ila Arun), जॉय सेनगुप्ता (Joy Sengupta), आयशा रजा (Ayesha Raza), संदीपा धर (Sandeepa Dhar), दीपराज राणा (Deepraj Rana), मोना अम्बेगांवकर (Mona Ambegaonkar), अचिंत कौर (Achint Kaur) और नवीन कौशिक (Naveen Kaushik) जैसे कलाकार भी हैं. इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार (Ravi Udyawar) ने किया है, जबकि कहानी अभिरुचि चांद (Abhiruchi Chand) ने लिखी है. फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) हैं, और इसके प्रोडक्शन में Zee Studios भी शामिल है.
‘दो दीवाने सहर में’ का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ थिएटर में अपनी शुरुआत की थी. वीकेंड में फिल्म ने थोड़ी तेजी दिखाई, जहां शनिवार को 20% के उछाल के साथ 1.5 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जबकि रविवार को 3.33% की गिरावट के साथ 1.45 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया.
वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म के चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 4.85 करोड़ रुपये हो गया है.
/mayapuri/media/post_attachments/article/212056-frdjmnafnz-1771525550-295042.jpeg)
Mumbai Event not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)