Advertisment

Do Deewane Seher Mein Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी- मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर आउट

ताजा खबर: Do Deewane Seher Mein Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

New Update
Do Deewane Seher Mein Trailer
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Do Deewane Seher Mein Trailer : एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी  (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) पहली बार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक दिखाता है, जो परफेक्ट रोमांस से अलग हटकर भावनात्मक सच्चाई और गहराई पर फोकस करती नजर आती है.

Advertisment

Do Deewane Seher Mein: सिद्धांत- मृणाल की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज डेट का हुआ एलान

ट्रेलर में दिखीं सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की शानदार केमिस्ट्री

'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर प्यार को एक परियों की कहानी के बजाय एक लेयर्ड, अक्सर कन्फ्यूजिंग अनुभव के तौर पर दिखाता है. एक हलचल भरे शहर के बैकग्राउंड में सेट, 'दो दीवाने सहर में' दो ऐसे लोगों की कहानी है जो अभी भी खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं. उनका रिश्ता शांत पलों, चुप्पी, अनकही भावनाओं और उन फैसलों के ज़रिए आगे बढ़ता है जो एक गहरा असर छोड़ते हैं. ट्रेलर एक ऐसे रोमांस की ओर इशारा करता है जो "एकदम परफेक्ट इंसान" को ढूंढने के इर्द-गिर्द नहीं घूमता, बल्कि दूसरे इंसान को वैसे ही समझना और स्वीकार करना सीखने के बारे में है जैसे वे हैं. फिल्म की कहानी शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच पनपते एक रिश्ते पर आधारित है.

Nari Nari Naduma Murari 2026: कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नारी नारी नादुमा मुरारी?

कब रिलीज होगी 'दो दीवाने सहर में'? (When will 'Do Deewane Seher Mein' release?)

रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी इस आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को ज़ी स्टूडियोज, रेनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं. सिद्धांत और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. उनके साथ इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रज़ा, संदीप धर, नवीन कौशिक और कई दूसरे कलाकार भी हैं. जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि "दो दीवाने शहर में" 20 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होने वाली है.

1977 की फिल्म के सॉन्ग से मिलता हैं नाम (The name comes from a song from a 1977 film)

बता दें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म सॉन्ग "दो दीवाने शहर में से मिलता हैं. यह बॉलीवुड फिल्म घरोंदा (1977) का एक भारतीय हिंदी गाना है . फिल्म का निर्देशन भीमसेन खुराना ने किया था. गाने के बोल गुलजार ने लिखे थे और संगीत जयदेव ने दिया था1977 में गुलजार ने इस गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. इस गाने को भूपिंदर सिंह और रूना लैला ने गाया था. फिल्म में अमोल पालेकर, ज़रीना वहाब, डॉ. श्रीराम लागू मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

Ikka: 30 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी आखिरी बार धड़क 2 में  नजर आए थे. वहीं अब एक्टर दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन लीड रोल में हैं. वहीं मृणाल ठाकुर के पास डकैत: ए लव स्टोरी, है जवानी तो इश्क होना है और पूजा मेरी जान है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘दो दीवाने सहर में’ क्या है?

उत्तर: ‘दो दीवाने सहर में’ एक अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है.

2. इस फिल्म में लीड एक्टर्स कौन हैं?

उत्तर: फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे.

3. क्या यह सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म साथ है?

उत्तर: हां, यह दोनों की पहली फिल्म है जिसमें वे एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.

4. ‘दो दीवाने सहर में’ का प्रोडक्शन किसने किया है?

उत्तर: फिल्म को संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.

5. ‘दो दीवाने सहर में’ किस जॉनर की फिल्म है?

उत्तर: यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है.

Tags : Siddhant Chaturvedi | mrunal thakur | mrunal thakur film | mrunal thakur movies | Do Deewane Seher Mein

Advertisment
Latest Stories