/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/subedaar-movie-review-2026-03-07-13-49-30.jpg)
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) ने किया है. इससे पहले वे ‘तुम्हारी सुलु’ (Tumhari Sulu) और ‘जलसा’ (Jalsa) जैसी संवेदनशील और मजबूत कहानी वाली फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसकी एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान रेड कार्पेट पर सितारों के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा
गौरी खान का स्टाइलिश लुक
किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ‘सूबेदार’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं. इस मौके पर उन्होंने अपने लुक को सादगीपूर्ण लेकिन बेहद स्टाइलिश रखा. उन्होंने एक क्रिस्प ओवरसाइज़्ड सफेद ग्राफिक शर्ट को बैगी वाइड-लेग ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया. यह आरामदायक सिलुएट उन्हें एक सहज और क्लासी लुक दे रहा था. उनके लुक का सबसे खास हिस्सा उनका हैंडबैग था. गौरी ने चमकीले मैट एलीगेटर मिमोसा येलो रंग का Hermès Constance To Go बैग कैरी किया, जो अपने स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट और सिग्नेचर ‘H’ क्लैस्प के लिए जाना जाता है. क्लासिक सफेद और डेनिम कॉम्बिनेशन के साथ यह चमकीला पीला बैग एक शानदार कंट्रास्ट बना रहा था. बताया जाता है कि गौरी के इस दुर्लभ हर्मेस बैग की कीमत करीब 19.69 लाख रुपये है. अपने लुक को उन्होंने सिग्नेचर वॉल्यूमिनस वेवी हेयर और सॉफ्ट, ड्यूई मेकअप के साथ पूरा किया.
महीप कपूर का डेनिम लुक
इस दौरान महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने डेनिम स्टाइलिंग का अलग अंदाज़ अपनाया. उन्होंने “कनाडियन टक्सीडो” ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक मैचिंग डेनिम सेट पहना, जिसमें क्रॉप्ड शॉर्ट-स्लीव जैकेट और हाई-वेस्ट फ्लेयर्ड जींस शामिल थी. अपने लुक को पूरा करने के लिए महीप ने गहरे बारोलो मैरून रंग का Bottega Veneta Teen Lauren 1980 Chain Clutch कैरी किया. सिग्नेचर पैडेड इंट्रेचियाटो लेदर से बना यह क्लच उनके डेनिम आउटफिट में टेक्सचर और गहराई जोड़ रहा था. उनके इस बोटेगा वेनेटा क्लच की कीमत करीब 3.63 लाख रुपये बताई जाती है. उनकी एक्सेसरीज—जिनमें एक लग्जरी घड़ी और गोल्ड ज्वेलरी शामिल थी—के साथ खूबसूरती से मेल खा रही थी. स्ट्रेट हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ उनका लुक क्लासिक डेनिम और स्टेटमेंट एक्सेसरीज का शानदार संतुलन नजर आया.
फराह खान का अंदाज़
फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) भी इस खास स्क्रीनिंग में नजर आईं. उन्होंने ब्राउन आउटफिट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. फराह का लुक सादगीपूर्ण होने के बावजूद बेहद क्लासी दिखाई दे रहा था.
अन्य सितारे भी पहुंचे
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/karan-boolani-2026-03-07-13-38-45.jpg)
इस खास मौके पर रिया कपूर (Rhea Kapoor) के पति करण बूलानी (Karan Boolani) भी ब्लैक टी-शर्ट में अपने ससुर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को सपोर्ट करने पहुंचे.
वहीं फिल्म अभिनेता निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) अपनी पत्नी गौरी पंडित (Gaurie Pandit) के साथ नजर आए और दोनों का स्टाइलिश अंदाज़ भी चर्चा में रहा.
सूबेदार की कहानी
सूबेदार की कहानी अनिल कपूर की है. सेना से वो रिटायर हो चुके हैं. उनकी पत्नी (खुशबू सुंदर) का निधन हो गया है और बेटी (राधिका मदान) उनसे खिंची-खिंची रहती है. सौरभ शुक्ला उनके दोस्त हैं. अब वो अपने शहर लौटते हैं. वहां की दबंग दीदी के यहां काम करने लगते हैं. उनका भाई प्रिंस कुख्यात है और वो सूबेदार के साथ उलझता है. वो सूबेदार को उकसाता है. फिर शुरू होती है एक ऐसी कहानी जहां सूबेदार और उसकी बेटी को डराया-धमकाया जाता है. तो क्या सूबेदार उसे मुंह तोड़ जवाब देता है? क्या सूबेदार सब सही कर पाता है? ये तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा लेकिन कहानी में रफ्तार है. पूरा देसी टच है. इमोशंस की भरमार है. कुल मिलाकर सुरेश त्रिवेणी ने अच्छी फिल्म बनाई है जो बांधकर रखती है और मजा भी देती है. सूबेदार की ड्युरेशन 142 मिनट की है.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘सूबेदार’ एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) ने किया है. इसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) के अलावा मोना सिंह (Mona Singh), राधिका मदान (Radhika Madan), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), आदित्य रावल (Aditya Rawal), फैजल मलिक (Faisal Malik) और खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. अनिल कपूर की दमदार अदाकारी के शौकीन इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/king-2026-03-07-13-47-21.webp)
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इस साल 'अल्फा' और 'किंग' फिल्म में नजर आएंगे. दोनों ही फिल्में इसी साल रिलीज होंगी. 'किंग' फिल्म में अनिल कपूर के अलावा कई नामी एक्टर्स भी नजर आएंगे.
READ MORE
‘द 50’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए रजत दलाल, सर्जरी के बाद फैंस को दी हेल्थ अपडेट
‘Oh My God 3’ से रानी मुखर्जी बाहर? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर सामने आया नया अपडेट
Tags : Subedaar | BTS Pictures from Subedaar | CELEBS AT SCREENING OF SUBEDAAR | Many Celebs Attend Subedaar Movie Celebs Review | SPECIAL SCREENING OF FILM SUBEDAAR | Subedaar BTS | Subedaar Movie Celebs Review | Subedaar Movie Review | Subedaar Movie Special Screening | Subedaar Official Trailer | Subedaar Official Trailer Launch | Subedaar Release Date | Subedaar Review | Subedaar Screening | Subedaar Special Screening | Subedaar teaser | Subedaar Trailer | THE TRAILER LAUNCH OF FILM SUBEDAAR | THE WHEEL OF FORTUNE SET TO PROMOTE SUBEDAAR
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)