Advertisment

Bharat Ke Super Founders की सेलिब्रेशन नाइट में Suniel Shetty,  Ashnoor और Jannat  ने बिखेरा जलवा

Amazon MX Player की रियलिटी सीरीज भारत के सुपर फाउंडर्स ने 100 करोड़ माइलस्टोन का भव्य जश्न मनाया, जहाँ एंटरटेनमेंट, प्रदूषण और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां ग्लैमर और उद्यमिता के संगम का हिस्सा बनीं।

New Update
Bharat Ke Super Founders की सेलिब्रेशन नाइट में Suniel Shetty,  Ashnoor और Jannat  ने बिखेरा जलवा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) की बहुप्रतीक्षित उद्यमिता रियलिटी सीरीज़ भारत के सुपर फाउंडर्स (Bharat Ke Super Founders) ने हाल ही में अपने 100 करोड़ माइलस्टोन का भव्य जश्न मनाया. इस खास मौके पर आयोजित पार्टी में मनोरंजन जगत, स्टार्टअप इंडस्ट्री और बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए. यह शाम सिर्फ एक उपलब्धि का उत्सव नहीं थी, बल्कि नए भारत की उद्यमशील सोच और ग्लैमर की दुनिया के खूबसूरत मेल का प्रतीक भी बनी. इस इवेंट में कौन किस लुक में दिखा आइये जानते हैं......  

Advertisment

Bharat Ke Super Founders Makes Its Debut with Host Suniel Shetty - IMDb

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)

इवेंट में शो के होस्ट और मेंटर सुनील शेट्टी  ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. ब्लू कोट-सूट में उनका लुक बेहद डैशिंग और क्लासी नजर आया. उनका आत्मविश्वास इवेंट की शोभा बढ़ा रहा था. एक मेंटर के रूप में वे इस शो का अहम चेहरा हैं और इस खास मौके पर उनका अंदाज़ पूरी तरह प्रभावशाली दिखा.

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जन्नत जुबैर  ब्लू कलर के डिजाइनर आउटफिट में पहुंचीं. उनका स्टाइल सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट था. मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को संतुलित रखा, जो कैमरे में बेहद खूबसूरत नजर आया.

शेफाली बग्गा (Shefali Bagga)

होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा  रेड गाउन में ग्लैमरस अंदाज़ में दिखाई दीं. उनका रेड कार्पेट लुक काफी आकर्षक था और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज़ दिए.

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)

हाल ही में बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ चुकी अशनूर कौर  भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. उन्होंने एक यूनिक और स्टाइलिश आउटफिट चुना, जिसमें उनका लुक फ्रेश और ट्रेंडी दिख रहा था. मुस्कुराते हुए दिए गए उनके पोज़ ने फैंस का ध्यान खींचा.

शक्ति मोहन (Shakti Mohan)

डांसर और अभिनेत्री शक्ति मोहन ब्लैक कोट-सूट में बॉसी वाइब देती नजर आईं. उनका पावरफुल और कॉन्फिडेंट लुक इस बात का संकेत दे रहा था कि यह मंच सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि उपलब्धियों का भी जश्न है.

अपूर्वा अरोड़ा (Apoorva Arora)

ओटीटी एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ब्लैक और येलो टाइगर प्रिंट ड्रेस में नजर आईं. उनका आउटफिट बोल्ड और फैशनेबल था, जिसने उन्हें भीड़ में अलग पहचान दी.

Also Read:Anup Jalota करेंगे 20 फरवरी को कला साधकों का अभिनंदन

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह  ब्लैक और ग्रे-सिल्वर डिजाइनर आउटफिट में इवेंट की खास आकर्षण बनीं. उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी था. मिनिमल मेकअप और आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ ने उनके स्टाइल को और निखार दिया.

इन सितारों के अलावा इस इवेंट में नीतिश मित्तरसैन (Nitish Mittersain) और आहाना गौतम (Ahana Gautam) भी नजर आए. इसके अलावा उद्योग जगत से थायरोकेयर (Thyrocare) के संस्थापक डॉ. ए. वेलुमणि (Dr. A. Velumani), नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के प्रमुख नीतिश मित्तरसैन (Nitish Mittersain), वेंचर कैपिटलिस्ट डॉ. आरती गुप्ता (Dr. Aarti Gupta), एलवीएक्स (LVX) के संस्थापक शांति मोहन (Shanti Mohan), ऑल इन कैपिटल (All In Capital) के सह-संस्थापक आदित्य सिंह (Aditya Singh) और फिसिस कैपिटल (Physix Capital) के पार्टनर अंकुर मित्तल (Ankur Mittal) जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हुए.

Amazon MX Player launches Bharat Ke Super Founders, a new startup reality  series

भारत के सुपर फाउंडर्स की 100 करोड़ माइलस्टोन पार्टी यह साबित करती है कि आज का भारत सिर्फ सपने देखने वाला नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने वाला देश है. इस इवेंट में ग्लैमर, फैशन, स्टार्टअप सोच और सफलता की ऊर्जा का जो संगम देखने को मिला, वह लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Also Read: 2026 में नेटफ्लिक्स पर तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स, 'लेगेसी' 'टोस्टर' और 'Lust Stories 3' को लेकर Abhishek Banerjee ने की बात

Celebrity Event Mumbai | Startup founders event | Entrepreneurship | Amazon MX Player Show not present in content

Advertisment
Latest Stories